न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीमारियों से बचाए रखने में भी मददगार साबित होती हैं चाय की चुस्कियां, जानें इसके प्रकार

आज हम आपको विभिन्न प्रकार की चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 5:27:26

बीमारियों से बचाए रखने में भी मददगार साबित होती हैं चाय की चुस्कियां, जानें इसके प्रकार

मौसम में बदलाव होते ही लोग बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। खासतौर से सर्दी-जुकाम, निमोनिया, शरीर की सूजन, बुखार आदि। ऐसे में आपको स्वस्थ बनाए रखने का काम कर सकती हैं चाय की चुस्कियां। जी हां, चाय शरीर को एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करती है जो कि हमारी कोशिकाओं से फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं और ऑक्सीकरण से होने वाले नुकसान को रोकते हैं। इन दिनों में दूध वाली चाय के मुकाबले आयुर्वेदिक चाय पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको विभिन्न प्रकार की चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में

tea helps in keeping diseases away,healthy living,Health tips

तुलसी की चाय

बदलते मौसम में तुलसी की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, बरसात के मौसम में सर्दी और खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करती है।

tea helps in keeping diseases away,healthy living,Health tips

नींबू की चाय

यह चाय स्वाभाविक रूप से पोषण का खजाना है और पेट, लिवर, दिल और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इस चाय की खुशबू भी लाजवाब है और इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें चुटकी मिंट एसेंस या एक चुटकी दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं। यह डिप्रेशन और चिंता को कम करने में भी मदद करती है, जो कि एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है।

tea helps in keeping diseases away,healthy living,Health tips

अदरक की चाय

बदलते मौसम में अदरक की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटी-इफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बरसात के मौसम में गले की खराश, सर्दी, खांसी, फ्लू से राहत दिलाते है। ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करती है।

tea helps in keeping diseases away,healthy living,Health tips

ग्रीन टी

तमाम शोध में पाया गया है कि ग्रीन टी में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (ECG) होता है, फास्टिंग ब्लड शुगर को कम कर सकता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा सकता है। चाय अग्नाशयी कोशिकाओं को डैमेज होने से भी बचाती है और सूजन को कम करती है। इसलिए ये डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है।

tea helps in keeping diseases away,healthy living,Health tips

दालचीनी की चाय

बदलते मौसम में दालचीनी की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दालचीनी की चाय पीने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही ये बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से भी लड़ती है। इसके अलावा ये वजन घटाने में भी मदद करती है।

tea helps in keeping diseases away,healthy living,Health tips

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। अगर आप मानसून में इसे चाय के रूप में पियें तो मौसमी सर्दी, फ्लू, वायरल और संक्रमण आदि की समस्या से खुद को बचा सकते हैं।

tea helps in keeping diseases away,healthy living,Health tips

मुलेठी की चाय

बदलते मौसम में मुलेठी की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मुलेठी में प्रोटीन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ-साथ बीमारियों से भी बचाते हैं। साथ ही ये कफ, खांसी और गले की खराश को दूर करने में मदद करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स