न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू ने कंगना से जारी विवाद पर की खुलकर बात, माधवन की ‘हिसाब बराबर’ का इस दिन होगा प्रीमियर

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ और सोनू सूद अपकमिंग मूवी ‘फतेह’ को लेकर सुर्खियों में हैं। खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 8:41:46

2 News : सोनू ने कंगना से जारी विवाद पर की खुलकर बात, माधवन की ‘हिसाब बराबर’ का इस दिन होगा प्रीमियर

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ और सोनू सूद अपकमिंग मूवी ‘फतेह’ को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात ये है कि दोनों ही कलाकार अपनी-अपनी फिल्म में लीड एक्टर होने के साथ इनके डायरेक्टर भी हैं। अब सोनू ने कंगना से अपने पुराने झगड़े पर बात की और बताया कि वे एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। उनके बीच 5 साल से विवाद चल रहा है। यह सब तब शुरू हुआ था जब सोनू ने साल 2019 में आई कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' छोड़ दी थी।

सोनू ने एक इंटरव्यू ने कहा कि मैंने ‘मणिकर्णिका’ इसलिए छोड़ी क्योंकि कंगना मेरी दोस्त हैं। हम अभी बात नहीं करते, लेकिन मैं उनके परिवार से बहुत करीब हूं। उनकी मां, पिता और बहन मुझसे बहुत प्यार से मिलते हैं। मेरे जीवन में एक नियम है कि अगर मैं कभी किसी से बहुत करीब रहा हूं या उनका दोस्त रहा हूं, तो अगर कोई समस्या होती है, तो मैं कभी उनके खिलाफ नहीं बोलूंगा। लोग जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन मैं कभी किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहूंगा। मुझे यह लग सकता है कि 'यह व्यक्ति जो अच्छा दोस्त था, उसने ऐसी बातें क्यों कही?'

मुझे लगता है कि यह कंगना की मूर्खता है, वह बुरी इंसान नहीं हैं। लेकिन कभी-कभी, जब आप लिखते या बोलते हैं, तो आप सही से सोचते नहीं हैं। मुझे भी ऐसा कभी महसूस हुआ है और मैंने भी शायद मासूमियत में कुछ किया होगा। हालांकि मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। यह उसकी अपनी सोच है, मैं उसे अनदेखा करने की कोशिश करता हूं।

‘मणिकर्णिका’ के बाद हम दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की है। हमारे बीच एक कॉमन दोस्त अजय है, जो हम दोनों के करीब हैं। उसने हमें मिलाने की कोशिश की, लेकिन मैंने कहा कि ठीक है, कंगना अपनी जगह खुश रहें। उल्लेखनीय है कि कंगना ने आरोप लगाया था कि सोनू ने ‘मणिकर्णिका’ इसलिए छोड़ी थी क्योंकि वे एक महिला डायरेक्टर के नीचे काम नहीं करना चाहते थे।

sonu sood,actor sonu sood,kangana ranaut,actress kangana ranaut,sonu kangana,fateh,emergency,r madhavan,hisab barabar movie,madhavan hisab barabar

‘हिसाब बराबर’ की पहली स्क्रीनिंग 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुई थी

एक्टर आर माधवन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'हिसाब बराबर' का प्रीमियर 24 जनवरी को ZEE5 पर होगा। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म के निर्माताओं ने आज गुरुवार (9 जनवरी) को सोशल मीडिया पर फिल्म के एक पोस्टर के साथ प्रीमियर की तारीख का ऐलान किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “जब एक आम आदमी उठता है, तो सिस्टम हिल जाता है। जालसाज सावधान! अब अभिनेता आर माधवन करेंगे हिसाब बराबर! प्रीमियर 24 जनवरी को, केवल ZEE5 पर।”

फिल्म की पहली स्क्रीनिंग नवंबर में गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में हुई थी। वहां इसे आकर्षक कहानी के लिए पॉजीटिव रिस्पोंस मिला था। इसके डायरेक्टर अश्विनी धीर हैं। यह भ्रष्टाचार और प्रणालीगत अन्याय के बारे में एक कहानी है।

इसमें एक समर्पित रेलवे टिकट चेकर राधे मोहन शर्मा (माधवन) की यात्रा दिखाई गई है, जिसे अपने बैंक खाते में एक छोटी सी गड़बड़ी का पता चलता है। वह जांच करता है तो पता चलता है कि एक भ्रष्ट बैंकर मिकी मेहता (नील नितिन मुकेश) एक बड़ा घोटाला करता है। फिल्म में अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी का भी अहम रोल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ