न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाइनेकोलॉजिस्ट पूछें ये सवाल तो महिलाएं बेझिझक दे जवाब, शर्माना पड़ सकता है भारी

महिलाएं अक्सर अपनी सेक्सुअल हेल्थ के बारे में गायनेकोलॉजिस्ट से खुलकर बात करने में कतराती है लेकिन ऐसा करना काफी महंगा साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप बिना शरमाएं गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा पूछे गए हर सवाल का जवाब दो।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Aug 2022 1:39:43

गाइनेकोलॉजिस्ट पूछें ये सवाल तो महिलाएं बेझिझक दे जवाब, शर्माना पड़ सकता है भारी

महिलाएं अक्सर अपनी सेक्सुअल हेल्थ के बारे में गायनेकोलॉजिस्ट से खुलकर बात करने में कतराती है लेकिन ऐसा करना काफी महंगा साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप बिना शरमाएं गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा पूछे गए हर सवाल का जवाब दो। चेकअप के दौरान आपकी इंटीमेट हेल्थ को लेकर गायनेकोलॉजिस्ट आपसे कई तरह के सवाल पूछ सकती हैं। आइए जानते हैं उन सवालों के बारे में जिनका जवाब आपको बिना हिचकिचाए देना चाहिए।

क्या आप सेक्सुअली एक्टिव हैं?

भले ही आपको डॉक्टर द्वारा पूछा गया ये सवाल पेचीदा लगे लेकिन आपके जवाब के आधार पर ही डॉक्टर यह डिसाइड करते हैं कि आपको कौन से टेस्ट करवाने हैं। एक गायनेकोलॉजिस्ट के मुताबिक, आप जितनी जानकारी डॉक्टर के साथ शेयर करती हैं उसी के हिसाब से आपकी देखभाल की जाती है।

gynecologist,gynecologist consult,gynecology problems,women health,healthy women tips,women sexual life,Health tips

आपके कितने सेक्सुअल पार्टनर रह चुके हैं?

इस सवाल का जवाब देना महिलाओं के लिए थोड़ा कठिन हो जाता है। लेकिन इस सवाल के जवाब पर ही आपको डॉक्टर टेस्ट की सलाह देते है। जैसे की अगर आप पिछले 15 सालों से किसी एक ही पार्टनर के साथ रह रही हैं तो डॉक्टर आपको STD टेस्ट ना करवाने का सुझाव दे सकते हैं लेकिन अगर आपने एक ही महीने में तीन अलग-अलग लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं तो डॉक्टर आपको STD टेस्ट करवाने का सुझाव दे सकते हैं।

क्या हर महीने आपके पीरियड्स समय पर आते हैं?

अनियमित पीरियड्स, जिसे ओलिगोमेनोरिया (oligomenorrhea) भी कहा जाता है, एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर असामान्य मेंस्ट्रुअल साइकिल को दर्शाने के लिए किया जाता है। एक सामान्य मेंस्ट्रुअल साइकिल तब होती है जब पीरियड्स के बीच का समय 21 दिनों से 35 दिनों के बीच होती है। अगर मेंस्ट्रुअल साइकिल इससे कम समय में या इससे ज़्यादा समय तक चलती है, तो इसे अनियमित पीरियड्स कहा जाता है। पीरियड्स रेगुलर ना होना कई बार काफी सीरियस हो सकता है। ऐसा होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

gynecologist,gynecologist consult,gynecology problems,women health,healthy women tips,women sexual life,Health tips

सेक्स करने के दौरान या बाद में दर्द और ब्लीडिंग?

कभी-कभी सेक्स के दौरान या बाद में आपकी वजाइना या पेल्विस में दर्द का अहसास होता है तो इसमें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन अगर आपको हर बार सेक्स के दौरान या बाद में दर्द का सामना करना पड़ता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर आपको बेसिक वजाइनल इंफेक्शन के टेस्ट या एंडोमेट्रियोसिस करवाने के लिए बोल सकते हैं।

क्या आपके वजाइनल डिस्चार्ज या स्मेल में कोई बदलाव आया है?

इस सवाल का जवाब देना भी महिलाओं के लिए थोड़ा परेशानी भरा होता है। लेकिन अगर आपके वजाइनल डिस्चार्ज, कलर, स्मैल में अचानक से बदलाव होता है तो यह बैक्टीरियल इंफेक्शन का एक संकेत हो सकता है। हालांकि, इस समस्या से निपटना काफी आसान होता है लेकिन इसके लिए आपको डॉक्टर को इस बारे में खुलकर बताना होगा।

gynecologist,gynecologist consult,gynecology problems,women health,healthy women tips,women sexual life,Health tips

क्या आप अपने बर्थ कंट्रोल मेथड से खुश हैं?

गायनेकोलॉजिस्ट का यह काम होता है कि वह आपको बर्थ कंट्रोल के सेफ तरीके बताएं और आपकी मदद करें। ऐसे में आप बर्थ कंट्रोल के लिए कौन से तरीके अपनाती हैं। इसके बारे में अपनी डॉक्टर को जरूर बताएं ताकि वह सभी ऑप्शन चुनने में आपकी मदद कर सके।

क्या आप अपने ब्रेस्ट को सेल्फ-चेक करती हैं?

हर महिला के लिए यह काफी जरूरी है कि वह अपने ब्रेस्ट की सेल्फ-चेकिंग करें। हालांकि यह आपके डॉक्टर का काम है कि वह ऐसा करने के लिए आपको याद दिलाए। सही से चेकिंग के लिए डॉक्टर आपको कई तरह के तरीके बता सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत