न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं हो रहे डिप्रेशन के शिकार! ये हैं लक्षण और इससे पार पाने के 10 टिप्स

आज की मशीनी ज़िंदगी में हमारे पास ख़ुद के बारे में दो मिनट रुककर सोचने की फ़ुर्सत नहीं है, पर यह व्यस्तता हमें कहां ले जा रही है? डिप्रेशन...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 16 May 2021 6:37:23

कहीं आप भी तो नहीं हो रहे डिप्रेशन के शिकार! ये हैं लक्षण और इससे पार पाने के 10 टिप्स

आज की मशीनी ज़िंदगी में हमारे पास ख़ुद के बारे में दो मिनट रुककर सोचने की फ़ुर्सत नहीं है, पर यह व्यस्तता हमें कहां ले जा रही है? डिप्रेशन यानी अवसाद की ओर। और भी कई कारण हैं जिनसे डिप्रेशन को बढ़ावा मिलता है। अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाए तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं।

पहचानें डिप्रेशन के लक्षण

- ठीक से नींद न आना
- कम भूख लगना
- अपराध बोध होना
- हर समय उदास रहना
- आत्मविश्वास में कमी
- थकान महसूस होना और सुस्ती
- उत्तेजना या शारीरिक व्यग्रता
- मादक पदार्थों का सेवन करना
- एकाग्रता में कमी
- ख़ुदकुशी करने का ख़्याल
- किसी काम में दिलचस्पी न लेना

depression,depression symptoms,depression reasons,depression solutions,friends,office,psychologist,health article in hindi

डिप्रेशन से बचने के उपाय

1.बात करें, मदद मांगें

अवसाद से गुज़र रहे लोगों के लिए इससे उबरने के लिए नियमित तौर पर ऐसे व्यक्ति से बात करना जिनर वे भरोसा करते हों या अपने प्रियजनों के संपर्क में रहना रामबाण साबित हो सकता है। आप खुलकर अपनी समस्याएं उनसे शेयर करें और परिस्थितियों से लड़ने के लिए उनकी मदद मांगें। इसमें शर्म जैसी कोई बात नहीं है। हमारे सबसे क़रीबी लोग यदि हमें बुरे समय से बाहर नहीं निकालेंगे तो कौन मदद करेगा?

depression,depression symptoms,depression reasons,depression solutions,friends,office,psychologist,health article in hindi

2. सेहतमंद खाएं और रोज़ाना व्यायाम करें

सेहतमंद और संतुलित खानपान से मन ख़ुश रहता है। वहीं कई वैज्ञानिक शोध प्रमाणित करते हैं कि व्यायाम अवसाद को दूर करने का सबसे अच्छा तरीक़ा है। जब हम व्यायाम करते हैं तब सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन्स रिलीज़ होते हैं, जो दिमाग़ को स्थिर करते हैं। डिप्रेशन को बढ़ाने वाले विचार आने कम होते हैं। व्यायाम से हम न केवल सेहतमंद बनते हैं, बल्कि शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

depression,depression symptoms,depression reasons,depression solutions,friends,office,psychologist,health article in hindi

3. अपने अंदर के लेखक को दोबारा जगाएं

कहते हैं मनोभावों को यदि आप किसी से व्यक्त नहीं कर सकते तो पेन और पेपर लेकर उन्हें लिख डालें। लिखने से अच्छा स्ट्रेस बस्टर शायद ही कुछ और हो। इसके अलावा लिखने से आत्मनिरीक्षण और विश्लेषण करने में मदद मिलती है। डायरी लिखने से लोग चमत्कारी ढंग से डिप्रेशन से बाहर आते हैं। इन दिनों ब्लॉग्स का भी ऑप्शन है। आप फ़ेसबुक पर भी अपने विचार साझा कर सकते हैं।

depression,depression symptoms,depression reasons,depression solutions,friends,office,psychologist,health article in hindi

4. दोस्तों से जुड़ें और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं

अच्छे दोस्त आपके मूड को अच्छा बनाए रखते हैं। उनसे आपको आवश्यक सहानुभूति भी मिलती है। वे आपकी बातों को ध्यान से सुनते हैं। डिप्रेशन के दौर में यदि कोई हमारे मनोभावों को समझे या धैर्य से सुन भी ले तो हमें अच्छा लगता है। दोस्तों से जुड़ने के साथ-साथ आप उन लोगों से ख़ुद को दूर कर लें, जो नकारात्मकता से भरे होते हैं। ऐसे लोग हमेशा दूसरों का मनोबल गिराने का काम करते हैं।

depression,depression symptoms,depression reasons,depression solutions,friends,office,psychologist,health article in hindi

5. नौकरी की करें समीक्षा

इन दिनों कार्यस्थलों पर कर्मचारियों को ख़ुश रखने की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, पर कई जगहों पर वास्तविकता इससे अलग होती है। यदि आप भी कार्यस्थल पर स्ट्रेस्ड महसूस करते हैं तो अपनी नौकरी की समीक्षा करें। हो सकता है कि नौकरी ही आपकी चिंता की वजह हो, जो आगे चलकर अवसाद का कारण बन जाए। ऐसी नौकरी को छोड़ दें, ताकि सुकून से जी सकें। वह नौकरी ही क्या जो आपको संतुष्टि और ख़ुशी न दे रही हो? आप अपने पसंद के क्षेत्र में नौकरी के विकल्प तलाश सकते हैं।

depression,depression symptoms,depression reasons,depression solutions,friends,office,psychologist,health article in hindi

6. नियमित रूप से छुट्टियां लें

एक ही ऑफ़िस, शहर और दिनचर्या भी कई बार बोरियत पैदा करने वाले कारक होते हैं, जो आगे नकारात्मक विचार और फिर डिप्रेशन पैदा करते हैं। माहौल बदलते रहने से नकारात्मक विचारों को दूर रखने में मदद मिलती है। यदि लंबी छुट्टी न मिल रही हो तो सप्ताहांत पर ही कहीं निकल लें। रिसर्च कहती हैं कि नियमित रूप से छुट्टी पर जाने वाले लोग, लगातार कई सप्ताह तक काम में लगे रहने वाले लोगों की तुलना में बहुत कम अवसादग्रस्त होते हैं।

depression,depression symptoms,depression reasons,depression solutions,friends,office,psychologist,health article in hindi

7. नींदभर सोएं

एक अच्छी और पूरी रात की नींद हमें सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। अध्ययनों से पता चला है कि रोज़ाना 7 से 8 घंटे सोने वाले लोगों में अवसाद के लक्षण कम देखे जाते हैं। इसलिए व्यस्तता के बावजूद अपनी नींद से समझौता न करें।

depression,depression symptoms,depression reasons,depression solutions,friends,office,psychologist,health article in hindi

8. हल्का-फुल्का म्यूज़िक सुनें

जब लोग अवसादग्रस्त होते हैं तो अच्छा संगीत सुनकर उन्हें अच्छा लगता है। यह तथ्य कई वैज्ञानिक शोधों द्वारा प्रमाणित हो चुका है। तो जब भी मानसिक रूप से परेशान हों तो अपना पसंदीदा गाना सुनें। संगीत में मूड बदलने, मन को अवसाद से निकालने की अद्भुत ताक़त होती है। वैसे आप एक चीज़ का ख़्याल रखें, ज़रूरत से ज़्यादा ग़म में डूबे हुए गाने न सुनें, क्योंकि ऐसा करने से आपका डिप्रेशन अगले लेवल पर पहुंच जाएगा।

depression,depression symptoms,depression reasons,depression solutions,friends,office,psychologist,health article in hindi

9. पुरानी बातों के बारे में न सोचें

अपनी पुरानी भूलों और ग़लतियों का शिकवा करना आपको पूरी तरह से अवसाद के चंगुल में फंसा सकता है। एक तो पुरानी बातें आपके नियंत्रण में नहीं होतीं। फिर उस बारे में सोच-सोचकर क्या फ़ायदा? आप बेवजह अपने दिलोदिमाग़ पर गिल्ट का बोझ बढ़ाते हैं। पुरानी बातों के बारे में सोचने के बजाय आज पर फ़ोकस करें।

depression,depression symptoms,depression reasons,depression solutions,friends,office,psychologist,health article in hindi

10. ख़ुद को लोगों से दूर न करें

जब आप अवसादग्रस्त होते हैं तब ख़ुद को दुनिया से दूर कर लेना सबसे आसान और ज़रूरी समाधान लगने लगता है। क्योंकि आपको लगता है कि आपकी समस्या को कोई दूसरा नहीं समझ सकता। लेकिन ख़ुद को लोगों से काटकर आप अवसाद को फलने-फूलने का मौक़ा उपलब्ध कराते हैं। यदि आप अपने दोस्तों और क़रीबियों से अपनी समस्या साझा नहीं कर सकते तो किसी मनोचिकित्सक से सलाह लें। इससे अवसाद की जड़ तक जाने और इसे दूर करने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग