न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाती हैं मोंच, इन उपायों से मिलेगा जल्द आराम

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर पैर में आई मोच से राहत पा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 22 Dec 2022 3:55:23

असहनीय पीड़ा का अहसास करवाती हैं मोंच, इन उपायों से मिलेगा जल्द आराम

आजकल के दौर का खानपान ऐसा हो गया हैं कि हड्डियां जल्दी चोटिल हो जाती हैं। खासतौर से चलते हुए, दौड़ते हुए, सीढ़ियों से उतरते हुए या फिर कई बार यूं ही अचानक उठते हैं तो पैर मुड़ जाता हैं और मोंच आ जाती हैं। हड्डियों में किसी भी तरह का डैमेज होने से मोच की समस्या होती है और सूजन होने के साथ ही असहनीय दर्द या पीड़ा होती हैं। पैरों में मोच आने के बाद किसी भी व्यक्ति को चलने, उठने-बैठने यहां तक की बिस्तर पर आराम से लेटने में भी परेशानी होती है। मोच जैसी समस्या समय के साथ ही ठीक होती हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से पैर में उठने वाले दर्द को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर पैर में आई मोच से राहत पा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

sprains make you feel unbearable pain these remedies will give you relief soon,Health,healthy living

बर्फ से सिकाई

मोच लगने के तुरंत बाद उस जगह पर बर्फ की सिकाई करने से सूजन नहीं आती है। इसके अलावा बर्फ की सिकाई करने से दर्द भी दूर हो जाती है। ऐसे में मोच आने पर हर एक से दो घंटे में बर्फ से सिकाई करनी चाहिए। हालांकि सीधे ही बर्फ से सिकाई नहीं करनी चाहिए। बर्फ को हमेशा किसी कपड़े में लपेटकर सिकाई करनी चाहिए।

sprains make you feel unbearable pain these remedies will give you relief soon,Health,healthy living

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल मोच से होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाने में एक पारंपरिक उपाय है। अरंडी के तेल में ट्राइग्लिसराइड और रिसिनोलिक एसिड होते हैं जिनमे सूजनरोधी के गुण मौजूद पाए जाते हैं। सबसे पहले एक कपडे को अच्छे से फोल्ड कर लें। अब इस कपडे को अरंडी के तेल में डुबोएं। फिर कपडे को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और प्लास्टिक रैप की चीज़ से इसे ढक लें। फिर इसके ऊपर आधे घंटे तक गर्म बोतल रख दें। अपने टखने को एलिवेटेड अवस्था में कुछ मिनट के लिए रखें। अब पैक को उस क्षेत्र से हटा लें और बचे हुए तेल से त्वचा पर हल्के हल्के मसाज करें। इस प्रक्रिया को पूरे दिन में दो या तीन बार ज़रूर दोहराएं।

sprains make you feel unbearable pain these remedies will give you relief soon,Health,healthy living

शहद और चूना

शहद और खाने वाले चूना का इस्तेमाल कर आप चोट और दर्द से निजात पा सकते हैं। इन दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो चोट में आराम दिलाते हैं। इसके लिए जिस जगह चोट हो वहां पर थोड़ा सा शहद और थोड़ा खाने वाला चूना लगाएं। यह आपको थोड़ा गर्म लगेगा। इससे घबराएं नहीं इससे आपके चोट में गर्म तासीर जा रही है, जिससे आसानी से आपको तकलीफ से निजात मिल जाए। यह पीढ़ियों से आजमाया गया नुस्खा है।

sprains make you feel unbearable pain these remedies will give you relief soon,Health,healthy living

लौंग का तेल

मोच की समस्या आने पर लौंग का तेल भी काफी असरदार है। लौंग के तेल में एनेस्थेटिक गुण मौजूद होते हैं। जो स्वेलिंग और दर्द को कम करता है। इस तेल को दो चम्मच लेकर मोच वाले जगह पर अच्छे से मालिश करें। मसल्स के पेन में भी काफी आराम मिलेगा। दिन भर में तीन से चार बार लौंग के तेल से मालिश करें। काफी हद तक राहत मिलेगा।

sprains make you feel unbearable pain these remedies will give you relief soon,Health,healthy living

हल्दी और प्याज

अगर आप अंदरुनी चोट के दर्द से परेशान हैं तो हल्दी और प्याज से भी इस समस्या से निजात में मदद मिलेगी। दर्द दूर करने के लिए हल्दी का उपयोग कोई नई बात नहीं है। अगर आपके पैर-हाथ में कहीं फ्रैक्चर हो गया हो, लेकिन सूजन और दर्द से निजात नहीं मिल रही हो तो हल्दी और प्याज को कूटकर सरसों के तेल में डालकर गरम कर लें। जब यह थोड़ा उबल जाए तो इसका लेप चोट वाली जगह पर लगाएं या बांध लें। ऐसा रात भर रहने दें, आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा।

sprains make you feel unbearable pain these remedies will give you relief soon,Health,healthy living

सेंधा नमक

मोच की समस्या से राहत पाने में सेंधा नमक और पानी काफी लाभकारी माना जाता है। सेंधा नमक मैग्नीशियम सल्फेट से बनता है। मैग्नीशियम प्राकृतिक तरीके से आराम दिलाने में मदद करता है। मोच की समस्या से राहत पाने के लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और इसमें आधा चम्मच सेंधा नमक डालें। इस पानी में आधे घंटे पैर को डालकर बैठें। थोड़ी ही देर बाद आपको पैर की मोच से राहत महसूस हो सकती है।

sprains make you feel unbearable pain these remedies will give you relief soon,Health,healthy living

सेब का सिरका

सेब के सिरके को मांसपेशियों में अकड़न और लेग क्रैम्प्स का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें सूजनरोधी और एल्कलाइज़िंग के गुण मौजूद होते हैं जो सूजन और दर्द को दूर करते हैं। इसे आजमाने के लिए दो कप सेब के सिरके को बाथटब या बाल्टी में डाल दें। फिर उसमे गर्म पानी मिलाएं। अब उस पानी से आधे घंटे तक नहाएं या उसमे प्रभावित क्षेत्र को डुबोकर रखें। इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक पूरे दिन में एक बार ज़रूर दोहराएं।
इसके अलावा एक चम्मच सेब के सिरके को एक ग्लास गर्म पानी में मिला दें और फिर उसमे शहद भी मिलाकर पी जाएँ। इस मिश्रण को रोज़ाना पूरे दिन में एक बार ज़रूर पियें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

टी20 वर्ल्ड कप में थमा भारत का विजय अभियान, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से दी करारी मात
टी20 वर्ल्ड कप में थमा भारत का विजय अभियान, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से दी करारी मात
‘संतों का अपमान अस्वीकार्य…2027 में जनता BJP को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी’, शंकराचार्य मामले पर अखिलेश यादव का बयान
‘संतों का अपमान अस्वीकार्य…2027 में जनता BJP को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी’, शंकराचार्य मामले पर अखिलेश यादव का बयान
हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज, एक्स-वाइफ और बेटे को दी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज, एक्स-वाइफ और बेटे को दी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
नाबालिगों के शोषण के आरोप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्यों पर एफआईआर, कानूनी संकट गहराया
नाबालिगों के शोषण के आरोप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्यों पर एफआईआर, कानूनी संकट गहराया
‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने चार्ज किए 50 करोड़, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने चार्ज किए 50 करोड़, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
महाराष्ट्र: रमजान में धार्मिक रियायत की मांग, अबू आजमी ने CM देवेंद्र फडणवीस से की अपील
महाराष्ट्र: रमजान में धार्मिक रियायत की मांग, अबू आजमी ने CM देवेंद्र फडणवीस से की अपील
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने निकाली 608 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने निकाली 608 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका
एक बार फिर साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, ‘जॉली एलएलबी 3’ में छा गई थी दोनों की जोड़ी
एक बार फिर साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, ‘जॉली एलएलबी 3’ में छा गई थी दोनों की जोड़ी
जेईई मेन में कितनी पर्सेंटाइल पर मिलेगा NIT में एडमिशन? जानिए पूरी जानकारी
जेईई मेन में कितनी पर्सेंटाइल पर मिलेगा NIT में एडमिशन? जानिए पूरी जानकारी
O Romeo BO Day 9: 9 दिन में 50 करोड़ पार, शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दमदार पकड़
O Romeo BO Day 9: 9 दिन में 50 करोड़ पार, शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दमदार पकड़
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ की बढ़ीं परेशानियां, फिर से अस्पताल में भर्ती होंगी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ की बढ़ीं परेशानियां, फिर से अस्पताल में भर्ती होंगी
‘कृपया मुझे गिफ्ट न दें’, भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से की अपील, बताई वजह
‘कृपया मुझे गिफ्ट न दें’, भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से की अपील, बताई वजह
9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची में बड़ी कटौती, 1.70 करोड़ नाम हटाए गए; गुजरात सबसे आगे
9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची में बड़ी कटौती, 1.70 करोड़ नाम हटाए गए; गुजरात सबसे आगे
23 फरवरी: कुंभ राशि में बनेगा मंगलादित्य योग, इन 3 राशियों की संपत्ति बढ़ेगी, अधूरे कार्य होंगे पूरे
23 फरवरी: कुंभ राशि में बनेगा मंगलादित्य योग, इन 3 राशियों की संपत्ति बढ़ेगी, अधूरे कार्य होंगे पूरे