न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों की ये गलत आदतें बन रही हैं स्पर्म काउंट घटने का कारण, समय रहते हो जाएं सतर्क

आज इस कड़ी में हम आपको उन गलत आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्पर्म काउंट घटने का मुख्य कारण होती हैं। इनसे बचने में ही पुरुषों की भलाई हैं। आइये जानते हैं इन गलत आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 12:57:01

पुरुषों की ये गलत आदतें बन रही हैं स्पर्म काउंट घटने का कारण, समय रहते हो जाएं सतर्क

वर्तमान समय में देखने को मिल रहा हैं कि पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं जो उनके पिता बनने की चाहत में परेशानी का कारण बन रहे हैं। इसका एक कारक हैं स्पर्म काउंट में कमी अर्थात शुक्राणुओं में कमी जो पुरुषों की इनफर्टिलिटी को कमजोर बनाती हैं। पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने का मुख्य कारण आजकल की लाइफस्टाइल बनती हैं जहां खराब रहन-सहन और खान-पान की वजह से स्पर्म काउंट घटता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलत आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्पर्म काउंट घटने का मुख्य कारण होती हैं। इनसे बचने में ही पुरुषों की भलाई हैं। आइये जानते हैं इन गलत आदतों के बारे में...

reason for decreasing sperm count in  men,healthy living,Health tips

आनुवांशिक कारण और पुरानी बीमारी

शरीर में शुक्राणुओं की कमी आनुवांशिक कारणों से भी हो सकती है इसके आलावा कोई गंभीर पुरानी बीमारी जिसकी वजह से शुक्राणुओं की संख्या पर असर होता है की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। अंडकोष या प्रोस्टेट का कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोरोनरी आर्टरी डिजीज की वजह से भी स्पर्म काउंट कम हो सकता है।

वेस्टर्न डाइट घटाती है स्पर्म काउंट

बता दें जिन पुरुषों की डाइट में ज्यादा वेस्टर्न फूड्स जैसे पिज्जा,फ्राइज, स्वीट्स, सोडा और रेड मीट आदि शामिल होता है उन पुरुषों का स्पर्म काउंट सामान्य डाइट लेने वाले लोगों की अपेक्षा कम होता है। वहीं जो लोग वेस्टर्न फूड्स ज्यादा खाते है उनमें फर्टिलिटी बढ़ाने वाले रिप्रोडक्टिव हार्मोन की भी कमी हो जाती है।इसलिए पुरुषों को वेस्टर्न डाइट को अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए।

reason for decreasing sperm count in  men,healthy living,Health tips

कैंसर और इसके इलाज के कारण

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी न सिर्फ शरीर के किसी एक अंग को प्रभावित करती है बल्कि इसकी वजह से शरीर का स्वस्थ्य बुरी तरह से प्रभावित होता है। कैंसर की बीमारी की वजह से और इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाली कीमोथेरेपी, सर्जरी आदि की वजह से शुक्राणुओं की संख्या कम हो सकती है।

कई सारे सप्लीमेंट्स लेना

अगर आप में फिटनेस का जुनून है तो संभव है कि आप अपने लुक को मेंटेन रखने के लिए कुछ सप्लीमेंट्स भी लेते हों। कई सारे सप्लीमेंट्स आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल को खराब कर सकता है जिसका सीधा असर आपके स्पर्म काउंट पर पड़ेगा।

reason for decreasing sperm count in  men,healthy living,Health tips

हार्मोनल असंतुलन

शुक्राणुओं के उत्पादन में हॉर्मोन की भी भूमिका होती है, हॉर्मोन की कमी की वजह स्पर्म काउंट काफी कम हो सकता है। स्ट्रेस और टेंशन जितना कम लें उतना बेहतर है। स्ट्रेस के कारण हॉर्मोन्स में बदलाव आता है जिसका असर स्पर्म काउंट पर भी पड़ता है। ऐसे में रोज़ एक्सरसाइज करें और खुश रहे।

टाइट बॉक्सर पहनना

वर्षों के विवाद और परस्पर विरोधी अध्ययनों के बाद, एक नई स्टडी में पाया नए अध्ययन में पाया गया कि जो पुरुष बॉक्सर शॉर्ट्स पहनते हैं, उनमें टाइट ब्रीफ पहनने वालों की तुलना में शुक्राणुओं की संख्या अधिक होती है। बॉक्सर पहनने वालों में FSH, कूप उत्तेजक हार्मोन का स्तर भी कम होता है, जो शुक्राणु के लिए एक स्वस्थ वातावरण का संकेत देता है। अगर आप भी बॉक्सर शॉर्ट्स पहनते हैं, तो सावधान हो जाएं।

reason for decreasing sperm count in  men,healthy living,Health tips

स्मोकिंग

स्मोकिंग बॉडी को कई तरीके से प्रभावित करती है। स्मोकिंग से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इसके अलावा स्मोक करने से स्पर्म काउंट भी कम हो जाता है। सिगरेट पीने से शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड बढ़ता है जो स्पर्म को डैमेज करता है। धूम्रपान से सीमेन की क्वालिटी पर भी असर पड़ता है एवं शुक्राणु इन-एक्टिव होने लगते हैं। इसलिए पुरुषों को धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।

ज्यादा शराब पीना

ज्यादा शराब पीने से ऐसे टॉक्सिन बनने लगते हैं जिसका खराब असर बॉडी पर पड़ता है। ये न केवल स्पर्म काउंट को कम करता है बल्कि स्पर्म को नुकसान भी पहुंचाता है। डेनमार्क में युवाओं पर हुई स्टडी के मुताबिक, अधिक शराब पीने वाले लोगों में शुक्राणुओं की संख्या 33 प्रतिशत कम हो गई थी। इसलिए पुरुषों को शराब से दूर रहना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग