न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरहान की पत्नी शिबानी की प्रेग्नेंसी को लेकर शबाना ने दी यह रिएक्शन, इन 3 सितारों ने साथ मनाया बर्थडे

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने 3 साल पहले वीजे व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी रचाई थी। आज गुरुवार (9 जनवरी)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 7:15:23

2 News : फरहान की पत्नी शिबानी की प्रेग्नेंसी को लेकर शबाना ने दी यह रिएक्शन, इन 3 सितारों ने साथ मनाया बर्थडे

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने 3 साल पहले वीजे व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ दूसरी शादी रचाई थी। आज गुरुवार (9 जनवरी) को शिबानी की प्रेग्नेंसी की खबरें छाई रहीं। हालांकि इन अफवाहों पर आखिरकार ब्रेक लग गया और सच्चाई सामने आ गई। फरहान की सौतेली मां एक्ट्रेस शबाना आजमी ने शिबानी की प्रेग्नेंसी की खबरों पर रिएक्शन दी हैं। ईटाइम्स के अनुसार शबाना ने कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।

इससे साफ हो गया कि फिलहाल कपल बच्चा एक्सपेक्ट नहीं कर रहा है। अभी उनकी ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। बता दें फरहान और शिबानी ने करीब 5 साल डेटिंग के बाद फरवरी 2022 में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी। फरहान की ये दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2000 में फरहान ने अधुना भबानी से शादी रचाई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। साल 2017 में फरहान और अधुना का तलाक हो गया।

उल्लेखनीय है कि आज फरहान, उनकी चचेरी बहन फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान और उनकी साली अनुषा दांडेकर ने एक साथ अपना जन्मदिन मनाया। फरहान 51, फरहा 60 और अनुषा 43 साल की हो गईं। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फरहान की बहन फिल्ममेकर जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर तीनों की एक प्यारी तस्वीर साझा की।

इसमें फरहान बीच में बैठे हैं, काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं। उनके साथ बाईं ओर फराह और दाईं ओर अनुषा नजर आईं। टेबल पर तीन बर्थडे केक सजे हुए थे, जिन पर मोमबत्तियां जल रही थीं। जोया ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'ब्रिंग इट इन।'

फरहान अख्तर आने वाले समय में फिल्म ‘120 बहादुर’ में नजर आएंगे

फरहान ने जोया की पोस्ट पर टिप्पणी की, “ओह, सबसे बढ़िया जन्मदिन लेकर आई... शुक्रिया जोई (लाल दिल वाली इमोजी) मेरे परिवार को प्यार।” श्वेता बच्चन, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सिद्धांत चतुर्वेदी ने कमेंट में लाल दिल वाली इमोजी पोस्ट की। फराह ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर को शेयर किया और लिखा, “सभी कैप्री 9 को... जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

उन्होंने जोया, शिबानी और उनकी मौसी व अनुभवी पटकथा लेखिका हनी ईरानी को इसे इतनी खूबसूरती से पेश करने के लिए धन्यवाद दिया। फरहान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आने वाले समय में फिल्म ‘120 बहादुर’ में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है। फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

वहीं, फरहान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘डॉन 3’ भी इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फरहान फिल्म ‘जी ले जरा’ को लेकर भी चर्चा में हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज या मेकिंग से जुड़ी कोई भी पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा