न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन करने के बाद कभी ना करें ये गलतियां, इनमें सुधार से ही बनेगी सेहत

किसी भी व्यक्ति की सेहत को स्वस्थ बनाए रखने में भोजन का बहुत अधिक महत्व होता हैं। लेकिन वहीँ इस भागदौड़ भरी जिंदगी में देखने को मिल रहा हैं कि हमारी लाइफस्टाइल और डाइट सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 8:44:14

भोजन करने के बाद कभी ना करें ये गलतियां, इनमें सुधार से ही बनेगी सेहत

किसी भी व्यक्ति की सेहत को स्वस्थ बनाए रखने में भोजन का बहुत अधिक महत्व होता हैं। लेकिन वहीँ इस भागदौड़ भरी जिंदगी में देखने को मिल रहा हैं कि हमारी लाइफस्टाइल और डाइट सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपना आहार संतुलित और पोषण युक्त हो। लेकिन इसी के साथ ही आपको अपनी कुछ आदतों में भी सुधार लाने की जरूरत होती हैं। जी हां, आपकी कुछ आदतें बड़ी गलतियां बनती हैं जिनकी वजह से स्वस्थ आहार होने के बावजूद शरीर को फायदा नहीं मिल पाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भोजन करने के बाद करने से बचना चाहिए। ये गलतियां बीमारियों को बुलावा देती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

भोजन करने के बाद कभी ना करें ये गलतियां, इनमें सुधार से ही बनेगी सेहत

फल खाना

फल पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत हैं। लेकिन भोजन के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे पाचन और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए भोजन के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए। खाली पेट या भोजन के कुछ अंतराल के बाद फल खाना फायदेमंद होता है।

भोजन करने के बाद कभी ना करें ये गलतियां, इनमें सुधार से ही बनेगी सेहत

पानी पीना

ज्यादातर लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही पानी पी लेते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो यह आदत आज ही छोड़ दीजिए। खाने के तुरंत बाद भूलकर भी पानी नहीं पीना चाहिए। इससे खाना पचाने में दिक्कत होती है। खाना खाने के हमेशा एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। कोशिश करें कि गुनगुना पानी पीएं। यह पाचन को सही रखता है।

भोजन करने के बाद कभी ना करें ये गलतियां, इनमें सुधार से ही बनेगी सेहत

निकोटिन का सेवन

कई लोग खाना खाने के बाद चाय पीना, कॉफी या सिगरेट पीना पसंद करते हैं। ये आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ऐसा करने से निकोटिन की मात्रा शरीर में अधिक बढ़ जाती है और सिजल लेवल को प्रभावित करती है जिससे खाने के न्यूट्रिशन का असर शरीर पर नहीं पड़ता।

भोजन करने के बाद कभी ना करें ये गलतियां, इनमें सुधार से ही बनेगी सेहत

तुरंत बाद सो जाना
खाना खाने के तुरंत बाद सोने से बचना चाहिए, ऐसा करते हैं तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। क्योंकि माना जाता है भोजन करने 10 से 15 मिनट बाद तक टहलने कि जरूरत होती है। नहीं तो बेली फैट की समस्या बढ़ सकती है, ऐसे में यदि आप खाना के बाद तुरंत सोने चले जाएँ, तो खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इसलिए भोजन के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए।

भोजन करने के बाद कभी ना करें ये गलतियां, इनमें सुधार से ही बनेगी सेहत

लंबी सैर न करें

कई बार आपने सुना होगा कि खाना खाने के बाद टहलना चाहिए। कई लोग खाना खाने के बाद लंबी सैर पर निकल जाते हैं। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। खाना खाने के बाद हमें बस सौ कदम चलना चाहिए।

भोजन करने के बाद कभी ना करें ये गलतियां, इनमें सुधार से ही बनेगी सेहत

न करें वर्कआउट

खाना खाने के बाद जिम या वर्कआउट करने से आपको बेचैनी और असुविधा हो सकती है। हमारा शरीर एक निश्चित तरीके से बना होता है और हर चीज के लिए एक समय होता है। भोजन के बाद वर्कआउट करने से सुस्ती और पेट की परेशानी होती है।

भोजन करने के बाद कभी ना करें ये गलतियां, इनमें सुधार से ही बनेगी सेहत

तुरंत ना नहाएं

खाना खाने के तुरंत बाद कभी नहीं नहाना चाहिए, क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि कब्ज, पेट में गैस, बवासीर की समस्या आदि। नहाने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है, वहीं तुरंत नहाने से शरीर का तापमान सीधे कम हो जाता है। ऐसे में भोजन ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह