न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोया चाप: स्वादिष्ट जरूर, लेकिन जानें कैसे बन सकता है यह बीमारी की जड़!

सोया चाप ज़रूर स्वाद में लाजवाब होता है और पार्टी की जान बन सकता है, लेकिन यह रोजाना के खानपान में शामिल करने लायक हेल्दी विकल्प नहीं है। बेहतर होगा कि इसका सेवन संतुलन में किया जाए ताकि इसका स्वाद भी मिले और स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 1:53:35

सोया चाप: स्वादिष्ट जरूर, लेकिन जानें कैसे बन सकता है यह बीमारी की जड़!

इन दिनों लोगों के बीच सोया चाप तेजी से पॉपुलर हो रहा है। यह स्वाद में बेहतरीन स्ट्रीट फूड है, जिसे खासकर युवा वर्ग बड़े चाव से खा रहा है। शादी, पार्टी या दोस्तों के साथ किसी आउटिंग के दौरान, लोग अक्सर सड़क किनारे इसका स्वाद लेते नजर आते हैं। स्वादिष्ट ग्रेवी में डूबी हुई सोया चाप हर मौके को खास बना देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्टता आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है?

क्या सोय (Soy) और सोया चाप एक ही चीज हैं?

अगर आप सोचते हैं कि सोय (Soy) और सोया चाप एक ही चीज हैं और इसलिए दोनों ही स्वास्थ्यवर्धक हैं, तो आपको दोबारा सोचने की जरूरत है। दरअसल, सोया और सोया चाप का स्रोत भले ही एक (सोयाबीन) हो, लेकिन दोनों एक जैसे नहीं हैं। सोय एक प्राकृतिक फल है, जबकि सोया चाप सोयाबीन प्रोटीन से प्रोसेस करके बनाई गई एक डिश है। इसे मैदे, मसालों, तेल और फ्लेवरिंग एजेंट्स की मदद से एक खास स्वाद और बनावट दी जाती है। यही प्रोसेसिंग इसे कम हेल्दी विकल्प बना सकती है।

सोया चाप क्यों हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक?

हाई कैलोरी और फैट कंटेंट: सोया चाप को तैयार करने में अक्सर अधिक मात्रा में तेल, मक्खन और क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। इससे यह एक हाई-कैलोरी डिश बन जाती है, जो नियमित रूप से खाने पर वजन बढ़ा सकती है।

मैदा का अत्यधिक उपयोग: बहुत सी जगहों पर सोया चाप में मैदे को मिलाकर उसकी बनावट को सुधारने की कोशिश की जाती है, लेकिन यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा हो सकता है।

डीप फ्राई प्रोसेस: कई बार सोया चाप को डीप फ्राई किया जाता है, जिससे इसमें ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ सकती है और कोलेस्ट्रॉल व हार्ट डिजीज का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

पाचन पर असर: बहुत अधिक सोया चाप का सेवन गैस, ब्लोटिंग, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

अत्यधिक सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स: रेडीमेड या फास्ट फूड वर्जन में अक्सर अधिक नमक और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो रक्तचाप जैसी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं।

तो क्या करें?

- यदि आपको सोया चाप बहुत पसंद है तो उसे सीमित मात्रा में और कभी-कभार ही खाएं।
- घर पर हेल्दी तरीकों से बनाएं — जैसे ग्रिल्ड या स्टीम्ड सोया चाप।
- अपने भोजन में ताजे और कम प्रोसेस्ड विकल्पों को तरजीह दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?