न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करेले के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसान

करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता हो लेकिन अपने गुणों की वजह से ये सेहत के लिए वरदान माना जाता है। करेले में तांबा, विटामिन बी, अनसैचुरेटेड फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 11:04:33

करेले के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसान

करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता हो लेकिन अपने गुणों की वजह से ये सेहत के लिए वरदान माना जाता है। करेले में तांबा, विटामिन बी, अनसैचुरेटेड फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बॉयटिक गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। स्वाद में कड़वा करेला खून की सफाई करने के साथ आपके शरीर को भी फिट रखने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन करने से व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से बचा रह सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला किसी वरदान से कम नहीं है। यदि आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो उसमें भी करेले से लाभ होता है। इसके साथ ही, कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में भी यह सहायक है। करेले का सेवन कई चीजों के साथ जहां फायदेमंद माना जाता है वहीं, कुछ चीजों के साथ इसका सेवन बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। आयुर्वेद में इन फूड्स को विरूद्ध आहार में गिना जाता है और इसीलिए इनका सेवन एक साथ करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

आज हम आपको बताएंगे कि आपको किन चीजों का करेले के साथ भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए—

करेले के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसान

दूध

दूध और दूध से बने डेयरी प्रॉडक्टस जैसे पनीर, चीज और दही का सेवन भी करेले के साथ करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। करेला खाने के बाद दूध पीना या दूध से बनी चीजों का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं इससे पेट में दर्द, कॉन्स्टिपेशन और इंफ्लेमेशन जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं जिससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।

करेले के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसान

दही

करेला और दही दोनों सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। दूसरी तरफ यदि आप इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। इससे त्वचा संबंधित परेशानियां हो सकती है इसलिए करेले की सब्जी के साथ कभी भी दही का सेवन ना करें।

करेले के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसान

मूली

यदि आप भी करेले की सब्जी का सेवन करते हैं तो उसके बाद भूल कर भी मूली का सेवन ना करें। मूली की तासीर और करेले की तासीर अलग- अलग होती है। इसीलिए जब इन दोनों सब्जियों को एक साथ खाया जाता है तो इससे शरीर में तापमान असंतुलित हो जाता है और इस तरह गले में खराश, कफ और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

करेले के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसान

भिंडी

यदि आप भिंडी और करेले की सब्जी को एक साथ खाते हैं तो अब ऐसा ना करें। ऐसा करने से आपको पेट की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार करेला और भिंडी एक साथ खाने से पाचन तंत्र उन्हें पचा नहीं पाता। जिससे पेट फूलने और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

करेले के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसान

आम

गर्मी के मौसम में लोगों को आम खाना काफी पसंद होता है परंतु यदि आप करेले की सब्जी के साथ आम का सेवन करते हैं तो इससे आपको पाचन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए भूल कर भी ऐसा ना करें।

करेले के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसान

पपीता

पपीते के साथ करेला खाना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि पपीता पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाईड्रेटेड रखता है। वहीं, इसके विपरीत करेला की सब्जी शरीर से पानी सोखने का काम करती है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन सुनने में ही नहीं, स्वाद में भी एकदम भिन्न है। हालांकि ये कॉम्बिनेशन बड़ों की अपेक्षा बच्चों के लिए अधिक नुकसानदायक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी