Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

OTT, टीवी, सिंगर और इन्फ्लूएंसर से बने अभिनेता: 2025 के बड़े पर्दे पर धमाकेदार डेब्यू

वर्ष 2025 में सिनेमाई परदे कई नए सितारों अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे। इनमें कुछ पहले से स्थापित सितारों के रिश्तेदार हैं तो कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने सिनेमाई परदे पर आने से पहले ही अपनी एक इमेज दर्शकों की नजरों में बना ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 10:09:14

OTT, टीवी, सिंगर और इन्फ्लूएंसर से बने अभिनेता: 2025 के बड़े पर्दे पर धमाकेदार डेब्यू

वर्ष 2025 में सिनेमाई परदे कई नए सितारों अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे। इनमें कुछ पहले से स्थापित सितारों के रिश्तेदार हैं तो कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने सिनेमाई परदे पर आने से पहले ही अपनी एक इमेज दर्शकों की नजरों में बना ली है। उनकी लोकप्रियता को देखकर ही फिल्म निर्माताओं ने उन्हें अपनी फिल्मों में ब्रेक दिया है। इन सितारों में कोई OTT पर अपनी चमक बिखेर चुका है तो कोई टीवी और कोई इन्फ्लूएंसर से लेकर म्यूज़िक तक के क्षेत्र में स्वयं को स्थापित कर चुका है।

डालते हैं एक नजर 2025 में सिनेमाई परदे पर अपनी चमक बिखेरने वाले इन सितारों पर—

निमृत कौर अहलूवालिया

टीवी सीरियल छोटी सरदारनी में मेहर का किरदार निभाकर हर घर में पहचान बनाने वाली निमृत कौर अहलूवालिया अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। "शौंकी सरदार" में गायक-अभिनेता गुरु रंधावा के साथ नज़र आने वाली निमृत की फिल्म पंजाबी संस्कृति और मनोरंजन का तड़का लगाने वाली है। टीवी और OTT पर अपनी प्रतिभा साबित करने के बाद निमृत का बड़े पर्दे पर आना उनकी बहुमुखी प्रतिभा और महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।

हरनाज़ संधू

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू बॉलीवुड में "बागी 4" के साथ कदम रखने जा रही हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में हरनाज़ का ग्लोबल आकर्षण और नई ऊर्जा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर सकती है।

ध्वनि भानुशाली


अपनी गायकी से करोड़ों दिल जीतने वाली ध्वनि भानुशाली अब एक्टिंग में हाथ आज़माने जा रही हैं। "कहां शुरू कहां खत्म" में आशिम गुलाटी के साथ नज़र आने वाली ध्वनि की इस फिल्म को पारिवारिक मनोरंजन के रूप में देखा जा रहा है।
मोहित मलिक

19 साल तक टीवी पर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले मोहित मलिक अब फिल्म आज़ाद के ज़रिए बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। इस पीरियड ड्रामा में वो नेगेटिव रोल निभाते नज़र आएंगे। फिल्म में अजय देवगन और उनके बेटे अमन देवगन और रवीना टंडन के बेटी राशा थडानी जैसे सितारे भी शामिल हैं। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज़ होगी।

इमान इस्माइल

इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स वाली इमान इस्माइल अब अपनी पहली फिल्म में नज़र आएंगी। वो प्रभास के साथ एक पीरियड ड्रामा में डेब्यू कर रही हैं, जिसका नाम फिलहाल "फौजी" बताया जा रहा है। हैदराबाद में पिछले महीने इस फिल्म का भव्य लॉन्च हुआ। इमान का यह रोल उनकी ग्रेस और इंटेंसिटी को बखूबी पेश करेगा।

निहारिका NM


डिजिटल क्रिएटर के तौर पर लोकप्रिय निहारिका NM अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनके फैंस बेसब्री से उनके फिल्म डेब्यू का इंतेज़ार कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म तमिल एक्टर अथर्व मुरली के साथ होगी, जिसे आकाश भास्करन डायरेक्ट कर रहे हैं और लाइका प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रही है। न्यूयॉर्क में सेट इस फिल्म की कहानी एक रोड ट्रिप के इर्द-गिर्द घूमती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका