न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

International Yoga Day: पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और तनाव से मुक्ति पाने के लिए रोजाना करें त्रिकोणासन, जानें करने का तरीका

त्रिकोणासन खड़े होकर करने वाला एक महत्वपूर्ण आसन है। ‘त्रिकोण’ का अर्थ होता है, त्रिभुज और आसन का अर्थ योग है। इसका मतलब यह हुआ कि इस आसन में शरीर त्रिकोण की आकृति का हो जाता है, इसीलिए इसका नाम त्रिकोणासन रखा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jun 2022 10:52:13

International Yoga Day: पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और तनाव से मुक्ति पाने के लिए रोजाना करें त्रिकोणासन, जानें करने का तरीका

त्रिकोणासन खड़े होकर करने वाला एक महत्वपूर्ण आसन है। ‘त्रिकोण’ का अर्थ होता है, त्रिभुज और आसन का अर्थ योग है। इसका मतलब यह हुआ कि इस आसन में शरीर त्रिकोण की आकृति का हो जाता है, इसीलिए इसका नाम त्रिकोणासन रखा गया है। इस योग को वृक्षासन से पहले करना चाहिए। जबकि त्रिकोणासन के बाद वीरभद्रासन करना चाहिए। इस योग को रोजाना कम से कम 5 -10 मिनट जरूर करें। यह एक ऐसा आसन है, जिसे करने से कमर दर्द में आराम मिलता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही कई अन्य लाभ भी हैं। आइए जानते हैं कि त्रिकोणासन कैसे करें और इसके फायदे क्या हैं...

international yoga day,trikonasana,trikonasana benefits,how to do trikonasana,trikonasana step by step

त्रिकोणासन कैसे करें

- दोनों पैरों के बीच 2 से 3 फुट का फासला छोड़कर सीधे खड़े हो जाये।
- दायें पैर (राईट लेग) को दायी ओर मोड़कर रखे।
- अपने कंधो की उचाई तक दोनों हाथों को बगल में फैलाए।
- अब श्वास ले और दायी ओर (राईट साइड) झुके। झुकते समय नजर सामने रखे।
- दायें हाथ से दायें पैर को चुने की कोशिश करे।
- बायाँ हाथ (लेफ्ट हैण्ड) सीधा आकाश की और रखे और नजर बायें हाथ की उंगलियों की और रखे।
- अब वापस सीधी अवस्था में लौटकर दूसरी और भी हाथ बदलकर यह अभ्यास करे।
- ऐसे कम से कम 20 बार करे।
- शरीर उठाते समय श्वास अन्दर ले औए झुकते समय श्वास छोड़े।

त्रिकोणासन के लाभ

- त्रिकोणासन का नियमित अभ्यास घुटनों, टखने, पैरों, सीने और हाथों को मजबूत बनाता है।
- त्रिकोणासन ग्रोइन, हिप्स, हैमस्ट्रिंग, पिंडली, सीने, स्पाइन और कंधों को स्ट्रेच देता है।
- त्रिकोणासन शारीरिक और मानसिक स्थिरता को बढ़ाने में मदद करता है।
- ये पाचन सुधारता है और पेट के निचले अंगों को उत्तेजित करता है।
- त्रिकोणासन फ्लैट फिट, ऑस्टियोपोरोसिस, गर्दन के दर्द और नपुंसकता को दूर करता है।
- ये स्ट्रेस को कम करता है और एंग्जाइटी को ठीक करता है।
- इस योगाभ्यास से आप अपने स्टैमिना को बढ़ा सकते हैं।
- इस आसन से आप अपने हिप्स को स्ट्रांग बना सकते हैं, तथा इसमें होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
- इस आसन का नियमित अभ्यास करने से आप त्वचा संबंधी प्रोब्लेम्स से बच जाते हैं।
- त्वचा पर बार-बार दाने एवं मुंहासे निकलने की समस्या दूर हो जाती है और चेहरे को चमकदार बनाता है।

त्रिकोणासन के दौरान बरते ये सावधानियां

- बहुत अधिक कमर दर्द होने पर यह आसन नहीं करना चाहिए।
- स्लिप डिस्क वाले को इस आसन के अभ्यास से बचना चाहिए।
- High और low BP में इसको करने से बचना चाहिए।
- अगर सिर में चक्कर आ रहा हो तो इसका अभ्यास न करें।
- गर्दन और पीठ में अधिक दर्द होने पर इसके प्रैक्टिस से बचें
- अगर आप माइग्रेन की समस्या है तो इसको नहीं करनी चाहिए।
- हाइपर एसिडिटी की समस्या में इसको करने से बचें।

आपको बता दे, हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। योग दिवस की शुरुआत 2015 को हुई थी, जिसके बाद हर साल 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस का महत्व यही है कि लोगों में योगाभ्यास के प्रति जागरुकता फैलाई जा सके। योग, प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास करके हम फिर से पूर्ण रूप से स्वस्थ बन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार पुलिसकर्मी और 200 CCTV कैमरे तैनात
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार पुलिसकर्मी और 200 CCTV कैमरे तैनात
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत