Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Heart Day : दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी हैं जीवनशैली में ये बदलाव

कई बार खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान, अधिक तेल-मसालेदार चीजों का सेवन, एक्सरसाइज ना करना, दिनभर बैठे रहना, शारीरिक रूप से एक्टिव ना रहना, मोटापा, अधिक स्मोकिंग, एल्कोहल का सेवन, तनाव, एंग्जायटी जैसे कारक दिल को बीमार कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको जीवनशैली में लाने वाले उन बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 9:32:08

World Heart Day : दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जरूरी हैं जीवनशैली में ये बदलाव

दिल हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह अंग हमारे परिसंचरण प्रणाली के बीच में स्थित है, जो धड़कते हुए शरीर के चारों ओर रक्त का प्रवाह करता है। हृदय को स्वस्थ रखना मौजूदा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और चुनौती भी। जिस तरह से कम उम्र के लोग तेजी से गंभीर हृदय रोगों के शिकार होते जा रहे हैं, विशेषज्ञों ने इसको लेकर चिंता जताई है। किसी भी इंसान के बीमार रहने का सबसे बड़ा कारण उसकी अपनी आदतें हैं। कई बार खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान, अधिक तेल-मसालेदार चीजों का सेवन, एक्सरसाइज ना करना, दिनभर बैठे रहना, शारीरिक रूप से एक्टिव ना रहना, मोटापा, अधिक स्मोकिंग, एल्कोहल का सेवन, तनाव, एंग्जायटी जैसे कारक दिल को बीमार कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको जीवनशैली में लाने वाले उन बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार साबित होंगे।

these lifestyle changes are necessary to keep the heart healthy,healthy living,Health tips स्मोकिंग और शराब छोड़ना जरूरी

स्मोकिंग और शराब के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और ट्राइग्लिसराइड का लेवल भी बढ़ता है। इससे तनाव बढ़ता है और तनाव बढ़ने पर हृदय पर दबाव पड़ता है। इसलिए शराब का सेवन न करें। वहीं तनाव को कम करने के लिए योगा और मेडिटेशन करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपका हृदय स्वस्थ रहेगा, बल्कि शरीर भी शेप में रहेगा। these lifestyle changes are necessary to keep the heart healthy,healthy living,Health tips तय समय पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

आज के समय में लोगों के खाने का कोई एक समय नहीं रह गया है। अधिकतर लोग गलत समय पर खाते हैं जिसके कारण वे दिल को नुकसान पहुंचता हैं। आप खाने का एक समय बना लें और हर दिन उसका पालन करें। नाश्ता सुबह 8-9 बजे के बीच करें, लंच 1 बजे तथा डिनर 7:30 बजे तक कर लें। these lifestyle changes are necessary to keep the heart healthy,healthy living,Health tips
एक्सरसाइज करना जरूरी

सीडेंटरी लाइफस्टाइल (फिजिक्ल एक्टिविटी न करना) की वजह से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। एक अध्ययन के अनुसार एक जगह पर दो घंटे से अधिक बैठने से हार्ट डिसीज, टाइप- 2 डायबिटीज और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इनसे बचने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।
these lifestyle changes are necessary to keep the heart healthy,healthy living,Health tips
पूरी नींद लें

कई रिसर्च अध्ययनों के अनुसार जो लोग 7 घंटों से कम नींद लेते हैं वह दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अच्छी और पर्याप्त नींद बढ़िया सेहत के लिए बहुत जरूरी है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना पर्याप्त नींद लेने की आदत बनाना भी अति आवश्य है। नींद की कमी आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। मस्तिष्क की सर्कैडियन रिदम को विनियमित करने के लिए पर्याप्त नींद महत्वपूर्ण है। अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों की रोजाना रात की नींद पूरी नहीं होती है उनमें गंभीर हृदय रोगों का खतरा अन्य लोगों की तुलना में अधिक हो सकता है। these lifestyle changes are necessary to keep the heart healthy,healthy living,Health tips ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल रखना जरूरी

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। हाइपरटेंशन और हाई कोलेस्ट्रॉल हृदय की बीमारी को बढ़ाने का काम करता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए और व्याया करना चाहिए। these lifestyle changes are necessary to keep the heart healthy,healthy living,Health tips पौष्टिक आहार का सेवन बहुत आवश्यक

हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जंक और प्रोसेस्ड फूड के बजाय फलों, हरी पत्तेदार सब्जियों, दाल, प्रोटीन युक्त खाद्य और नट्स को आहार में नियमित रूप से शामिल किया जाना चाहिए। हृदय की बीमारियों के जोखिम से बचे रहने के लिए तैलीय भोजन, अधिक नमक वाली चीजों के सेवन से बचा जाए। उन चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है जो कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को बढ़ावा देती हैं। स्वस्थ आहार का पालन करके हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। these lifestyle changes are necessary to keep the heart healthy,healthy living,Health tips परिवार के साथ वक्त गुजारें

दिन में एक घंटा परिवार को देना कितनी बड़ी बात है? मानसिक स्वास्थ्य पाने के लिए आप इतना तो कर ही सकते हैं। जब आप परिवार के साथ वक्त बिताते हैं तो आप उनसे अपने दिल की बातें साझा कर पाते हैं और उनकी बात भी समझ पाते हैं। इस एक प्रयास से न सिर्फ घर में खुशियां बढ़ती हैं बल्कि परिवार के किसी भी व्यक्ति को डिप्रेशन की समस्या भी नहीं होगी। इसलिए हर दिन एक घंटा अपने परिवार के पास बैठें। सप्ताह में एक दिन पारिवारिक आउटडोर एक्टिविटीज के लिए तय करें। these lifestyle changes are necessary to keep the heart healthy,healthy living,Health tips हेल्दी वजन बनाए रखें

बॉडी मास इंडेक्स से पता किया जा सकता है कि किसी का वजन बैलेंस्ड है, ओवरवेट है या अंडरवेट है। आपका वेट बैलेंस्ड है तो बहुत अच्छा है। इस दौरान अगर आप ओवरवेट हैं तो इसे कम करना चाहिए। अगर आप अंडरवेट हैं तब वजन बढ़ाना होगा। आप नियमित व्यायाम कर सकते हैं।

these lifestyle changes are necessary to keep the heart healthy,healthy living,Health tips
तनाव से बनाए दूरी


तनाव का सीधा असर दिल पर होता है। दरअसल तनाव लेने से शरीर में कई ऐसे हार्मोन्स रिलीज होते है्ं, जो हार्ट को नुकसान पहंचाते हैं। इसके अलावा तनाव से आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है, जो हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है। बहुत अधिक तनाव लेने से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। तनाव रहने से आपका मन किसी काम में नहीं लगता है। इस से बचने के लिए समस्या का समाधान निकालें और परिवार या दोस्तों से अवश्य बात करें। इसके अलावा मेडिटेशन करना भी तनाव कम करने का बेहद आसान उपाय है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology