Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्कआउट के बावजूद नहीं पड़ रहा बॉडी पर कोई असर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

वर्कआउट के बाद खानपान से जुड़ी गलतियों की जिनके कारण काफी मेहनत के बाद भी सही परिणाम नहीं मिल पाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 6:13:44

वर्कआउट के बावजूद नहीं पड़ रहा बॉडी पर कोई असर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां


आज के समय में सेहत को लेकर लोग बेहद सजग हो चुके हैं और अपनी दिनचर्या में वर्कआउट अर्थात एक्सरसाइज के लिए समय निकालने लगे हैं। सभी को दिनभर में करीब 30 मिनट तो एक्सरसाइज जरूर करनी ही चाहिए जिससे शरीर और मन दोनों सेहतमंद रहते हैं। कई लोग वजन कम करने और बॉडी बनाने के लिए जिम में घंटो वर्कआउट करते हैं। लेकिन कई बार देखने को मिलता हैं कि वर्कआउट के बावजूद बॉडी पर कोई असर नहीं पड़ता हैं। इसके पीछे का कारण हो सकती हैं आपकी कुछ गलतियां जो वर्कआउट की तकनिकी और आपके खानपान से जुड़ी हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं वर्कआउट के बाद खानपान से जुड़ी गलतियों की जिनके कारण काफी मेहनत के बाद भी सही परिणाम नहीं मिल पाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
mistakes you are doing while doing workout,healthy living,Health tips
वर्कआउट के बाद कुछ भी नहीं खाना

शरीर के स्वस्थ वजन को बनाए रखने और कैलोरी का सेवन कम करने के लिए कई बार लोग वर्कआउट के बाद कुछ भी नहीं खाते हैं। लेकिन यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन वे यह नहीं जानते हैं कि मांसपेशियों को बनाए रखने के लिए शरीर में ईंधन भरना महत्वपूर्ण है। भोजन शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।

चीनी का सेवन करना

वर्कआउट करने के बाद शुगर वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हम सभी जानते हैं चीनी वाली चीजों में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। आप वर्कआउट के बाद फ्रोजन दही का सेवन कर सकते है। भोजन की मात्रा पर खास ध्यान दें। वर्कआउट के बाद हेल्दी चीजें खाएं। कैलोरी काउंट पर खास ध्यान दें।

mistakes you are doing while doing workout,healthy living,Health tips पोस्ट-वर्काउट ड्रिंक्स पीना

बहुत से लोग वर्कआउट के बाद स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप 60 से 90 मिनट वर्कआउट करते हैं तो आपको इन ड्रिंक्स की आवश्यकता नहीं होती है। वर्कआउट के बाद संतुलित भोजन और स्नैक्स और पर्याप्त पानी के सेवन से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को वापस पा सकते हैं। साथ ही ज्यादातर स्पोर्ट्स ड्रिंक में चीनी की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इनमें एडिटिव्स भी डाले जाते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।


mistakes you are doing while doing workout,healthy living,Health tips
सही डाइट न लेना

वर्कआउट के बाद पौष्टिक आहार लेना सुबह के नाश्ते जितना ही जरूरी होता है। कुछ लोग वर्कआउट के बाद सही डाइट नहीं लेते जिस वजह से शरीर में कमजोरी पड़ जाती है। इसके लिए हर रोज जिम से आने के बाद प्रोटीन शेक का सेवन करें। इसके अलावा अंडे, फल और हरी सब्जियां भी ले सकते हैं।

mistakes you are doing while doing workout,healthy living,Health tips
वर्कआउट करने के बाद सलाद का सेवन

कच्ची सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जो आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन बहुत से लोग वर्कआउट के बाद सलाद का सेवन करते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि वर्कआउट के बाद जब आप सलाद का सेवन करते हैं तो इसे पचाने के लिए आपके शरीर को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। जब आप वर्कआउट के ठीक बाद सलाद का सेवन करते हैं तो इसे पचाना मुश्किल होता है। इससे पेट में गड़बड़ हो सकती है। इसके बजाय आपको वर्कआउट के बाद केले और प्रोटीन पाउडर की स्मूदी का सेवन करना चाहिए या ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जिसमें कार्ब्स और प्रोटीन मौजूद हो। mistakes you are doing while doing workout,healthy living,Health tips स्पाइसी और तला-भुना खाना

वर्कआउट करने के बाद स्पाइसी और तला-भुना खाने से भी बचना चाहिए। इन चीजों की वजह से सीने में जलन के साथ-साथ दर्द भी हो सकता है, जो आपके वर्कआउट को और भी मुश्किल बना सकता है। इसके अलावा क्रीम या चीज़ वाले प्रॉडक्ट्स भी खाने से बचें क्योंकि ये पचने में काफी लंबा वक्त लेते हैं और आपके वर्कआउट प्लान को खराब कर सकते हैं। mistakes you are doing while doing workout,healthy living,Health tips
वर्कआउट के बाद पर्याप्त पानी नहीं पीना

वर्कआउट के दौरान आपके शरीर से खूब पसीना निकलता है। जिससे आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। वर्कआउट के बाद बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। यह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि वर्कआउट के अन्य फूड्स का सेवन। डिहाइड्रेशन के चलते आपको वर्कआउट के बाद सिरदर्द, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सुनिश्चित करें कि वर्कआउट के बाद कम से कप 2 कप पानी जरूर पिएं।

mistakes you are doing while doing workout,healthy living,Health tips
नमक वाली चीजों का सेवन करना

वर्कआउट करने से पहले नमक वाली चीजें न खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इनसे डिहाईड्रेशन हो सकता है, जो बाद में सिरदर्द और पेट में ऐंठन का कारण बन सकता है। अगर फिर भी नमक वाली कोई चीज खाई है साथ में पहले ही 2-3 गिलास पानी पी लें।

कार्बोहाइड्रेट का सेवन नहीं करना

हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि वर्कआउट के बाद प्रोटीन का सेवन अधिक करना चाहिए। यह सही है कि प्रोटीन का सेवन करना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ ही आपको कार्ब्स का सेवन भी करना चाहिए। क्योंकि कार्ब्स ही हमारे शरीर के लिए ईंधन का काम करते हैं। वर्कआउट के बाद जल्दी रिकवरी के लिए कार्ब्स का सेवन करना बहुत जरूरी है। आपको एक ऐसा कॉम्बिनेशन चुनना चाहिए जिसमें प्रोटीन और कार्ब्स दोनों पर्याप्त मात्रा में मौजूद हों, जैसे स्मूदीज।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology