न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाने से जुड़ी इन आदतों को छोड़ने में ही हैं आपकी भलाई, बनती हैं तेजी से वजन बढ़ने का कारण

आज इस कड़ी में हम आपको खाने से जुड़ी उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो तेजी से वजन बढ़ने का कारण बनती हैं। इन्हें छोड़ने में ही आपकी भलाई हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 6:19:50

खाने से जुड़ी इन आदतों को छोड़ने में ही हैं आपकी भलाई, बनती हैं तेजी से वजन बढ़ने का कारण

वजन बढ़ने की समस्या बेहद आम हो चुकी हैं जिससे हर दूसरा आदमी परेशान हैं। बढ़ते वजन की वजह से कई बीमारियां भी शरीर में प्रवेश करने लगती हैं। वजन घटाना सचमुच एक बड़ी समस्या बना हुआ है। वजन के लगातार बढ़ने के पीछे कोई बहुत बड़े कारण नहीं होते बल्कि ये हमारी छोटी-छोटी आदते हैं जिनके चलते हमारे पेट की चर्बी बढ़ती रहती है। वजन पर खाना और खान-पान की आदतें सबसे ज्यादा असर डालती हैं। उचित डाइट से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन कई लोगों के लिए वजन घटाना अपने आप में एक मुश्किल काम है। आज इस कड़ी में हम आपको खाने से जुड़ी उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो तेजी से वजन बढ़ने का कारण बनती हैं। इन्हें छोड़ने में ही आपकी भलाई हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

खाने से जुड़ी इन आदतों को छोड़ने में ही हैं आपकी भलाई, बनती हैं तेजी से वजन बढ़ने का कारण

जल्दी खाना

जल्दी में खाने की आदत काफी सामान्य होती है लेकिन समय के साथ इस आदत से वजन बढ़ सकता है। कभी कभी ऐसा होता है कि आप जल्दी में ऐसा खाना खा लेते हैं जो कि अनहेल्दी होता है। अनहेल्दी से यहां मतलब है फास्ट फूड। फास्ट फूड खाने में समस्या यह है कि इसमें भरपूर मात्रा में फैट और शुगर होता है, जिससे मोटापे, डायबिटीज, दिल के रोग की समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर आपको जल्दबाजी है तो आप हेल्दी स्नैक्स भी खा सकते हैं, जैसे गाजर या एवोकाडो। यदि आपके पास खाने का समय नहीं है तो आप सलाद का सेवन भी कर सकते हैं।

खाने से जुड़ी इन आदतों को छोड़ने में ही हैं आपकी भलाई, बनती हैं तेजी से वजन बढ़ने का कारण

नाश्ता ना करना

ऑफिस की भागदौड़ में कई लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं। ब्रेकफास्ट न करने से मेटाबोलिज्म प्रभावित होता है और बॉडी का इंटरनल क्लॉक गड़बड़ हो जाता है। इसके कारण वजन बढ़ने की संभावना अधिक होती है।

खाने से जुड़ी इन आदतों को छोड़ने में ही हैं आपकी भलाई, बनती हैं तेजी से वजन बढ़ने का कारण

मीठी चीजों का अधिक सेवन

यदि आप भी मीठी चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण भी तेजी से वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है। मीठी चीजें न सिर्फ डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देती हैं साथ ही इससे मोटापे का जोखिम बढ़ने का भी खतरा रहता है। सोडा, शुगर वाली चीजें, मिठाइयों का सेवन कम करें इससे भी तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।

खाने से जुड़ी इन आदतों को छोड़ने में ही हैं आपकी भलाई, बनती हैं तेजी से वजन बढ़ने का कारण

दूसरों के साथ खाना

एक शोध से पता चला है कि लोग अकेले खाने की तुलना में दूसरों के साथ खाते समय ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं क्यों? जब आप दूसरों के साथ खाते हैं तो आपका ध्यान खाने पर न होकर बातों पर होता है। इसके अलावा, सोशल इवेंट्स में लोग ज्यादा मिठाई और ज्यादा कैलोरी की ड्रिंक का सेवन कर लेते हैं। उस समय आपको ऐसा लगता है कि घर की तुलना में रेस्तरां में ज्यादा कैलोरी का सेवन करना सामाजिक रूप से अच्छा है।

खाने से जुड़ी इन आदतों को छोड़ने में ही हैं आपकी भलाई, बनती हैं तेजी से वजन बढ़ने का कारण

प्रोटीन को खाने में शामिल ना करना

डाइट में प्रोटीन का होना बेहद आवश्यक है। हाई प्रोटीन डाइट वेट लॉस को बढ़ावा देती है। प्रोटीन ( Protein Diet) से भरपूर खाना खाने पर ये पचने में ज्यादा समय लेता है जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगता है और आपको अतिरिक्त खाने की जरूरत नहीं होती।

खाने से जुड़ी इन आदतों को छोड़ने में ही हैं आपकी भलाई, बनती हैं तेजी से वजन बढ़ने का कारण

स्ट्रेस कम करने के लिए खाना

जब हम सब तनावपूर्ण स्थिति में होते हैं तो उस समय हम सब अपना पसंदीदा फूड खाते हैं। हो सकता है कि उस समय आप एक बड़ा कटोरा आइसक्रीम या फ्राइज़ खाएं, जिससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। जब आप तनाव में होते हैं तो हाइ कैलोरी वाले खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ सकती है। जिससे आपके शरीर में ज्यादा फैट जमा हो जाता है। इसका मतलब है कि वजन कम होने के बजाय तनाव के कारण आपका वजन बढ़ने लगता है।

खाने से जुड़ी इन आदतों को छोड़ने में ही हैं आपकी भलाई, बनती हैं तेजी से वजन बढ़ने का कारण

खाना समय पर ना खाना

खाने को स्किप करने या लंबे समय तक कुछ ना खाने से आपका वजन घटता नहीं उल्टा बढ़ने लगता है। खाना ना खाने से आपका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है जिससे शरीर में कैलोरीज बर्न नहीं होती और पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।

खाने से जुड़ी इन आदतों को छोड़ने में ही हैं आपकी भलाई, बनती हैं तेजी से वजन बढ़ने का कारण

खाने के बर्तनों का आकार

एक शोध से पता चला है कि आप जिस थाली या कटोरी में खाते हैं उनका साइज आपके खाने को काफी हद तक प्रभावित करता है। अगर आप बड़े बर्तन में खाना खाते हैं तो थाली में रखा खाना कम लगता है। इससे आपको लगता है कि आप कम खा रहे हैं। इसके अलावा अगर आप एक छोटी प्लेट में खाना खा रहे हैं तो आपको खाना ज्यादा लगता है जिससे आप कम संतुष्ट होते हैं। यदि आप खाने से साथ ही अपनी कैलोरी कम करना चाहते हैं तो अपनी मेज पर खाने का कम सामान रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री