न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये 8 फूड्स, डायबिटीज़ मरीजों के लिए रामबाण

सुबह के नाश्ते में इन 8 हेल्दी चीज़ों को शामिल करें जो डायबिटीज़ मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद हैं। जानिए दलिया, ग्रीक योगर्ट, नट्स, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां और अन्य फूड्स के फायदे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 12:06:59

सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये 8 फूड्स, डायबिटीज़ मरीजों के लिए रामबाण

डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल और संतुलित डाइट की मदद से इसे लंबे समय तक कंट्रोल में रखा जा सकता है। खासकर सुबह का नाश्ता (Breakfast) ब्लड शुगर को संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। अगर डायबिटीज के मरीज सही चीजों को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें, तो न सिर्फ शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है, बल्कि दिनभर की एनर्जी भी बनी रहती है। आइए जानते है 8 हेल्दी फूड्स के बारे में जिन्हें सुबह-सुबह खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है।

1. दलिया (Oatmeal)

डायबिटीज के मरीजों के लिए फाइबर से भरपूर ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है। दलिया में मौजूद सॉल्युबल फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और भोजन को धीरे-धीरे पचाता है, जिससे ग्लूकोज धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज होता है। इससे अचानक शुगर लेवल नहीं बढ़ता। आप ओट्स में अलसी (flaxseeds), चिया सीड्स, कद्दू के बीज और थोड़े बहुत ड्राई फ्रूट्स मिला सकते हैं। ध्यान रखें कि इसमें शक्कर या शहद न डालें।

2. ग्रीक योगर्ट (Greek Yoghurt)

ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो न केवल डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि इंसुलिन की कार्यक्षमता को भी बढ़ाते हैं। इसमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है और यह ब्लड शुगर को स्थिर रखने में सहायक है। इसे आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या अखरोट के साथ खा सकते हैं। लेकिन हमेशा अनफ्लेवर्ड, बिना चीनी वाला ग्रीक योगर्ट ही लें।

3. नट्स और सीड्स (Nuts and Seeds)

बादाम, अखरोट, काजू, सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स, अलसी के बीज आदि नट्स और सीड्स फाइबर, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकते हैं और भूख को भी नियंत्रित करते हैं। रोजाना मुट्ठी भर नट्स और 1-2 चम्मच बीज खाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करें क्योंकि इनमें कैलोरी अधिक होती है।

4. अंडे (Eggs)

अंडे प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कई जरूरी विटामिन्स का अच्छा स्रोत हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। एक उबला हुआ अंडा या वेजिटेबल ऑमलेट डायबिटिक मरीजों के लिए बेहतरीन ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। यह भूख कम करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

5. हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

पालक, मेथी, बथुआ, सरसों, केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। इनमें कार्ब्स की मात्रा बेहद कम होती है, जिससे ये डायबिटिक मरीजों के लिए आदर्श हैं। इनमें आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन C जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करते हैं। आप इन सब्जियों को सूप, पराठा या स्मूदी के रूप में भी ले सकते हैं।

6. छाछ या मट्ठा (Buttermilk)

सुबह-सुबह एक गिलास छाछ पीना डाइजेशन के लिए तो अच्छा होता ही है, साथ ही यह ब्लड शुगर को स्थिर रखने में भी मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स और कम फैट्स होते हैं, जिससे यह हल्का और पाचन में सहायक होता है। नमक की मात्रा सीमित रखें और ताजे पुदीने या अजवाइन का इस्तेमाल करके इसे और पौष्टिक बनाएं।

7. साबुत अनाज वाली ब्रेड या चपाती (Whole Grains)

यदि आप सुबह ब्रेड या रोटी खाते हैं, तो सफेद ब्रेड या मैदे की जगह मल्टीग्रेन या ओट्स ब्रेड, या फिर बाजरे, जौ, रागी जैसी चीजों की रोटी को प्राथमिकता दें। ये धीरे-धीरे डाइजेस्ट होती हैं और शुगर लेवल को स्थिर रखती हैं। इनके साथ हुमस या लो-फैट पनीर का सेवन और भी लाभकारी हो सकता है।

8. दाल और स्प्राउट्स (Lentils & Sprouts)

मूंग की दाल, चने के स्प्राउट्स या राजमा जैसे लेग्युम्स में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये न सिर्फ ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं, बल्कि एनर्जी भी प्रदान करते हैं। इन्हें हल्की भाप या कम तेल में भूनकर खाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज