Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लाइफस्टाइल की ये 10 गलत आदतें बना सकती हैं आपको डायबिटीज का मरीज!

ऐसे में आपको यह जानना जरूरी हैं कि खराब जीवनशैली की वजह से डायबिटीज की बीमारी हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। अगर आप भी डायबिटीज से बचे रहना चाहते हैं तो यहां बताई जा रही लाइफस्टाइल से जुड़ी इन गलत आदतों को छोड़ने की ठान लें।

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 19 Jan 2023 4:20:30

लाइफस्टाइल की ये 10 गलत आदतें बना सकती हैं आपको डायबिटीज का मरीज!

मधुमेह आज भारत में एक आम समस्या बन गई है जिससे पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज एक बेहद जटिल बीमारी है, इसमें इंसुलिन के प्रोडक्शन पर असर पड़ता है या फिर शरीर इंसुलिन का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं कर पाता। डायबिटीज आपकी कई अन्य शारीरिक समस्याओं को बढ़ावा देती हैं। किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए बीमारी के कारण का पता लगाना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी हैं कि खराब जीवनशैली की वजह से डायबिटीज की बीमारी हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। अगर आप भी डायबिटीज से बचे रहना चाहते हैं तो यहां बताई जा रही लाइफस्टाइल से जुड़ी इन गलत आदतों को छोड़ने की ठान लें।

these 10 wrong lifestyle habits can make you a diabetes patient,Health,healthy living नाश्ता छोड़ना

सुबह का हल्का नाश्ता सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं तो आप मधुमेह के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि नाश्ता स्किप करने से आप दिन भर पेट भर खाएंगे। अगर आपके पास नाश्ता करने का समय नहीं है तो आप कुछ फल भी खा सकते हैं। मधुमेह से बचाव के लिए बेहतर है कि दिन की शुरुआत पौष्टिक भोजन से करें। these 10 wrong lifestyle habits can make you a diabetes patient,Health,healthy living पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीना

शरीर में पानी की कमी ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकती है। इससे हाइपरग्लेसेमिया हो सकता है। CDC के अनुसार, शरीर में कम पानी का मतलब है कि आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है हाई ब्लड शुगर से बार-बार पेशाब आता है, जिससे अधिक डिहाइड्रेशन होता है।

these 10 wrong lifestyle habits can make you a diabetes patient,Health,healthy living आलस भरी लाइफस्टाइल

दिन में ज़्यादातर समय आराम करते रहना या काउच पर पड़े रहना, एक तरह से कई बीमारियों को न्योता देने जैसा है। खासतौर पर ज़्यादा काम न करने से दिल और फेफड़ों की सेहत पर काफी असर पड़ता है। शोध से भी पता चलता है कि जो लोग पूरा दिन लेटे या बैठे रहते हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ जाता है।

these 10 wrong lifestyle habits can make you a diabetes patient,Health,healthy living देर से सोना

देर रात तक सोने की आदत से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। अच्छी सेहत के लिए रात की अच्छी नींद जरूरी है। डायबिटीज की समस्या ज्यादातर उन लोगों में पाई जाती है जो देर रात तक काम करते हैं। देर से सोने से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। नींद की कमी से मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। डायबेटोलोजिया में 2020 में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने लगभग 900,000 लोगों के डीएनए का अध्ययन किया और पाया कि अनिद्रा वाले लोगों में टाइप 2 मधुमेह विकसित होने की संभावना 17 प्रतिशत अधिक थी। नींद की कमी से हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है। these 10 wrong lifestyle habits can make you a diabetes patient,Health,healthy living हाई कैलोरी डाइट

हाई कैलोरी वाली डाइट आप में टाइप-2 डायबिटीज़ और मोटापे का ख़तरा बढ़ाने का काम करती है। एक व्यक्ति को उतनी ही कैलोरी खानी चाहिए जितनी वह रोज़ाना बर्न करता है। अगर आप रोज़ाना कम एक्टिविटी करते हैं, तो आपकी डाइट भी लो-कैलोरी होनी चाहिए। these 10 wrong lifestyle habits can make you a diabetes patient,Health,healthy living एक्सरसाइज ना करना

कई रिसर्च में ये सामने आया है कि कसरत से शरीर का रिस्पायरेटरी सिस्टम (श्वसन तंत्र) दुरुस्त रहता है लेकिन अगर आपके परिवार में डायबिटीज से पीड़ित लोग हैं तो एक्सरसाइज करने से इसका जोखिम कम हो सकता है। ऐसे लोगों में ना केवल डायबिटीज के लक्षण देर से शुरू होते हैं बल्कि इससे रोगियों में शुगर लेवल के स्तर को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इसलिए सभी को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट या पांच दिन वर्कआउट जरूर करना चाहिए।

these 10 wrong lifestyle habits can make you a diabetes patient,Health,healthy living सनबर्न

हैरानी की बात है कि धूप में ज्यादा देर तक बैठने से भी आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। CDC के मुताबिक, आपके द्वारा विकसित सनबर्न दर्द का कारण बन सकता है जो तनाव का कारण बन सकता है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है। these 10 wrong lifestyle habits can make you a diabetes patient,Health,healthy living शराब और धूम्रपान का सेवन

अत्यधिक धूम्रपान और शराब का सेवन सीधे हृदय रोग, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ा है। धूम्रपान ब्लड वेसल्स पर असर डालता है और धमनियों को संकुचित करता है जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा होता है और इससे डायबिटीज का भी खतरा होता है। अत्यधिक शराब पीने से फैटी लीवर की परेशानी शुरू हो जाती है जो आगे चलकर डायबिटीज को बुलावा देती है इसलिए इन चीजों से दूर रहें।

these 10 wrong lifestyle habits can make you a diabetes patient,Health,healthy living कॉफी

बहुत से लोग सुबह उठकर पहले कॉफी पीना पसंद करते हैं। सवाल यह है कि क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए कॉफी सही है? CDC का मानना है कि बिल्कुल नहीं। संस्था का मानना है कि कॉफी में मौजूद कैफीन कुछ लोगों में ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।

these 10 wrong lifestyle habits can make you a diabetes patient,Health,healthy living पोषण की कमी

पोषण की कमी से कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं, जिसका असर आपकी पूरी सेहत पर पड़ता है। कई शोध से पता चला है कि हेल्दी खाना, वीगन डाइट और हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन डायबिटीज़ के जोखिम को कम करता है। साथ ही, एक संतुलित आहार जिसमें प्रोटीन, फाइबर, स्वस्थ वसा और कार्बोहाइड्रेट शामिल होते हैं, शरीर को इंसुलिन के स्तर और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology