न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिम में वर्कआउट के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, गलतियां पड़ सकती हैं सेहत पर भारी

कोरोना आने के बाद से ही सेहत को लेकर लोग सतर्क होने लगे हैं और उनका रूझान जिम में वर्कआउट की ओर बढ़ने लगा हैं। कोई वजन कम करने के लिए, कोई बॉडी को शेप में लाने तो कोई अच्छी सेहत के लिए जिम में पसीना बहाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Aug 2022 7:31:20

जिम में वर्कआउट के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, गलतियां पड़ सकती हैं सेहत पर भारी

कोरोना आने के बाद से ही सेहत को लेकर लोग सतर्क होने लगे हैं और उनका रूझान जिम में वर्कआउट की ओर बढ़ने लगा हैं। कोई वजन कम करने के लिए, कोई बॉडी को शेप में लाने तो कोई अच्छी सेहत के लिए जिम में पसीना बहाता हैं। लेकिन अक्सर देखने को मिला हैं कि जिम में वर्कआउट के दौरान लोग गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता हैं। अगर आपने हाल ही में जिम जाना शुरु किया है तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत हैं। आइए जानते हैं कि जिम में वर्कआउट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

gym tips,exercise in gym,these things keep in mind during exercise,healthy living,Health

सबसे पहले हाईजीन है जरूरी

अक्सर देखा जाता है, जिम जाने वाले युवा वर्कआउट करने के बाद नहाते हैं। जिम में वर्कआउट के दौरान आपके शरीर से भरपूर मात्रा में पसीना निकलता है। इसलिए जरूरी है कि आप घर से नहाकर जिम जाएं। इससे जिम में वर्कआउट के दौरान आपके पसीने की बदबू से आपके साथ-साथ अन्य लोगों को भी दिक्कत नहीं होगी। अपने जिम बैग में रुमाल और टॉवल जरूर रखें क्योंकि पसीना पोंछना जरूरी है और वर्कआउट के बाद शॉवर लें। एक्सरसाइज के तुरंत बाद शॉवर नहीं लेना चाहिए। बल्कि एक्सरसाइज के बाद शरीर को थोड़ा आराम देना चाहिए, जिससे शरीर का तापमान अपने आप कम हो जाए।

gym tips,exercise in gym,these things keep in mind during exercise,healthy living,Health

मेडिकल चेकअप है जरूरी

कभी भी मन में आया और जिम चले गए, ऐसा सही तरीका नहीं है। किसी भी जिम में जाने से पहले आप अपना पूरा हेल्थ चेकअप करवा लें। सही तरह से एक्सरसाइज के लिए बीएमआई, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और हार्ट रेट की जांच जरूरी है। अब जैसे डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इंटेंस वर्कआउट नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर सांस उखड़ सकती है। इससे हार्ट अटैक की आशंका हो सकती है। इसलिए मेडिकल चेकअप करवाएं और अपनी स्वास्थ्य स्थिति के मुताबिक वर्कआउट प्लान चुनें।

gym tips,exercise in gym,these things keep in mind during exercise,healthy living,Health

वार्मअप है जरूरी

जिम में रखीं फिटनेस मशीनों को यूज करने से पहले आप की बॉडी वर्कआउट के लिए रेडी होनी चाहिए मसलन अगर आप वेट उठाने जा रहे हैं तो उससे पहले कम से कम 10 से 15 मिनट तक आप अपनी बॉडी को वार्मअप करें जिससे वेट लिफ्टिंग के दौरान आपको किसी प्रकार की चोट ना लगे। वार्मअप सैशन के बाद आपको मशीनों पर एक्सरसाइज करने के लिए खुद को एक्टिव एवं रैडी महसूस करना चाहिए।

gym tips,exercise in gym,these things keep in mind during exercise,healthy living,Health

ट्रेनर की लें मदद

जिम जाने वाने युवाओं को शुरुआती दौर में ट्रेनर की मदद अवश्य लेनी चाहिए हाई-एंड फिटनेस इक्विमेंट को किस तरह और कितनी देर यूज करना है यह जानकारी आप अपने जिम इंस्ट्रक्टर से ले सकते हैं इसके लिए आप जिम इंस्ट्रक्टर से फिटनेस मशीनों का डेमो मांग सकते हैं।

gym tips,exercise in gym,these things keep in mind during exercise,healthy living,Health

जिम आने से पहले अवॉइड करें हैवी ईटिंग

जिम आने से पहले आपको हैवी फूड लेने से बचना चाहिए। क्योंकि भरे पेट के साथ वर्कआउट करना संभव नहीं है इससे आपको पेट में क्रेंप पड़ने की समस्या हो सकती है। लेकिन इसी के साथ यह भी ध्यान रखें की खाली पेट वर्कआउट से बचें।

gym tips,exercise in gym,these things keep in mind during exercise,healthy living,Health

एनर्जी ड्रिंक्स से करें परहेज

एक्सरसाइज करने के पहले या इस दौरान एनर्जी ड्रिंक्स पीने से परहेज करें, क्योंकि ये शरीर में जाकर तुरंत एनर्जी में बदल जाते है। ऐसी स्थिति में अगर आप वजन घटाने या बॉडी को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो आपके शरीर में जमा फैट की जगह एनर्जी ड्रिंक्स से मिली ऊर्जा का इस्तेमाल एक्सरसाइज के दौरान हो जाएगा और शरीर का फैट कम नहीं हो पाएगा।

gym tips,exercise in gym,these things keep in mind during exercise,healthy living,Health

चैक करें अपनी क्षमता

जिम के शुरुआती दौर में सभी को किसी भी एक्सरसाइज शुरु करने से पहले अपनी शारीरिक क्षमता को जांच लेना चाहिए मसलन ट्रेडमिल करने से बढ़ने वाले ब्लडप्रेशर को आपका शरीर हैंडल कर सकता है। इसलिए ब्लडप्रेशर, पल्स रेट और रेस्िटंग हार्ट रेट को चेक करना अत्यंत जरूरी होता है।

gym tips,exercise in gym,these things keep in mind during exercise,healthy living,Health

आराम है जरूरी

एक्सर्साइज़ के बाद शरीर को आराम देना भी जरूरी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप सो जाएं। एक्सर्साइज़ के बाद आप थोड़ा लेट सकते हैं या मेडिटेशन से भी शरीर को आराम दे सकते हैं। दिन में आपको थकान महसूस न हो, इसके लिए भरपूर नींद लें और डायटिशन से हेल्दी डाइट चार्ट बनवाकर उसे ठीक से फॉलो करें। डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन बैलेंस्ड मात्रा में हों।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत