न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल को सेहतमंद रखना हैं तो महिलाएं आज से ही शुरू करें ये 9 काम, जिएं स्वस्थ जिंदगी

वर्तमान समय में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले बहुत सामने आ रहे हैं जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक बन रहा हैं। देखा जा रहा हैं कि पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 1:59:06

दिल को सेहतमंद रखना हैं तो महिलाएं आज से ही शुरू करें ये 9 काम, जिएं स्वस्थ जिंदगी

वर्तमान समय में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले बहुत सामने आ रहे हैं जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक बन रहा हैं। देखा जा रहा हैं कि पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। ऐसे में स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं कि अपनी जीवनशैली को उस अनुरूप बनाया जाए। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर कई प्रकार के हृदय रोगों को रोका जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिन्हें आज से ही अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया जाना चाहिए ताकि दिल को सेहतमंद रखा जा सकें। आइये जानते हैं इनके बारे में...

heart,healthy heart,women heart care tips,women health,healthy living,healthy life,women health care tips

नियमित जांच

महिलाएं अक्सर दूसरों की देखभाल करने में व्यस्त रहती हैं, लेकिन साथ ही साथ खुद की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। महिलाओं को डॉक्टर से अपनी सेहत के बारे में एक एनुअल चेक-अप (साल में कम से कम एक बार) करवाना चाहिए। ताकि सेहत की किसी भी स्थिति में समय पर लक्षणों की पहचान हो जाए और उचित इलाज हो सके।

heart,healthy heart,women heart care tips,women health,healthy living,healthy life,women health care tips

तनाव से बनाए दूरी

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका सीधा असर हमारे शरीर के अंग पर पड़ता है। ऐसे में शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

heart,healthy heart,women heart care tips,women health,healthy living,healthy life,women health care tips

मेडिटेशन को अपनाएं

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं को मेडिटेशन की मदद लेनी चाहिए। मेडिटेशन और योगा की मदद से आप स्ट्रेस लेवल को कम करके हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं। रोजाना मेडिटेशन करने से माइंड शांत रहता है और आप घर व बाहर के काम को मैनेज कर पाते हैं, खासतौर पर वर्किंग वूमेन के लिए मेडिटेशन एक जरूरी आदत है जो उन्हें अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए।

heart,healthy heart,women heart care tips,women health,healthy living,healthy life,women health care tips

नियमित एक्सरसाइज करें

दिल को सेहतमंद रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आप कार्डियो को व्यायाम के रूप में अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते है। कार्डियो एक्सरसाइज से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है, और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। इसी के साथ जरूरी बात ये की किसी भी नई चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

heart,healthy heart,women heart care tips,women health,healthy living,healthy life,women health care tips

नींद पूरी करें

आपको हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करना चाहिए। आज के समय में वर्क प्रेशर बढ़ने और टैक्नोलॉजी के ज्यादा इस्तेमाल के चलते लोग रात तक मोबाइल या लैपटॉप में व्यस्त रहते हैं पर इससे नींद के लिए जिम्मेदार हार्मोन मेलाटोनिन की मात्रा कम हो जाती है और स्ट्रेस बढ़ता है जिसका असर हार्ट हेल्थ पर भी पड़ता है इसलिए आपको रोजाना समय पर सोना चाहिए और रात को 8 बजे के बाद किसी भी तरह के गैजेट्स का इस्तेमाल करने से बचें।

heart,healthy heart,women heart care tips,women health,healthy living,healthy life,women health care tips

डाइट में करें बदलाव

अगर आप हार्ट को हेल्दी रखना चाहती हैं तो आपको हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहिए इसके लिए आप फाइबर रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ऑफिस जाती हैं तो लंच घर पर लेकर जाएं, ताकि आप जंक फूड अवॉइड कर सकें। सही और पोष्टिक आहार आपके शरीर को सही पोषण देता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती है, जो समय के साथ-साथ हमारे दिल पर भी असर डालती है। आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल का होना जरूरी है।

heart,healthy heart,women heart care tips,women health,healthy living,healthy life,women health care tips

ओरल पिल्स का ज्यादा सेवन न करें

आपको अनचाहे गर्भ से बचने के लिए ओरल पिल्स लेने की सलाह दी जाती है पर इसका कभी भी सेवन कर लेना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। ओरल पिल्स का ज्यादा सेवन करने से इस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है। ओरल पिल्स के कारण हार्ट डिसीज और ब्लड क्लॉट का खतरा भी बढ़ता है इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही पिल्स का सेवन करना चाहिए।

heart,healthy heart,women heart care tips,women health,healthy living,healthy life,women health care tips

वजन कंट्रोल करें

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको वजन कंट्रोल करने के उपाय जरूर खोजने चाहिए। अगर आपका बीएमआई 25 से ज्यादा है और कमर 35 इंच से ज्यादा है तो आपको हार्ट हेल्थ का खतरा हो सकता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको हफ्ते में 5 दिन कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज प्रति दिन करना चाहिए। वजन कम करने के लिए चीनी की मात्रा कम करें।

heart,healthy heart,women heart care tips,women health,healthy living,healthy life,women health care tips

धूम्रपान का सेवन न करें

हम सब जानते हैं कि धूम्रपान का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है और जब बात महिलाओं के स्वास्थ्य की आती है तो धूम्रपान का सेवन और भी ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है, इससे आपकी उम्र कम होती है, प्रेगनेंसी में दिक्कतें हो सकती हैं और हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप धूम्रपान का सेवन करती हैं तो उसे आज ही छोड़ दें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो महिलाएं स्मोक नहीं करती हैं वो स्मोक करने वाली महिलाओं से करीब 14 साल ज्यादा जी सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन