न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

International Yoga Day: पेट की लटकती झूलती चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये 4 योगासन, सेहत को होंगे और भी कई फायदे

बॉडी फिट रहने का मतलब है कि आपके शरीर में एक्स्ट्रा फैट यानी मोटापा नहीं है। आजकल के समय में बढ़ा हुआ वजन सबसे आम समस्याओं में से एक है। लोग तेजी से मोटापे की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि वजन कम करना कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jun 2022 12:08:27

International Yoga Day: पेट की लटकती झूलती चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये 4 योगासन, सेहत को होंगे और भी कई फायदे

बॉडी फिट रहने का मतलब है कि आपके शरीर में एक्स्ट्रा फैट यानी मोटापा नहीं है। आजकल के समय में बढ़ा हुआ वजन सबसे आम समस्याओं में से एक है। लोग तेजी से मोटापे की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि वजन कम करना कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है। लेकिन लटकती झूलती पेट की चर्बी को कम करने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अगर पेट बाहर निकल आए तो ये आपके लुक को पूरी तरह से बिगाड़ देता है। इसलिए लटकती चर्बी को कम करने के लिए आप योग की मदद ले सकते हैं। कुछ ऐसे योगासन हैं जिनकी मदद से पेट की चर्बी को बहुत ही कम समय में कम किया जा सकता है। ये योगासन न केवल पेट से फैट काे कम करते हैं बल्कि शरीर और मस्तिष्‍क को भी स्‍वस्‍थ रखते हैं। जो चलिए आज 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पर हम आपको इन योग के बारे में बता रहे हैं...

international yoga day,international yoga day 2022,yoga to reduce belly fat,belly fat,fat on body,yoga to reduce belly fat,Health,healthy living,Health tips

समस्‍थिति आसन

- सबसे पहले अपने पैरों को बिलकुल सीधा रखें और पंजों को एकसाथ रखें। एड़ी हल्‍की से दूरी पर होनी चाहिए।
- अब अपने दोनों हाथों को सीधा ऊपर उठाएं और सिर के ऊपर ले जाएं। जितना हो सके हाथों को उतना खींचने की कोशिश करें।
- अब धीरे-धीरे एडियों को ऊपर की ओर उठाएं और पंजों पर खड़े होने की कोशिश करें। अब दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में मिलाएं।
- सामान्‍य तरीके से सांस लें और इस मुद्रा में 20 से 30 सेकंड तक रहें।
- फिर धीरे से वापिस सामान्‍य अवस्‍था में आ जाएं।

international yoga day,international yoga day 2022,yoga to reduce belly fat,belly fat,fat on body,yoga to reduce belly fat,Health,healthy living,Health tips

मलासन

- इस आसन के लिए मल त्‍याग करने की मुद्रा में बैठ जाएं और हाथों को नमस्‍कार की मुद्रा में रखें। आपके दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी होनी चाहिए।
- दोनों हाथों की कोहनियों को नमस्‍कार की मुद्रा में ही दोनों घुटनों पर टिका दें।
- इस मुद्रा में कुछ सेकंड रूकें और गहरी सांस लेते हुए बाहर छोड़ें।
- अब बैठने की अवस्‍था में ही दोनों पैरों को एकसाथ लाएं और हाथों को आगे की ओर रखें।
- इसके बाद दोनों हाथों को बगल की ओर ऊपर हवा में उठाते हुए सिर के ऊपर ले जाएं और दोनों हाथों को जोड़ दें।
- अब दोनों हाथों को धीरे-धीरे वापिस नीचे की ओर लाएं और दोनों पैरों के पंजों के पास रखें।
- इसी अवस्‍था में पीछे से कमर और कूल्‍हों को ऊपर उठाते हुए झुकें और फिर धीरे-धीरे ऊपर आते हुए सीधे खड़े हो जाएं।

international yoga day,international yoga day 2022,yoga to reduce belly fat,belly fat,fat on body,yoga to reduce belly fat,Health,healthy living,Health tips

समकोणासन

- सबसे पहले अपने दोनों पैरों को एक साथ रखें और दोनों हाथों को पहले सामने की ओर रखें।
- अब हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर सीधा रखें और फिर पीछे की ओर थोड़ा झुकें।
- अब वापिस हाथों को सिर के ऊपर रखें और गहरी सांस भरते हुए अपनी कमर को 90 डिग्री के कोण में झुकाएं।
- अब सांस को बाहर छोड़ते हुए सीधे खड़े हो जाएं।

international yoga day,international yoga day 2022,yoga to reduce belly fat,belly fat,fat on body,yoga to reduce belly fat,Health,healthy living,Health tips

उत्तानपादासन

- इस आसन को करने के लिए शवासन की मुद्रा में लेट जाएं और हाथों को बिलकुल सीधा रखें।
- अब घुटनों को मोड़ें और सांस भरते हुए दोनों पैरों को धीरे-धीरे एक से दो फीट तक ऊपर हवा की ओर लेकर जाएं।
- जितनी देर तक सांस रोक सकते हैं, उतनी देर तक रोकने की कोशिश करें।
- कमर को हल्‍का सा जमीन से ऊपर उठाएं और पैरौं को पीछे सिर की ओर ले जाने कोशिश करें।
- दोनों हाथों को कमर के नीचे रखें।
- अब सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे दोनों पैरों को आगे लाते हुए नीचे जमीन पर रखें।

यहां बताए गए किसी भी योगासन को करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें। ध्यान रहे अधिक जबरदस्ती खुद से बिल्कुल ना करें। जब आप आसन को करते रहेंगे तो प्रैक्टिस हो जाएगी और आप इसमें महारत हासिल कर लेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत