Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 4 तरीकों से करें मुलेठी का उपयोग, सर्दी में होने वाली बीमारियों से रहेगा बचाव

सर्दी के मौसम में होने वाली बिमारियों से बचने के लिए लोग दवाएं खाते रहते हैं। यह आदत भी उनके शरीर को नुकसान ही पहुंचाती है। ऐसे में दवाओं पर निर्भर ना होकर हम घरेलू उपायों की मदद से भी मौसमी बीमारी से खुद को बचा सकते हैं। ऐसे में सर्दी में होने वाली आम बीमारियों से बचने के लिए मुलेठी का उपयोग करना एक सस्ता और बेहतर आप्शन है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Nov 2022 1:17:32

इन 4 तरीकों से करें मुलेठी का उपयोग, सर्दी में होने वाली बीमारियों से रहेगा बचाव

सर्दियां आते ही तापमान गिरने लगता है और वातावरण में नमी बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोगों को खांसी-जुकाम, गले में सूजन व दर्द, फेफड़ों के रोग, कमजोर इम्युनिटी, हाई कोलेस्ट्रॉल, आदि की समस्या होने लगती हैं। सर्दी के मौसम में होने वाली बिमारियों से बचने के लिए लोग दवाएं खाते रहते हैं। यह आदत भी उनके शरीर को नुकसान ही पहुंचाती है। ऐसे में दवाओं पर निर्भर ना होकर हम घरेलू उपायों की मदद से भी मौसमी बीमारी से खुद को बचा सकते हैं। ऐसे में सर्दी में होने वाली आम बीमारियों से बचने के लिए मुलेठी का उपयोग करना एक सस्ता और बेहतर आप्शन है।

मुलेठी एक झाड़ीनुमा पौधे का तना होता है। इसे काटने के बाद, इसको सुखाया जाता है, जिसके बाद इसका पाउडर के रूप या छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मुलेठी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण सर्दियों में होने वाली कई तरह की सेहत से जुड़ी परेशानियों से आपका बचाव करता है। आज अपने इस लेख में हम आपको मुलेठी का इस्तेमाल कैसे-कैसे किया जा सकता है ये बताने जा रहे हैं...
winter,winter health,winter health news in hindi,mulethi,mulethi benefits in hindi,how to use mulethi in winter,winter care tips in hindi,Health,health news in hindi मुलेठी का पानी

घरेलू उपाय के रूप में मुलेठी को इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका इसका पानी बनाना है। गले का इंफेक्शन, गले में दर्द या सूजन से बचने के लिए रोज मुलेठी का पानी पिएं। इसे बनाने के लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच मुलेठी पाउडर मिला लें और सेवन करें। winter,winter health,winter health news in hindi,mulethi,mulethi benefits in hindi,how to use mulethi in winter,winter care tips in hindi,Health,health news in hindi मुलेठी की चाय

मुलेठी की चाय को गले के दर्द का कारगर घरेलू उपाय बताते हैं। इसे बनाने के लिए एक कप उबलते पानी में एक छोटी मुलेठी की जड़ डालें और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकने दें। इस मिक्सचर को छान लें और इसमें टी बैग डालकर पिएं। winter,winter health,winter health news in hindi,mulethi,mulethi benefits in hindi,how to use mulethi in winter,winter care tips in hindi,Health,health news in hindi मुलेठी की जड़ चबाना

सर्दी में खांसी मिटाने के लिए मुलेठी की जड़ जबरदस्त घरेलू उपाय है। इसके लिए आप मुलेठी की जड़ कच्ची चबा सकते हैं। मुलेठी की जड़ चबाने से खांसी व गले के दर्द से तुरंत आराम मिलता है। winter,winter health,winter health news in hindi,mulethi,mulethi benefits in hindi,how to use mulethi in winter,winter care tips in hindi,Health,health news in hindi मुलेठी का काढ़ा

आप मुलेठी का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। मुलेठी का काढ़ा पीने से फेफड़ों के रोग, खांसी, गले का इंफेक्शन, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। काढ़ा बनाने के लिए आप एक चौथाई चम्मच मुलेठी पाउडर, एक चुटकी दालचीनी पाउडर, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और तुलसी की कुछ पत्तियां लेकर 1 गिलास पानी में उबालें। मिक्सचर आधा होने पर छान लें और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार पिएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology