न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के खिलाफ कवच का काम कर सकती है भिंडी, इन अंगों की भी करती है रक्षा...

हर भारतीय रसोई में प्रमुख रूप से पाई जाने वाली सब्जियों में भिंडी का अपना अलग स्थान है। भिंडी का नाम उन सब्जियों में शुमार ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 07 May 2021 11:47:00

कोरोना के खिलाफ कवच का काम कर सकती है भिंडी, इन अंगों की भी करती है रक्षा...

हर भारतीय रसोई में प्रमुख रूप से पाई जाने वाली सब्जियों में भिंडी का अपना अलग स्थान है। भिंडी का नाम उन सब्जियों में शुमार है, जो या तो बेहद पसंद की जाती है, या फिर कुछ लोग इसे बिल्कुल पसंद नहीं करते। यह कई बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकती है और शरीर को स्वस्थ रखने का काम कर सकती है।

भिंडी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह कोरोनाकाल में बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इतना ही नहीं भिंडी में विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और बीटा कैरोटीन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। भिंडी आंखों की सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। तो चलिए आज हम आपको भिंडी से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

कोरोना के खिलाफ कवच का काम कर सकती है भिंडी, इन अंगों की भी करती है रक्षा...

पाचन शक्ति के लिए

बिगड़ा हुआ पाचनतंत्र अक्सर दैनिक जीवन में परेशानी का सबब बन सकता है। भिंडी के औषधीय गुण पाचनतंत्र को सुधारने में मदद कर सकते हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध में पाया गया कि भिंडी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है और फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। फाइबर का सेवन पाचनतंत्र को सुधारने के साथ ही इससे जुड़ी अपच की समस्या को दूर करने में मददगार हो सकता है।

कोरोना के खिलाफ कवच का काम कर सकती है भिंडी, इन अंगों की भी करती है रक्षा...

इम्यूनिटी सिस्टम

भिंडी में मौजूद विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट घटक मुक्त कणों से लड़ने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसमें मौजूद उच्च विटामिन सी भी सामान्य प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। विटामिन सी अधिक सफेद रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित कर सकता है, जो शरीर में अन्य बाहरी रोगजनकों से मुकाबला कर सकती हैं।

कैंसर

भिंडी को अपनी थाली में शामिल करके आप कैंसर को दूर भगा सकते हैं। खासतौर से कोलन कैंसर को दूर करने में भिंडी बहुत फायदेमंद है। यह आंतों में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं और बेहतर तरीके से कार्य करती हैं।

कोरोना के खिलाफ कवच का काम कर सकती है भिंडी, इन अंगों की भी करती है रक्षा...

बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप बालों को लंबे समय तक काला और घना बनाए रखना चाहते हैं, तो भिंडी इसमें आपकी मदद कर सकती है। साथ ही यह बालों की रूसी को भी दूर रखती है। बाउंसी हेयर पाने के लिए भिंडी के छोटे-छोटे टुकड़े काटें और उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। इसे सिर धोने में इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों को काफी फायदा होगा। जानकार तो यह भी मानते हैं कि भिंडी से सिर धोने पर जुएं भी नहीं होतीं।

वजन घटाने

मोटापे से पीडित लोगों के लिए भी भिंडी का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए भिंडी काफी फायदेमंद हो सकती है। भिंडी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो वजन घटाने में मददगार हो सकती है।

कोरोना के खिलाफ कवच का काम कर सकती है भिंडी, इन अंगों की भी करती है रक्षा...

आंखों के लिए

अच्छी सेहत के साथ ही भिंडी का उपयोग आंखों की बेहतर रोशनी के लिए भी किया जा सकता है। एक शोध पत्र के अनुसार भिंडी में बीटा कैरोटीन जो शरीर में जाकर विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है, जो कि आंखों की रोशनी को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकते हैं। इसके साथ ही भिंडी का उपयोग दृष्टि में सुधार और आंखों से संबंधित कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है।

कोरोना के खिलाफ कवच का काम कर सकती है भिंडी, इन अंगों की भी करती है रक्षा...

अल्सर के लिए

भिंडी पेट या मुंह के अल्सर से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। इसमें घाव को भरने वाले गुण होते हैं और यह आपके शरीर के जोड़ों को फिट आकार में रखने में मदद करती है। यह आपकी आंत में अल्सर को बनने से रोकती है क्योंकि इसमें पेट में अम्लता को निष्क्रिय करने के गुण होते हैं, इस प्रकार यह आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

हृदय

भिंडी आपके दिल को भी स्वस्थ रखती है । इसमें मौजूद पैक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर, रक्त में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन