Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों के स्पर्म काउंट को प्रभावित करती है ये गलत आदतें, बढ़ती हैं इनफर्टिलिटी की समस्या

हम आपको आज उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों के स्पर्म काउंट को प्रभावित करती है और इन्हें छोड़ने में ही पुरुषों की भलाई हैं। आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 5:27:20

पुरुषों के स्पर्म काउंट को प्रभावित करती है ये गलत आदतें, बढ़ती हैं इनफर्टिलिटी की समस्या

महिला हो या पुरुष, इनफर्टिलिटी की समस्या दोनों के लिए एक चिंता का विषय है। आजकल की लाइफस्टाइल और खानपान का असर शारीरिक सेहत के साथ ही हार्मोन्स और फर्टिलिटी पर भी पड़ रहा हैं। ऐसे में पुरुषों द्वारा अपनाई जा रही कई आदतें उनके स्पर्म काउंट को प्रभावित करते हुए इनफर्टिलिटी की समस्या का कारण बन रही हैं। ये आदतें पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हुए उनके पिता बनने के सपने को बर्बाद कर रही हैं। हम आपको आज उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों के स्पर्म काउंट को प्रभावित करती है और इन्हें छोड़ने में ही पुरुषों की भलाई हैं। आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में...
these bad habits affect the sperm count of men,healthy living,Health tips मोबाइल को जेब में रखने की आदत

शर्ट में मोबाइल रखने से हार्ट डिजीज होने का खतरा तो आपने सुना होगा लेकिन जान लें कि पैंट की पॉकिट में अगर मोबाइल रखा तो ये भी नुकसानदायक होगा। ये सीधे आपके स्पर्म पर असर करेगा और स्पर्म काउंट को घटाना शुरू कर देगा। रिसर्च में दावा किया गया है कि स्पर्म पर मोबाइल के रेडिएशन का असर इतना होता है कि रोजाना अगर पॉकिट में रखा जाए तो 9 प्रतिशत तक स्पर्म में हर महीने कमी आ सकती है। these bad habits affect the sperm count of men,healthy living,Health tips सिगरेट और शराब का सेवन

पुरुषों के लिए सिगरेट और शराब का सेवन हानिकारक होता हैं। इसके सेवन से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम हो जाता है। इससे पुरुषों की प्रजनन शक्ति भी कमजोर हो जाती हैं, इसलिए पुरुष सिगरेट और शराब का सेवन ना करें।

these bad habits affect the sperm count of men,healthy living,Health tips शुगर ड्रिंक्स की आदत

कोल्ड ड्रिंक, शुगर बेस ड्रिंक्स या ऐसी ही कोई और ड्रिंक्स आपके स्पर्म पर सीधे असर डालता है। यही नहीं अगर आप बियर या ज्यादा शराब पीने के आदी हैं तो भी आपके स्पर्म पर खतरा बना रहेगा। कार्बोनेट ड्रिंक्स में शुगर बहुत ज्यादा होती है और इससे स्पर्म बनने की प्रोसेस धीरे हो जाती है।

these bad habits affect the sperm count of men,healthy living,Health tips सोडियम से भरपूर चीजें खाने से बचें

जिन चीजों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है पुरुषों को उन आहार का सेवन कम करना चाहिए, सोडियम शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को कम कर देता है, जिससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो जाता है। इसीलिए पुरुषों को चीज, स्नैक्स, अचार, सोया सॉस और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कम करना चाहिए।

these bad habits affect the sperm count of men,healthy living,Health tips लैपटॉप को गोद में रखना

टेस्टिकल्स को समान्यत दो डिग्री ठंडे रहने चाहिए, लेकिन गोद में लैपटॉप को रखने की आदत आपके स्पर्म को नुकसान पहुंचाती है। लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा से बॉडी का टम्परेचर बढ़ता है खास कर उसी हिस्से में टेस्टिकल्स भी होते हैं इसलिए इनपर ज्यादा असर होता है। these bad habits affect the sperm count of men,healthy living,Health tips ज्यादा तनाव लेना

पुरुषों में तनाव के कारण भी स्पर्म काउंट कम हो सकता है। ऐसा इसलिए क्यों पुरुषों में चिंता और तनाव के कारण उनके स्पर्म की गुणवत्ता कम हो जाती है। इसलिए आप आज से ही खुश रहने की कोशिश करें और तनाव से दूर रहें। these bad habits affect the sperm count of men,healthy living,Health tips
टाइट जींस या पैंट पहनना

टाइट पैंट पहन कर भले ही आप खुद को स्मार्ट फील करते होंगे लेकिन आपके स्पर्म के लिए ये सही नहीं। टाइट कपड़े पहनने से हवा पास होने की संभावना कम होती है । इससे वहां गर्मी बनी रहती है और यही स्पर्म का घटने का कारण बनाता है। these bad habits affect the sperm count of men,healthy living,Health tips एक्सरसाइज न करना

एक्सरसाइज न करने के कारण आपको मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मोटापे के कारण आपके स्पर्म की गतिशीलता कम हो जाती है जिसका सीधा असर आपकी सेक्स लाइफ पर पड़ता है। इसलिए आप आज से ही एक जगह बैठने की आदत को छोड़ दें इससे आपका मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और आपना वनज बढ़ने लगता है। ऐसे में पुरुषों को रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए।

these bad habits affect the sperm count of men,healthy living,Health tips रात को देर से सोने की आदत

रात को देर से सोने के कारण आपको तनाव और मोटापे की समस्या होती है जिससे आपका स्पर्म काउंट कम हो सकता है। इसके साथ ही रात को जागने के कारण इसका सीधा असर आपके दिमाग पर भी पड़ता है। जो आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। जिससे आपके स्पर्म काउंट भी प्रभावित होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology