न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं को मेनोपॉज के बाद होती हैं ये परेशानियां, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

पीरियड्स होना एक नेचुरल प्रॉसेस है और 40 वर्ष के बाद मेनोपॉज होना भी नेचुरल ही है। हालांकि, यह एक नेचुरल प्रोसेस है लेकिन पीरियड्स बंद होने के बाद महिलाओं की दिनचर्या काफी डिस्‍टर्ब हो जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 9:59:28

महिलाओं को मेनोपॉज के बाद होती हैं ये परेशानियां, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

पीरियड्स होना एक नेचुरल प्रॉसेस है और 40 वर्ष के बाद मेनोपॉज होना भी नेचुरल ही है। हालांकि, यह एक नेचुरल प्रोसेस है लेकिन पीरियड्स बंद होने के बाद महिलाओं की दिनचर्या काफी डिस्‍टर्ब हो जाती है। मेनोपॉज के बाद अक्सर कुछ महिलाओं को कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। कई शोधों में यह बात भी सामने आई है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओ में हृदय रोग का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। यदि आपको भी लग रहा है कि मेनोपॉज आने का दिन करीब आ रहा है, तो इन शारीरिक समस्याओं को पहले से जान लेना सही होगा...

health problems after menopause,health risks after menopause,menopause symptoms,tips to stay healthy after menopause,Health,Health tips,healthy living

​मेनोपॉज के लक्षण

- मेनोपॉज के लक्षणों में सेक्स के दौरान तेज दर्द होना।
- सामान्य तापमान में भी गर्मी लगना।
- नींद पूरी ना होना या नींद ना आना।
- चिड़चिड़ापन और चिंता होना।
- स्तन का मुलायम होना तथा योनि में सूखापन होना शामिल हैं।

health problems after menopause,health risks after menopause,menopause symptoms,tips to stay healthy after menopause,Health,Health tips,healthy living

मेनोपॉज के बाद होने वाली परेशानी

- मेनोपॉज शुरू होते ही महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में जैसे-जैसे पीरियड्स बंद होने का दिन आए, आप अपने वजन पर नियंत्रण करना शुरू कर दें।
- महिलाओं में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से उन्हें घबराहट, बेचैनी, डिप्रेशन महसूस होने लगता है।
- पीरियड्स बंद होने की वजह से पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या शुरू हो जाती है।
- मेनोपॉज शुरू होने पर कई महिलाओं को शरीर में खुजली होने लगती है, खासकर गर्मी के मौसम में यह समस्या अधिक हो जाती है।
- मेनोपॉज शुरू होने पर कुछ महिलाओं को पेट में गैस बनने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके कारण पेट भी फूलने लगता है। आप इस समस्या से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें।
- इसके अलावा नींद नहीं आना, नींद पूरी नहीं होना ये भी मेनोपॉज के लक्षण होते हैं।
- पीरियड्स बंद होने पर रात में सोते वक्‍त बहुत अधिक पसीना होता है, जिसके कारण चादर भी गीला लगने लगता है।
- पीरियड्स बंद होने पर महिलाओं को गर्मी बहुत ज्यादा लगती है। इतना ही नहीं ठंड में भी उन्हें सर्दी नहीं लगती है।
- पीरियड्स बंद होने पर कई महिलाओं की याद्दाश्त कमजोर हो जाती है। आपको लगेगा कि आप कुछ न कुछ हमेशा भूल ही रही हैं।
- मेनोपॉज का सबसे ज्यादा असर हड्डियों पर पड़ता है। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।
- मासिक धर्म बंद होने पर थकान और कमजोरी महसूस होने के साथ महिलाओं को भूख भी कम लगने लगती है।
- पीरियड्स बंद होने पर कई महिलाओं के बाल कमजोर और पतले होने लगते हैं।

health problems after menopause,health risks after menopause,menopause symptoms,tips to stay healthy after menopause,Health,Health tips,healthy living

मेनोपॉज शुरू होने पर इस तरह रखें अपना ध्यान

- मेनोपॉज शुरू होते ही नियमित रूप सैर शुरू कर देनी चाहिए।
- योग से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। योग करने से शरीर ऊर्जा से भरा रहेगा और दिमाग तरोताजा महसूस करेगा। इसके अलावा वजन बढ़ने की समस्या से भी बचा जा सकता है।
- मेनोपॉज शुरू होते ही खुद को तनाव से बचाए रखने के लिए अधिक से अधिक व्‍यस्‍त रहने की कोशिश करें।
- इस दौरान मूड स्विंग से बचने और तनाव मुक्‍त रहने के लिए अपने मन की बातें परिवार के लोगों से जरूर शेयर करें।
- योग और प्राणायाम का सहारा जरूर लें। इसके अलावा अधिक मात्रा में पानी पीते रहें।
- मेनोपॉज के दौरान शरीर में कैल्शियम की मात्रा में भारी गिरावट देखने को मिलती है। अगर आहार से पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे में आप कैल्शियम सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।
- मेनोपॉज शुरू होते ही पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। हरी सब्जियां उबालकर खाएं। खट्टे, मीठे, और नमकीन पदार्थ का सेवन कम करें। फाइबरयुक्त भोजन को डाइट में शामिल करें। प्रोसेस्ड और तली-भुनी चीजें भी न खाएं। नशे का सेवन करने से बचे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग