न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कीमोथैरेपी के दौरान रखें इन 5 बातों का ध्यान, इंफेक्शन का खतरा होगा कम

। लेकिन कीमोथैरेपी के दौरान भी इंफेक्शन का खतरा बना रहता हैं जिससे बचने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 1:36:59

कीमोथैरेपी के दौरान रखें इन 5 बातों का ध्यान, इंफेक्शन का खतरा होगा कम

कैंसर का नाम सुनते ही सभी के चहरे के हावभाव बदल जाते हैं क्योंकि यह बीमारी बेहद घातक होती हैं जिसका सामना करना कोई आसान काम नहीं हैं। इस बीमारी के दौरान शरीर में गांठ बन जाती हैं जो शरीर की इम्युनिटी को कमजोर बनाने के साथ ही शरीर में कई तरह की परेशानियां लाती हैं। लेकिन इसी के साथ ही इस बीमारी का इलाज भी आसान नहीं हैं। इसके इलाज के दौरान कीमोथैरेपी का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन कीमोथैरेपी के दौरान भी इंफेक्शन का खतरा बना रहता हैं जिससे बचने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

things to keep in mind during chemotherapy,healthy living,Health tips

कीमोथैरेपी के दौरान हाथों की सफाई जरूरी है

कीमोथैरेपी के दौरान आपको इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है इसलिए हैंड वॉशिंग प्रक्रिया के जरिए हाथों को साफ रखें। जब भी आप खाना खाएं या टॉयलेट का इस्तेमाल करें तो पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। हाथों को साफ करने के तरीके को जानें और कम से कम 20 सैकेंड तक अच्छी तरह हाथ में साबुन मलें फिर पानी से हाथों को धोकर सुखा लें। अगर साबुन मौजूद न हो तो अच्छी क्वॉलिटी का सैनेटाइजर इस्तेमाल करें।

बीमार लोगों से दूरी बरतें

अगर आपको कैंसर है और कीमोथैरेपी ले रहे हैं तो आपको बीमार लोगों से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा ऐसी जगह जाना भी अवॉइड करना होगा जहां ज्यादा भीड़ होती है या ज्यादा लोग इकट्ठा होते हैं, आपको मौसम बदलने के दौरान इन बातों का खास ख्याल रखना होगा। किसी व्यक्ति के पास बैठते समय मुंह पर मास्क लगाएं ताकि आपको किसी तरह का इंफेक्शन न हो साथ ही छींकते या खांसते समय मुंह को एल्बो से कवर करें ताकि आपको गंदे हाथों से इंफेक्शन न हो।

things to keep in mind during chemotherapy,healthy living,Health tips

कच्चा खाना न खाएं

कीमोथैरेपी के दौरान कच्चा खाना आपको अवॉइड करना है, अगर आप मीट, फिश या अंडे का सेवन करते हैं तो अच्छी तरह से पकाकर खाएं नहीं तो आपको इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा आपको बासी खाना अवॉइड करना चाहिए। कीमोथैरेपी के दौरान डॉक्टर के बताए अनुसार ही डाइट फॉलो करें और ज्यादा ठंडा या ज्यादा गरम खाने का सेवन अवॉइड करें। इसके अलावा आपको फल और सब्जियों का सेवन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ करके इस्तेमाल करना है।

things to keep in mind during chemotherapy,healthy living,Health tips

दांतों को दिन में दो बार साफ करें

कीमोथैरेपी के दौरान आपको इंफेक्शन से बचने के लिए दांतों की सफाई पर ध्यान देना है। ओरल हाइजीन का ध्यान रखने के लिए रोजाना दो बार दांतों को ब्रश करें। कीमोथैरेपी के दौरान आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है जिसके चलते इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है और बैक्टीरिया आसानी से आपके शरीर में मुंह के जरिए घुसकर इंफेक्शन बढ़ा सकते हैं इसलिए आपको दांतों का अच्छी तरह ख्याल रखना है।

things to keep in mind during chemotherapy,healthy living,Health tips

कीमोथैरेपी के दौरान इम्यूनिटी मजबूतर रखें

कीमोथैरेपी के दौरान आपको हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी है, आपको अपनी डाइट में फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स, लीन प्रोटीन को शामिल करना है। मीठी चीजों का सेवन पूरी तरह से अवॉइड करें और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन भी न करें। आपको डॉक्टर की सलाह पर मल्टीविटामिन का सेवन करना चाहिए। साथ ही अपने रूटीन में एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, योगा को शामिल करें इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी और स्ट्रेस भी कम होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!