Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रातो की नींद उड़ा सकती हैं बलगम की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा छुटकारा

मॉनसून का मौसम जारी है जहां संक्रमण की वजह से मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता हैं। खासतौर से इन दिनों में खांसी, जुखाम और बुखार का सामना करना पड़ता हैं। इसी के साथ ही कई लोगों को बलगम की समस्या भी होने लगती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Aug 2022 2:30:33

रातो की नींद उड़ा सकती हैं बलगम की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा छुटकारा

मॉनसून का मौसम जारी है जहां संक्रमण की वजह से मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता हैं। खासतौर से इन दिनों में खांसी, जुखाम और बुखार का सामना करना पड़ता हैं। इसी के साथ ही कई लोगों को बलगम की समस्या भी होने लगती हैं जिसमें सीने में काफ जमने लग जाता हैं और सांस लेने में भी परेशानी होती हैं। कई लोगों को तो बलगम के कारण रात को नींद तक नहीं आती हैं। इससे निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाओं की मदद लेते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए है जिनकी मदद से बलगम की दिक्कत को आसानी से दूर किया जा सकता है। आइये जानते है इन उपायों के बारे में...
mucus.mucus problem,home remedies to treat mucus,mucus problem,bulgum,healthy living,Health tips काली मिर्च

सीने में कफ जमा होने की समस्या में काली मिर्च का सेवन बहुत लाभकारी है। आधी चम्मच सफेद कालीमिर्च को पीस लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इस मिक्सचर को 10-15 सेकेंड माइक्रोवेव करें। फिर पी लें। इसे पीते ही आपको फौरन आराम मिलेगा। बलगम से पूरी तरह छुटकारा पाने के लिए इस मिक्चर को एक हफ्ते तक दिन में तीन बार जरूर लें। यह सर्दी-जुकाम, गले की खराश, सूजन और कफ से छुटकारा दिलाने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
mucus.mucus problem,home remedies to treat mucus,mucus problem,bulgum,healthy living,Health tips नमक के पानी से गरारे

सीने में जमे बलगम को डिस्चार्ज करने के लिए आप नमक के पानी से गरारे करें। इसके लिए आप गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर इससे दिन में दो-तीन बार तक गार्गल करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। mucus.mucus problem,home remedies to treat mucus,mucus problem,bulgum,healthy living,Health tips अदरक और शहद

ताजा अदरक का रस और शहद लेकर इसे मिक्स कर लें। फिर इसे सुबह शाम लें। अदरक का रसबलगम को तोड़ने में मदद करेगा और शहद की स्क्रैपिंग कार्रवाई इसे साइनस से बाहर निकालने में मदद करेगा। जी हां आपकी किचन मौजूद अदरक सब्जी का स्वाद बढ़ाने के साथ हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। इसकी तासीर गर्म होती है। अदरक खाने से खांसी-जुकाम और बलगम जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है जो जमा टॉक्सिन को साफ करता है और बलगम दूर करता है।
mucus.mucus problem,home remedies to treat mucus,mucus problem,bulgum,healthy living,Health tips भाप लेना

गर्म भाप लेने से बलगम ढीला हो जाता है और आसानी से बाहर आ सकता है। यह सर्दी जुकाम को ठीक करने और बलगम को बाहर निकाने का सबसे असरदार घरेलू नुस्खा है। सोने से पहले रात में भाप लेना अधिक प्रभावी होता है इसके अलावा आप दिन में 3 से 4 बार भाप लेने का प्रयास जरुर करें। बलगम का घरेलू उपचार करने के लिए विक्स को गर्म पानी में मिला कर और अपने सर को एक तोलिये या टाबिल की मदद से पूरी तरह ढक कर भाप लें। आप चाहे तो केवल गर्म पानी की भाप भी ले सकते है। mucus.mucus problem,home remedies to treat mucus,mucus problem,bulgum,healthy living,Health tips हल्दी

हल्दी में बहुत ही प्रभावी एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो बलगम में मौजूद बैक्टीरिया को मारते हैं। इस तरह कफ बनना रुक जाता है। इसके साथ ही हल्दी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करती है। सबसे पहले एक चम्मच हल्दी को एक ग्लास दूध में डाल दें। फिर इस मिश्रण को सुबह और रात को सोने से पहले पिएं। या फिर आप पूरे दिन में दो से तीन बार आधा चम्मच हल्दी को पानी के साथ खाएं। mucus.mucus problem,home remedies to treat mucus,mucus problem,bulgum,healthy living,Health tips नीलगिरी का तेल

नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदों को स्टीमर में डालकर इसकी स्टीम लें। स्टीम की गर्मी किसी भी अटके हुए बलगम को ढीला और चिकना करने में मदद करती है। नीलगिरी का तेल इसे तोड़ने का काम करता है। इसके अलावा नीलगिरी के तेल में एंटी-वायरस और एंटी-बैक्टीरियल हीलिंग गुण ब्लॉकेज में सुधार करते हैं। mucus.mucus problem,home remedies to treat mucus,mucus problem,bulgum,healthy living,Health tips तुलसी और अदरक की चाय

तुलसी और अदरक दोनों ही एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती हैं। यह सर्दी-खांसी, जुकाम आदि में तुलसी और अदरक की चाय पीने से बहुत आराम मिलता है। आप चाहें तो दोनों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इससे कफ आसानी से बाहर निकलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology