Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर की पाचन क्रिया के लिए जरूरी हैं आंतों की सेहत, इन फूड्स से मिलेगी मजबूती

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आंतों की सेहत को मजबूती देने का काम करते हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 10 Dec 2022 4:00:02

शरीर की पाचन क्रिया के लिए जरूरी हैं आंतों की सेहत, इन फूड्स से मिलेगी मजबूती

शरीर के हर अंग का अपना विशेष काम हैं और सेहतमंद रहने के लिए हर अंग का सही से काम करना बहुत जरूरी हैं। इन्ही अंगों में से एक हैं आंत जो कि शरीर की पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। अगर आपके आंत मजबूत नहीं होंगे, तो खाना पचाने में परेशानी से लेकर मल त्याग की समस्या भी हो सकती है। आंत का काम हमारे खाने से हेल्दी और पौष्टिक चीजों को डाइजेस्ट करना है। आंत आपको कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस संक्रमण से भी बचाती है। ऐसे में पेट को सही रखने के लिए आपको आंत को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आंतों की सेहत को मजबूती देने का काम करते हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

intestinal health is necessary for the bodys digestion,these foods will strengthen it,Health,healthy living हाई फाइबर फूड्स

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने आहार में फाइबर की अधिक मात्रा शामिल करनी चाहिए। अघुलनशील फाइबर पानी को अवशोषित कर मल त्याग में मदद करता है। यह आंत के बैक्टीरिया के लिए भी काफी अच्छा होता है। वैसे तो घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाचन में सहायता करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। साथ ही हाई फाइबर फूड्स की मदद से आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। intestinal health is necessary for the bodys digestion,these foods will strengthen it,Health,healthy living डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट खाने में भले ही कड़वी लगे लेकिन इसके स्वास्थ्य जान आप इसे खाने से मना नहीं करेंगे। आपको बता दें कि डार्क चॉकलेट आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद कोकोआ दरअसल एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है जो इन बैक्टीरिया के प्रोडक्शन में मदद कर सकता है।

intestinal health is necessary for the bodys digestion,these foods will strengthen it,Health,healthy living प्रोबायोटिक्स का सेवन

आंतों को मजबूत बनाने के लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से गट हेल्थ मजबूत होती है और इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया आपकी आंतों को काफी लाभ पहुंचाते हैं। प्रोबीयोटिक्स खाने से शरीर में लाभकारी बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इससे पेट की समस्याओं में भी काफी लाभ मिलता है और आप अंदर से स्वस्थ महसूस करते हैं। प्रोबायोटिक्स में आप दही, योगर्ट, किम्ची, केफिर और कुछ खास डेयरी प्रोडक्ट्स खा सकते हैं। अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद किसी चीज का सेवन करें।

intestinal health is necessary for the bodys digestion,these foods will strengthen it,Health,healthy living एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स

पेट में दर्द और आंतों की तकलीफ का एक कारण सूजन की समस्या भी हो सकती है। सूजन की दिक्कत तब आती है, जब शरीर का इम्यून सिस्टम अच्छे से काम नहीं करता है और आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसके बाद आपको सूजन के अलावा और भी कई तरह की परेशानी हो सकती है। इससे आपको चिड़चिड़ापन, भूख न लगना और पेट में दर्द की दिक्कत हो सकती है। इन स्थितियों से बचने के लिए आपको एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे अलसी के बीज, जामुन, अंगूर, मछली, अखरोट और मिर्च का सेवन जरूर करना चाहिए।
intestinal health is necessary for the bodys digestion,these foods will strengthen it,Health,healthy living साबुत अनाज

साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व आंत और पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपके खाने का पाचन अच्छे से होता है और मल त्याग में भी परेशानी नहीं होती है। इससे कब्ज भी नहीं होता है।

intestinal health is necessary for the bodys digestion,these foods will strengthen it,Health,healthy living गुनगुने पानी में शहद

रोज सुबह गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया तेज होती है और साथ ही यह आंतों को साफ करने में भी मदद करता है। जिन लोगों का सुबह के समय पेट साफ नहीं होता है उन्हें सुबह उठते हुए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा या एक चम्मच डालकर जरूर पीना चाहिए। intestinal health is necessary for the bodys digestion,these foods will strengthen it,Health,healthy living हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, ब्रोकली और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर के साथ-साथ विटामिन, खनिज और आयरन से भरपूर होती हैं। ढेर सारी पत्तेदार सब्जियां खाने से आपका आंत तंत्र बेहतर होता है और बेहतर तरीके से काम करता है।

intestinal health is necessary for the bodys digestion,these foods will strengthen it,Health,healthy living गर्म दूध

आंतों की सफाई के लिए दूध भी बहुत जरूरी है। हालांकि, कुछ लोगों को दूध से कब्ज की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर रात के समय हल्के गरम दूध में थोड़ा सा मीठा डालकर लिया जाए तो सुबह आंतों को साफ करने में बेहद मदद मिलती है। लेकिन अगर आप अपने वजन को कंट्रोल रख रहे हैं, तो ज्यादा फैट वाला दूध और उसमें मीठा आपकी डाइट को बिगाड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology