न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘आजाद’ की शूटिंग के दौरान राशा कर रही थीं पढ़ाई, वीडियो वायरल, ‘द रोशंस’ डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। वह जल्द ही ‘आजाद’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 8:04:57

2 News : ‘आजाद’ की शूटिंग के दौरान राशा कर रही थीं पढ़ाई, वीडियो वायरल, ‘द रोशंस’ डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। वह जल्द ही ‘आजाद’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इसमें वह एक्टर अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ रोमांस करती हुई दिखेंगी। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें राशा ने सबका ध्यान खींचा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राशा की तुलना उनकी मां से की है। अपनी मां की जैसे राशा भी 19 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर रही हैं। हालांकि राशा ने इस फिल्म की शूटिंग करते वक्त भी पढ़ाई के साथ कोई समझौता नहीं किया।

अब राशा का शूटिंग के बीच पढ़ाई करते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें राशा अपनी वैनिटी वैन में पढ़ाई करती दिख रही हैं। एक तरफ राशा का मेकअप हो रहा है और उनकी हेयर स्टाइलिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ ड्रेसिंग टेबल पर राशा की एक बड़ी सी किताब नजर आ रही है। जब इस वीडियो को शूट करने वाला राशा से पूछता है कि ये आप क्या कर रही हैं? तब राशा बोलती हैं कि मैं अपनी पढ़ाई कर रही हूं।

अभी मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं और 10 दिन से भी कम समय बचा है इसलिए मुझे पढ़ाई करनी है और मेरा सबसे पहला पेपर जियोग्राफी (भूगोल) का है। बता दें ‘आजाद’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘उई अम्मा’ सामने आया था, जिसमें राशा कमाल की डांस परफॉर्मेंस देती हुई नजर आईं। राशा लंबे समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वह अक्सर अपनी मां के साथ कहीं न कहीं दिख ही जाती हैं। दोनों धार्मिक यात्रा भी साथ करती हैं।

sasha thadani,actress sasha thadani,azaad movie,amaan devgan,ajay devgan,rasha study,rasha video viral,the roshans documentary,rakesh roshan,roshan nagrath,rajesh roshan,Hrithik Roshan

‘द रोशंस’ में सामने आएगी रोशन फैमिली से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारी

नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशंस’ को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। यह डॉक्यूमेंट्री रोशन परिवार और उसके सदस्यों दिवंगत संगीतकार रोशनलाल नागरथ, उनके बेटों संगीतकार राजेश रोशन व फिल्ममेकर व एक्टर राकेश रोशन और पोते एक्टर ऋतिक रोशन के साथ-साथ भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के बारे में जानकारी देगी। आज गुरुवार (9 जनवरी) को इसका ट्रेलर रिलीज हो गया। इस 3 मिनट के ट्रेलर में 4 हिस्सों वाली सीरीज की झलक मिलती है।

इसकी शुरुआत में ऋतिक कहते हैं, “यह बहुत दिलचस्प है कि हमारा सरनेम नागरथ से रोशन कैसे हो गया।” फिर दिग्गज गायिका आशा भोसले बोलती हैं, “ऐसा कम ही होता है कि परिवार का हर सदस्य कलाकार बन जाए, रोशन परिवार में ऐसा हुआ है। रोशन ने हमसे हर तरह के गाने गवाए।” दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली कहते हैं, “लागा चुनरी में दाग, आज तक गूंजता है।”

सिंगर सोनू निगम दावा करते हैं, “आज तक किसी ने ऐसी कव्वाली नहीं बनाई।” एक्टर प्रेम चोपड़ा रोशन की असमय मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हैं। रोशन परिवार के साथ इंटरव्यू भी हैं। राजेश कहते हैं कि टैलेंट उनके जीन में ही है और ये पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रहा है। शाहरुख खान बोलते हैं, “राजेश रोशन और राकेश रोशन करण-अर्जुन की तरह हैं।” शशि रंजन के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज 17 जनवरी को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ