न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिनभर एसी में बैठने से भी हो सकते हैं मोटापे का शिकार, जानें कैसे

गर्मियों में एसी का इस्तेमाल आरामदायक तो होता है, लेकिन लंबे समय तक एसी में बैठने से आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जानें कैसे एसी के ज्यादा उपयोग से फिजिकल एक्टिविटी घटती है, मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और मोटापे का खतरा बढ़ता है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 1:08:37

दिनभर एसी में बैठने से भी हो सकते हैं मोटापे का शिकार, जानें कैसे

गर्मियों में ठंडक पाने के लिए एसी का इस्तेमाल आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी का ज्यादा उपयोग आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? लगातार एसी में बैठने से न केवल आपकी हड्डियों और फेफड़ों पर असर पड़ता है, बल्कि इससे सिडेंटरी लाइफस्टाइल अपनाना भी आसान हो जाता है, जिससे मोटापे की समस्या बढ़ने लगती है। आयुर्वेद की डॉक्टर दीक्षा भवसार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे दिनभर एसी में बैठने से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

एसी से होने वाले नुकसान

फिजिकल एक्टीविटी का खात्मा: लगातार 4-5 घंटे एसी में बैठने से आपके शरीर की फिजिकल एक्टिविटी पूरी तरह से खत्म हो जाती है। एसी के ठंडे माहौल में लोग ज्यादा समय तक आराम से बैठे रहते हैं, जो वेट गेन के खतरे को बढ़ा सकता है। इसके कारण आप अपनी कैलोरी बर्न नहीं कर पाते, और शरीर में फैट जमा होने की संभावना बढ़ जाती है।

ज्यादा खाने की आदत: एसी में बैठने से रूम का तापमान बहुत ठंडा और आरामदायक हो जाता है, जिससे आपका मन ज्यादा खाने के लिए क्रेविंग करने लगता है। अक्सर हम पेट भरने के बाद भी स्नैक्स खाने की आदत डाल लेते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आप अनचाहे रूप से कैलोरी का सेवन करते हैं, जो मोटापे का कारण बन सकता है।

मेटाबॉलिज्म हो जाता है स्लो: कुछ अध्ययन बताते हैं कि ठंडे तापमान में ज्यादा समय बिताने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। एसी के तापमान में बैठने से आपके शरीर की ऊर्जा खर्च करने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे वेट गेन का खतरा बढ़ जाता है।

बॉडी कैलोरी खर्च नहीं करेगी: एसी में अधिक समय बिताने से शरीर को तापमान के अनुकूल बनाए रखने की कोशिश में ऊर्जा कम खर्च होती है। इसका मतलब यह है कि आपका शरीर उतनी कैलोरी बर्न नहीं कर पाता, जितना वह गर्मी में करता है। यदि आप ज्यादा खाते हैं तो यह अतिरिक्त कैलोरी आपके शरीर में जमा होकर वेट गेन का कारण बनती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश