न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट हो या रक्त संबंधी समस्या, जौ के सेवन से मिलता चैन, इन रोगों में भी देता है राहत

जौ एक अनाज है, जिसका उत्पादन प्राचीन समय से किया जा रहा है। यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के साथ कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 12:05:34

पेट हो या रक्त संबंधी समस्या, जौ के सेवन से मिलता चैन, इन रोगों में भी देता है राहत

जौ एक अनाज है, जिसका उत्पादन प्राचीन समय से किया जा रहा है। यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के साथ कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स से समृद्ध होता है। साथ ही इसमें विटामिन सी, थियामिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे कई विटामिन भी पाए जाते हैं। इसे संस्कृत में यव कहते हैं और यह भारत, अमेरिका, जर्मनी व रूस जैसे देशों में अधिक मात्रा में उगाया जाता है। हालांकि गेहूं व धान जैसे मुख्य अनाज की तुलना में इसकी लोकप्रियता समय के साथ कम हुई है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए इसका इस्तेमाल आज भी किया जाता है।

barley,benefits of barley,healthy digestion,blood sugar,cholesterol level,cataract,influenza,diphtheria,goiter,health article in hindi

हेल्दी डाइजेशन के लिए

जौ के फायदे की बात करे तो यह आपके डाइजेशन का भी पूरा ध्यान रखता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो कि हमारे पाचन तंत्र के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। जौ में मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्या जैसे कब्ज आदि की समस्या को दूर करने का कार्य करता है। जौ पर हुई कई स्टडी के मुताबिक नियमित रूप से अंकुरित जौ का सेवन करने पर पेट साफ़ रहता है और कब्ज आदि की समस्या नहीं होती है। इसलिए यदि आप भी इस प्रकार की समस्या से ग्रस्त रहते हों तो जौ को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

barley,benefits of barley,healthy digestion,blood sugar,cholesterol level,cataract,influenza,diphtheria,goiter,health article in hindi

ब्लड शुगर लेवल करे सामान्य

जौ के फायदे की बात करे तो यह ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाये रखने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा के कारण शरीर शुगर का ऑब्जरवेशन धीरे-धीरे करता है। जिससे शुगर का लेवल नियंत्रण में रहता है। इस पर हुए कुछ अध्ययन इस बात को भी बताते हैं कि इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल और इन्सुलिन को कम करने का कार्य करता है। यदि आप भी डायबिटीज की समस्या से ग्रस्त हैं तो जौ को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

barley,benefits of barley,healthy digestion,blood sugar,cholesterol level,cataract,influenza,diphtheria,goiter,health article in hindi

कोलेस्ट्रॉल करे नियंत्रित

आज की व्यस्त जीवनशैली और गलत खान पान कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या को जन्म देने का सबसे बड़ा कारण बनते जा रहा है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में लाने के लिए सबसे जरूरी होता है सही खान-पान का चुनाव करना। ऐसे में जौ को आप अपनी डाइट में शामिल कर कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करता है।

barley,benefits of barley,healthy digestion,blood sugar,cholesterol level,cataract,influenza,diphtheria,goiter,health article in hindi

मोतियाबिंद के लिए फायदेमंद जौ

उम्र के साथ मोतियाबिंद की शिकायत हर वृद्धा या वृद्ध को होती है। जौ का औषधीय गुण इसके कष्ट को कम करने में सहायता करता है। 20-30 मिली त्रिफला के काढ़े में जौ को पकाकर, उसमें घी मिलाकर खाने से मोतियाबिंद में लाभ होता है।

barley,benefits of barley,healthy digestion,blood sugar,cholesterol level,cataract,influenza,diphtheria,goiter,health article in hindi

यौन स्वास्थ्य के लिए

यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के मामले में भी जो के फायदे हासिल किए जा सकते हैं। यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले खाद्य पदार्थों से संबंधित एक शोध में इस बात को स्वीकार किया गया है। शोध में जिक्र मिलता है कि जौ में एफ्रोडिसिएक यानी कामेक्षा को बढ़ाने वाला गुण पाया जाता है। वहीं, शोध में यह भी माना गया है कि यह जननांग में रक्त संचार को बढ़ावा दे सकता है और साथ ही लिंग के ढीलेपन की समस्या को भी दूर करने में सहायक हो सकता है।

वहीं, यह ब्लड प्रेशर, हृदय समस्या, अनिद्रा, अवसाद, प्रतिरोधक क्षमता विकार और डायबिटीज से राहत दिलाने में भी कारगर हो सकता है। इन सभी समस्याओं में लाभकारी होने के कारण यह यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार हो सकता है । इसके लिए जो का आटा नियमित आहार में शामिल किया जा सकता है।

barley,benefits of barley,healthy digestion,blood sugar,cholesterol level,cataract,influenza,diphtheria,goiter,health article in hindi

सर्दी-जुकाम में लाभकारी जौ

मौसम बदला की नहीं, बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़े सबको सर्दी-खांसी की शिकायत हो जाती है। जौ के सत्तू में घी मिलाकर खाने से नजला, जुकाम, खांसी तथा हिचकी रोग में लाभ होता है। इसके अलावा जौ के काढ़े को पीने से भी प्रतिश्याय (नजला-जुकाम) में लाभ होता है।

barley,benefits of barley,healthy digestion,blood sugar,cholesterol level,cataract,influenza,diphtheria,goiter,health article in hindi

गलसुआ या घेंघा रोग में फायदेमंद जौ

गलसुआ की परेशानी से राहत दिलाने में जौ का औषधीय गुण बहुत फायदेमंद होता है। सरसों, नीम के पत्ते, सहजन के बीज, अलसी, यव तथा मूली बीज को खट्टी छाछ में पीसकर गले में लेप करने से गलगण्ड या गलसुआ में लाभ होता है।

डिप्थिरिया से दिलाए राहत जौ

डिप्थिरिया की परेशानी को कम करता है जौ। जौ के 5-10 मिली पत्ते के रस में 500 मिग्रा कृष्णमरिच चूर्ण मिलाकर सेवन करने से रोहिणी (डिप्थिरिया) में लाभ होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग