न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गले की खराश के साथ ही कई बीमारियों को दूर करती हैं मुलेठी, जानें इसके फायदों के बारे में

स्वाद में मीठी मुलेठी कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, प्रोटीन और वसा के गुणों से भरपूर होती हैं जिसका आयुर्वेद में भी बड़ा महत्व बताया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Aug 2022 1:28:59

गले की खराश के साथ ही कई बीमारियों को दूर करती हैं मुलेठी, जानें इसके फायदों के बारे में

मॉनसून का मौसम जारी हैं जिसमें कई लोगों को मौसम बदलते ही गले में खराश या खांसी जैसी परेशानी होने लगती हैं और इसमें आराम पाने के लिए मुलेठी का इस्तेमाल किया जाता हैं। स्वाद में मीठी मुलेठी कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, प्रोटीन और वसा के गुणों से भरपूर होती हैं जिसका आयुर्वेद में भी बड़ा महत्व बताया गया हैं। औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता हैं जो शरीर से जुड़ी कई बीमारियों का इलाज करने में मददगार साबित होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मुलेठी से मिलने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

mulethi benefits,mulethi for cough,mulethi powder,mulethi benefits for skin,mulethi in english,mulethi side effects,mulethi benefits for hair,mulethi benefits for male,mulethi benefits in ayurveda,how to use mulethi powder,Health,healthy food,healthy living

गले की खराश में फायदेमंद

खांसी और गले की खराश से राहत के लिए मुलेठी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं जो खांसी और खराश से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मुलेठी की चाय बनाकर पी सकते हैं या काढ़ा बनाते समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2- 4 काली मिर्च को 1 मुलेठी के साथ पीस कर तैयार पाउडर का सेवन करने से सूखी खांसी से जल्द ही राहत मिलती है। इसके अलावा आप इसे पानी में उबाल कर भी पी सकते हैं। इसके सेवन से गले में खराश, दर्द, जलन आदि की समस्या से भी निजात मिलेगा।

mulethi benefits,mulethi for cough,mulethi powder,mulethi benefits for skin,mulethi in english,mulethi side effects,mulethi benefits for hair,mulethi benefits for male,mulethi benefits in ayurveda,how to use mulethi powder,Health,healthy food,healthy living

इम्युन सिस्टम मजूबत करे

मुलेठी लिम्फोसाइटों और मैक्रोफेज जैसे रसायनों के उत्पादन में मदद करती है, इससे हमारी रक्षा प्रणाली में सुधार लाते हैं। मुलेठी में मौजूद लीकोरिस जड़ कब्ज, अम्लता, सीने में जलन, पेट के अल्सर, जैसी पाचन समस्याओं के इलाज में सहायक है। यह जीवाणुरोधी गुण पेट में सूजन को कम करने में मदद करते हैं

mulethi benefits,mulethi for cough,mulethi powder,mulethi benefits for skin,mulethi in english,mulethi side effects,mulethi benefits for hair,mulethi benefits for male,mulethi benefits in ayurveda,how to use mulethi powder,Health,healthy food,healthy living

आंखों के लिए फायदेमंद

मुलेठी के काढे से आंखों को धोने से आंखों के रोग दूर होते हैं। मुलेठी चूर्ण में बराबर मात्रा में सौंफ का चूर्ण मिलाकर एक चम्मच शाम को खाने से आंखों की जलन मिटती है तथा आंखों री रोशनी भी बढ़ती है। मुलेठी को पानी में पीसकर उसमें रूई का फाहा भिगोकर आंखों पर बांधने से आंखों के आसपास लालपन मिट जाता है।

mulethi benefits,mulethi for cough,mulethi powder,mulethi benefits for skin,mulethi in english,mulethi side effects,mulethi benefits for hair,mulethi benefits for male,mulethi benefits in ayurveda,how to use mulethi powder,Health,healthy food,healthy living

पेट के अल्सर की परेशानी होगी दूर

ज्यादा तलाभुना, मसालेदार भोजन खाने से पेट के अल्सर की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मुलेठी की जड़ के पाउडर को पानी के साथ सेवन करने से फायदा मिलता है। यह इस दौरान शरीर में एसिडिटी, अपच की परेशानी दूर कर पेट में बने अल्सर के के घावों को ठीक करने में मदद करते हैं।

mulethi benefits,mulethi for cough,mulethi powder,mulethi benefits for skin,mulethi in english,mulethi side effects,mulethi benefits for hair,mulethi benefits for male,mulethi benefits in ayurveda,how to use mulethi powder,Health,healthy food,healthy living

मुंह के रोगों में फायदेमंद

मुंह के छालों की परेशानी के दौरान मुलेठी के टुकड़े में शहद लगाकर चूसते रहने से लाभ होता है। मुलेठी को चूसने से खांसी और गले का रोग भी दूर होता है। सूखी खांसी में कफ पैदा करने के लिए इसकी 1 चम्मच मात्रा को शहद के साथ दिन में 3 बार चटाना चाहिए। इसका 20-25 मिली काढ़ा शाम को पीने से श्वास नलिका साफ हो जाती है। मुलेठी को चूसने से हिचकी दूर होती है।

mulethi benefits,mulethi for cough,mulethi powder,mulethi benefits for skin,mulethi in english,mulethi side effects,mulethi benefits for hair,mulethi benefits for male,mulethi benefits in ayurveda,how to use mulethi powder,Health,healthy food,healthy living

लिवर के लिए फायदेमंद

मुलेठी पीलिया, हेपेटाइटिस और फैटी लिवर जैसे लिवर रोगों के इलाज में मदद करती है। इसके प्राकृतिक एंटी-ऑक्सिडेंट गुण विषाक्त पदार्थों के कारण जिगर के नुकसान से रक्षा करते हैं। इसके अलावा, मुलेठी हेपेटाइटिस के कारण जिगर की सूजन को शांत करने में मदद करती है।

mulethi benefits,mulethi for cough,mulethi powder,mulethi benefits for skin,mulethi in english,mulethi side effects,mulethi benefits for hair,mulethi benefits for male,mulethi benefits in ayurveda,how to use mulethi powder,Health,healthy food,healthy living

आर्थराइटिस में फायदेमंद

आर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तो मुलेठी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं जिससे अर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा मिलता है। मुलेठी का सेवन करने से दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

mulethi benefits,mulethi for cough,mulethi powder,mulethi benefits for skin,mulethi in english,mulethi side effects,mulethi benefits for hair,mulethi benefits for male,mulethi benefits in ayurveda,how to use mulethi powder,Health,healthy food,healthy living

पाचन तंत्र करे दुरुस्त

किसी भी बीमारी की शुरुआत पेट के खराब होने से होती है। अगर पाचन तंत्र कमजोर होगा तो शरीर बेहतर तरीके से विकास नहीं कर पाएगा। ऐसे में मुलेठी का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे कि गैस, सूजन, अपच, उल्टी, कब्ज आदि से राहत मिलती है। इसका सेवन करने के लिए एक कप गुनगुने पानी में मुलेठी का पाउडर डालकर उबालें। 1-2 उबाल आने के बाद मिश्रण को हल्का ठंडा कर छन्नी की मदद से छान कर पीएं।

mulethi benefits,mulethi for cough,mulethi powder,mulethi benefits for skin,mulethi in english,mulethi side effects,mulethi benefits for hair,mulethi benefits for male,mulethi benefits in ayurveda,how to use mulethi powder,Health,healthy food,healthy living

दिल के रोगों में फायदेमंद

एक्सपर्ट्स का मानना है कि मुलेठी दिल के रोग में भी लाभकारी है। 3-5 ग्राम तथा कुटकी चूर्ण को मिलाकर 15-20 ग्राम मिश्री युक्त जल के साथ प्रतिदिन नियमित रूप से सेवन करने से हृदय रोगों में लाभ होता है। इसके सेवन से पेट के रोग में भी आराम मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन