न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये आयरन रिच फूड दूर करेंगे शरीर हुई खून की कमी, आज से ही करें आहार में शामिल

। इस समस्या से निपटारा पाने का सबसे अच्छा जरिया हैं आपका आहार। जी हां, आहार में आयरन रिच फूड को शामिल करके खून की कमी को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किन-किन आहार की मदद से आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 5:27:29

ये आयरन रिच फूड दूर करेंगे शरीर हुई खून की कमी, आज से ही करें आहार में शामिल

अच्छा स्वास्थ्य ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत मानी जाती हैं जिसे पाने के लिए शरीर को सभी पोषक तत्वों की पूर्ती होना जरूरी हैं। इन्हों पोषक तत्वों में से एक हैं आयरन जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। अगर शरीर में आयरन की की कमी हो जाए तो इससे ब्लड सेल्स का निर्माण भी कम हो जाता है। इससे शरीर में खून की कमी हो जाती है जिसे मेडिकल की भाषा में एनीमिया रोग कहा जाता है। खून की कमी के कारण थकान से लेकर बेहोशी तक कुछ भी हो सकते हैं। इस समस्या से निपटारा पाने का सबसे अच्छा जरिया हैं आपका आहार। जी हां, आहार में आयरन रिच फूड को शामिल करके खून की कमी को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं किन-किन आहार की मदद से आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

iron rich foods to increase hemoglobin,healthy living,Health tips

अनार

अनार आपके ब्लड काउंट को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे फलों में से एक है। ये आयरन, विटामिन ए, सी और ई का एक रिच सोर्स है। अनार में मौजूद एस्कॉर्बिक एसिड ब्लड काउंट को रेगुलेट कर शरीर में आयरन कंटेंट को बढ़ाता है। अपनी डाइट में अनार को शामिल करने से आपका हीमोग्लोबिन बढ़ता है। एक ग्लास घर का बना अनार का जूस किसी भी प्रोसेस्ड जूस से बेहतर होता है।

iron rich foods to increase hemoglobin,healthy living,Health tips

किशमिश

यह एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सेहत के लिए बेहत फायदेमंद होता है। भीगे हुए किशमिश को खाने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले 8-10 किशमिश पानी में डालकर रख दें और सुबह उठकर खा लें। इसके साथ आप अन्य नट्स और ड्राइफ्रूट्स जैसे बादाम, आदि भी भिगोकर रख सकते हैं।

iron rich foods to increase hemoglobin,healthy living,Health tips

संतरा

अगर आपको खून की कमी है तो संतरे से बेहतर हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए कोई और फल नहीं हो सकता। दरअसल संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। इसलिए अगर आप अपना तेजी से हीमोग्लोबिन बढ़ाना चाहते हैं और अच्छा रिजल्ट पाना चाहते हैं तो कम से कम एक संतरे को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें।

iron rich foods to increase hemoglobin,healthy living,Health tips

आंवला

आंवला जिन्हें इंडियन गूसबेरी के नाम से भी जाना जाता है। आंवला के अंदर विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन जैसे गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं इसमें मौजूद आयरन की वजह से इसे एनीमिया में भी फायदेमंद माना जाता है। आंवला का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं, जैसे अचार, कैंडी, पाउडर, मुरब्बा आदि। इसके अलावा आंवला कच्चा या उबालकर भी खाया जाता है। कहा जाता है कि रोजाना महज एक आंवला का सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है।

iron rich foods to increase hemoglobin,healthy living,Health tips

चुकंदर

चुकंदर से प्राप्त उच्च गुणवत्ता का लोह तत्व रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण व लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए बेहद प्रभावशाली है। खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार महिलाओं के लिए चुकंदर रामबाण के समान है। चुकंदर के अलावा चुकंदर की हरी पत्तियों का सेवन भी बेहद लाभदायी है। इन पत्तियों में तीन गुना लौह तत्व अधिक होता है।

iron rich foods to increase hemoglobin,healthy living,Health tips

लोबिया

अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है या आप आयरन युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहते हैं, तो इनमें लोबिया को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आपको बता दें कि इसमें 26 से 29 प्रतिशत तक आयरन मौजूद होता है। यह आपके शरीर में आयरन की कमी को तेजी से दूर कर सकता है।

iron rich foods to increase hemoglobin,healthy living,Health tips

पालक

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें पालक अच्छा विकल्प है। विटामिन बी6, ए, सी आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर पालक का सेवन शरीर में तेजी से खून की कमी को पूरी करता है। आप इसे सब्जी या जूस के रूप में भी ले सकते हैं।

iron rich foods to increase hemoglobin,healthy living,Health tips

सेब

सेब में बहुत सारे स्वास्थ्य फायदे छिपे हुए हैं। सेब आयरन का एक रिच सोर्स है जिसमें कई हेल्थ फ्रेंडली कॉम्पोनेंट्स होते हैं जो हीमोग्लोबिन काउंट को उत्तेजित करने के लिए जरूरी होते हैं। रोजाना कम से कम एक सेब को उसके छिलके के साथ जरूर खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स