न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 9 जूस का सेवन बढ़ाएगा मॉनसून में आपकी इम्युनिटी, मिलेगी बीमारियों से सुरक्षा

इसके लिए आपको अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हो और सेहत को अच्छी बनाए रखें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे जूस की जानकारी देने जा रहे हैं जो मॉनसून में आपकी इम्युनिटी को और मजबूत बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन जूस के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Jul 2022 1:46:45

इन 9 जूस का सेवन बढ़ाएगा मॉनसून में आपकी इम्युनिटी, मिलेगी बीमारियों से सुरक्षा

गर्मी से राहत दिलाने वाला मॉनसून अपने साथ कई मौसमी बीमारियां भी लेकर आता हैं। इस मौसम में सर्दी, जुकाम और गले में खराश होना आम है। इस मौसम में खुद को बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी हैं कि अपनी इम्युनिटी को मजबूत किया जाए क्योंकि इन दिनों में वायरस और बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर संक्रमण फैलाने का काम करते हैं। इसके लिए आपको अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हो और सेहत को अच्छी बनाए रखें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे जूस की जानकारी देने जा रहे हैं जो मॉनसून में आपकी इम्युनिटी को और मजबूत बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन जूस के बारे में...

juices for boosting immunity,healthy living,Health tips

आलूबुखारे का जूस

आलूबुखारा एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है। मॉनसून में आप आलूबुखारे के जूस का सेवन कर सकते हैं। ये आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है। आखूबुखारे का जूस पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता

juices for boosting immunity,healthy living,Health tips

टमाटर का जूस

टमाटर में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा टमाटर में पाए जाने वाला लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट शरीर को इन्फ्लेमेशन, कैंसर और इंफेक्शन जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं तो टमाटर का जूस पिएं, टमाटर का सलाद खाएं। आप अपने आहार में टमाटर को किसी भी तरह शामिल करें।

juices for boosting immunity,healthy living,Health tips

जामुन का जूस

जामुन मौसमी फल है। ये मॉनसून के दौरान होता है। जामुन का जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं। ये इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। आप मॉनसून में जामुन के जूस का सेवन कर सकते हैं।

juices for boosting immunity,healthy living,Health tips

करेले का जूस

स्वाद में कड़वा करेला कई लोगों को अच्छा नहीं लगता, लेकिन इसमें सेहत का खजाना छिपा हुआ है। ब्लड शुगर लेवल कम करने से लेकर पेट के कैंसर से भी बचाता है। करेले का जूस लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है। प्रत्येक दिन एक कप भी करेले का जूस पिएं, तो लिवर मजबूत होगा। पीलिया से बचाव होगा। करेले में एंटीऑक्सीडेंट और खनिज तत्व होते हैं, जो शरीर को अंदरूनी शक्ति देते हैं। वायरस और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखता है।

juices for boosting immunity,healthy living,Health tips

अनार और मौसमी का मिक्स जूस

मौसमी और अनार दोनों ही फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अनार के जूस के सेवन से आयरन की मात्रा बढ़ती है, जिससे शरीर में खून बढ़ता है। वहीं मौसमी में पाए जाने वाला विटामिन सी शरीर में इम्यून को बढ़ाता है। इन दोनों फलों के मिक्स जूस पीने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स भी बढ़ता है, जो शरीर को किसी भी तरह के बीमारी से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है।

juices for boosting immunity,healthy living,Health tips

फालसे का शरबत

फालसे बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। ये शरीर को पोषण देने का काम करता है। आप डाइट में फालसे के जूस को शामिल कर सकते हैं। ये स्वास्थ्य संबंधिक कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम भी करता है। ये हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

juices for boosting immunity,healthy living,Health tips

कीवी, स्ट्रॉबेरी और पुदीने का जूस

इंफ्केशन से दूर रहने और स्वस्थ शरीर के लिए कुछ फलों को एक साथ मिलाकर मिक्स जूस पीना चाहिए। स्ट्रॉबेरी और कीवी दोनों ही विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इनके साथ पुदीने की पत्तियां मिलाकर जूस बना लें तो ये और हेल्दी हो जाता है। पुदीने की पत्तियों में विटामिन ए, फॉलेट, जिंक और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होते हैं। आप इन तीनों चीजों को मिलाकर एक हेल्दी जूस तैयार कर सकते हैं।

juices for boosting immunity,healthy living,Health tips

चेरी का जूस

मॉनसून के मौसम में आप चेरी के जूस का सेवन कर सकते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन ए, बी और सी होता है। इसमें पोटैशियम और फास्फोरस होता है। ये इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

juices for boosting immunity,healthy living,Health tips

आंवला जूस

आवला में कथित तौर पर संतरे जैसे खट्टे फलों की तुलना में 20 गुना अधिक विटामिन सी होता है। विटामिन सी, जैसा कि हम सभी जानते हैं, मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है और हमें आम बीमारियों से दूर रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लाभदायक होता है। आंवला का स्वाद कड़वा जो इसे अलोकप्रिय बना सकता है। आप इसे अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए अपने आंवले के रस में एक चम्मच शहद मिला सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग