न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रात में बिस्तर पर बदलते है करवटे, ये एक चीज खाने से मिनटों में आ जाएगी नींद

। नींद पूरी ना होना कई बार इंसान को चिड़चिड़ा बना देता हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नींद ना आना आपकी दिनचर्या पर निर्भर करता हैं। ऐसे में अगर आपको भी रात में जल्दी नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Feb 2022 10:03:51

रात में बिस्तर पर बदलते है करवटे, ये एक चीज खाने से मिनटों में आ जाएगी नींद

नींद हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एक अच्छी नींद हमारे दिमाग को तरोताजा करने के लिए और शरीर के दूसरे अंगों को आराम देने के लिए बहुत जरूरी है। अच्छी नींद ना मिलने से लोगों की हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ता है। नींद पूरी ना होना कई बार इंसान को चिड़चिड़ा बना देता हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नींद ना आना आपकी दिनचर्या पर निर्भर करता हैं। ऐसे में अगर आपको भी रात में जल्दी नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

आपको यह जानकर खुशी होगी कि कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन करने से नींद काफी जल्दी आती है। Eachnight.com के स्लीप एक्सपर्ट रोज़ी ओसमुन के मुताबिक, अध्ययनों में पाया गया है कि सोने से लगभग 4 घंटे पहले कार्ब्स खाने से देर से नींद आने के समय घटाया जा सकता है। ऐसे में अपने खाने में कार्ब्स को शामिल करें। एक और स्टडी से यह पता चला है कि जब आप सोने से पहले स्टार्चयुक्त कार्ब्स खाते हैं तो इससे नींद जल्दी आती है।

इसके लिए अध्ययन में कुछ लोगों को शामिल किया गया। सभी लोगों को सोने से पहले चावल और सब्जियां खिलाई गई। लेकिन एक दिन खाने में दूसरे तरह के चावल को शामिल किया गया। द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित निष्कर्षों से पता चला कि जब लोगों ने सोने से चार घंटे पहले जैस्मिन राइस खाया तो उन्हें आमतौर पर सोने में लगने वाले समय से आधा समय लगा। लोगों को दिए इस जैस्मिन राइस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) अधिक होता है, जबकि लंबे चावल में जीआई कम होता है। ऐसे में शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया कि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स कार्ब्स ट्रिप्टोफैन और सेरोटोनिन को बढ़ावा दे सकते हैं ये दो तरह के ब्रेन केमिकल्स होते हैं जो नींद लाने में मदद करते हैं।

poor sleep,remedies for poor sleep,sleep problem,Health,Health tips

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स कार्ब्स वे होते हैं जो तेजी से टूटते हैं, जिससे ब्लड शुगर में तेजी से वृद्धि होती है। इसमें शामिल हैं ये चीजें-

- व्हाइट ब्रेड
- व्हाइट राइस
- सफेद आलू और फ्राई
- तरबूज और अनानास जैसे फल
- केक और कुकीज़

जिन खाद्य पदार्थों में जीआई लो या मीडियम होता है वह धीरे-धीरे टूटते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल में धीरे-धीरे वृद्धि होती है। शोध में उच्च जीआई कार्ब्सयुक्त खाद्य पदार्थों को नींद जल्दी लाने के लिए फायदेमंद माना गया है। लेकिन यह पूरी तरह से सपष्ट नहीं है। क्योंकि हाई जीआई कार्ब्स में केक, डोनट्स और पैकेज्ड सामान जैसे शर्करा युक्त खाद्य पदार्थ शामिल हो सकते हैं - और विशेषज्ञ सोने से पहले शुगर इनटेक की सलाह नहीं देते हैं। इसके अवाला वजन कम करने वाले और डायबिटीज के टाइप 1 और टाइप 2 के मरीजों को भी ऐसे खाद्य पदार्थों स बचना चाहिए जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हों।

poor sleep,remedies for poor sleep,sleep problem,Health,Health tips

जल्दी नींद लाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

– नींद न आने पर बेड पर लेटकर कुछ योग करें। कुछ ऐसे योग हैं जो अच्‍छी नींद लाने में उपयोगी साबित हुए हैं जैसे भ्रामरी, प्राणायाम और शवासन करने से तुरंत नींद आ सकती है।

– नींद न आने पर एक्‍यूप्रेशर थेरेपी का सहारा लें। हमारे शरीर में कई ऐसे खास बिंदु हैं जिनको दबाने से नींद आ सकती है। अपने हाथ के अंगूठे को अपनी आईब्रोज के बीच 30 सेकंड तक रखें और हटाएं। इस प्रक्रिया को 4 से 5 बार करें।

– आप सीधे लेटकर अपनी पलकों को जल्दी-जल्दी झपकाएं। आंखें थक जाएंगी और आपको जल्दी नींद आएगी।

– पूरे दिन की घटनाओं को उल्टे क्रम में याद करें। ऐसा करने पर दिमाग पर जोर पड़ेगा और नींद आएगी।

– दिनभर शरीर को एक्टिव रखें। जॉगिंग, वॉकिंग और स्‍वीमिंग करने से रात को गहरी नींद आती है।

– आसपास घड़ी न रखें, इसे देखने से नींद उचट जाती है और हर वक्‍त मिनट का हिसाब दिमाग में चलने लगता है।

poor sleep,remedies for poor sleep,sleep problem,Health,Health tips

पर्याप्त नींद न मिलने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

- मधुमेह

अच्छी नींद नहीं मिलने पर शुगर से भरपूर और जंक फूड खाने की इच्छा बढ़ जाती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह जैसी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

poor sleep,remedies for poor sleep,sleep problem,Health,Health tips

- ऑस्ट‍ियोपोरोसिस

अच्छी नींद नहीं लेने की वजह से हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा हड्डियों में मौजूद मिनरल्स का संतुलन भी बिगड़ जाता है। इसके चलते जोड़ों के दर्द की समस्या पैदा हो जाती है।

poor sleep,remedies for poor sleep,sleep problem,Health,Health tips

- कैंसर

कई शोधों में ये बात सामने आई है कि कम नींद लेने की वजह से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही शरीर में कोशिकाओं को भी काफी नुकसान होता है।

poor sleep,remedies for poor sleep,sleep problem,Health,Health tips

- हार्ट अटैक

जब हम सोते हैं तो यह वक्त हमारे शरीर की अंदरूनी मरम्मत और सफाई का होता है लेकिन नींद पूरी न होने की वजह से शरीर के विषाक्त पदार्थ साफ नहीं हो पाते और जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की आशंका बढ़ जाती है। इससे हार्ट अटैक होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

poor sleep,remedies for poor sleep,sleep problem,Health,Health tips

- मानसिक स्थिति पर बुरा असर

कम सोने का सीधा असर हमारी मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है। जितनी देर हम सोते हैं उतनी देर में हमारा दिमाग भी एक नई ऊर्जा जुटा लेता है। लेकिन नींद पूरी नहीं होने पर दिमाग तरोताजा नहीं हो पाता, जिसके चलते कई मानसिक समस्याएं हो जाती हैं और कई बार याददाश्त से जुड़ी परेशानी भी हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!