न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

International Coffee Day: इन लोगों के लिए 'जहर' है कॉफी, पीते है तो तुरंत छोड़ दे

बेशक कॉफी के कई फायदे हैं लेकिन हर चीज की तरह इसके अधिक सेवन से सेहत को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग हैं जिन्हें कॉफी पीना छोड़ देना चाहिए क्योंकि इससे जनकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Oct 2022 3:14:51

International Coffee Day:  इन लोगों के लिए 'जहर' है कॉफी, पीते है तो तुरंत छोड़ दे

आज 1 अक्टूबर को इंटरनेशनल कॉफी डे मनाया जा रहा है। कॉफी के बींस की खुशबू से ही मन महक उठता है। कॉफी के फल को भूनकर इसके बीजों तैयार किए जाते हैं। कॉफी का स्‍वाद और फ्लेवर इस बात पर निर्भर करता है कि कॉफी के बींस को कितनी डिग्री पर भूना गया है। दुनिया में ब्राजील कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत में सबसे ज्‍यादा कॉफी का उत्‍पादन कर्नाटक में किया जाता है और फिर इसके बाद केरल तथा तमिलनाडु कुल कॉफी का 71% हिस्‍सा उत्पादित करते हैं। कर्नाटक में चिकमगलूर और कोडगु में कर्नाटक की 80 प्रतिशत कॉफी का उत्‍पादन किया जाता है। कॉफी में मौजूद कैफीन की वजह से इसे सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है और इसके शरीर पर ऊर्जादायक प्रभाव पड़ते हैं। कॉफी का इस्तेमाल सिर्फ ड्रिंक के रूप में नहीं बल्कि खाने-पीने की कई चीजों में किया जाता है। कॉफी न केवल सेहत के लिए अच्‍छी होती है बल्कि इसके स्‍वाद से तन और मन भी तरोताजा महसूस करता है। नियमित रूप से कॉफी पीने से प्रोस्टेट कैंसर, हार्ट फेलियर, लीवर को मजबूत बनाने, पार्किंसन डिजीज से बचने, अल्जाइमर रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। बेशक कॉफी के कई फायदे हैं लेकिन हर चीज की तरह इसके अधिक सेवन से सेहत को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग हैं जिन्हें कॉफी पीना छोड़ देना चाहिए क्योंकि इससे जनकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।

international coffee day,positive and negative effects of coffee,negative effects of coffee on the brain,international coffee day india,side effects of coffee

​IBS से पीड़ित लोग

अगर आप बड़ी आंत के रोग इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) से पीड़ित हैं तो तुरंत प्रभाव से कॉफी से दूरी बना ले। कॉफ़ी में कैफीन होता है, जो आंतों के कामकाज को बढ़ाता है। इससे दस्त की संभावना बढ़ जाती है।

international coffee day,positive and negative effects of coffee,negative effects of coffee on the brain,international coffee day india,side effects of coffee

ग्लूकोमा से पीड़ित लोग

आंख की बीमारी ग्लूकोमा से पीड़ित लोगों को कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। NCBI पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, ऐसे लोगों को कॉफी के सेवन से आंखों पर दबाव बन सकता है।

international coffee day,positive and negative effects of coffee,negative effects of coffee on the brain,international coffee day india,side effects of coffee

ओवर एक्टिव ब्लैडर वाले लोग

ओवर एक्टिव ब्लैडर वाले मरीज कॉफी का सेवन बंद कर दे। ऐसा माना जाता है कि कैफीन का सेवन पेशाब करने की इच्छा और ज्यादा बढ़ सकती है। अगर आप कहीं ऐसी जगह हैं, जहां टॉयलेट नहीं है, तो संभल जाएं।

international coffee day,positive and negative effects of coffee,negative effects of coffee on the brain,international coffee day india,side effects of coffee

दिल की धड़कन बढ़ना arrhythmias वाले लोग

ऐसा माना जाता है कि कॉफी में मौजूद कैफीन रक्तचाप और हृदय गति को बढ़ा देता है। ऐसे में अगर आप पहले से arrhythmias से पीड़ित हैं, तो आपके लिए कॉफी पीना सुरक्षित नहीं है।

international coffee day,positive and negative effects of coffee,negative effects of coffee on the brain,international coffee day india,side effects of coffee

​नींद से जुड़े पीड़ित

NCBI पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कॉफी आपकी नींद उड़ा सकती है। ध्यान रहे कि कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो नींद को भगाने का काम करता है। अगर आप पहले से नींद नहीं आने की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो कॉफी का सेवन इस समस्या को और बढ़ा सकता है।

international coffee day,positive and negative effects of coffee,negative effects of coffee on the brain,international coffee day india,side effects of coffee

​दस्त से पीड़ित लोग न पिएं कॉफी

जैसा की हमने पहले भी बताया है कि कॉफी आंतों का कामकाज प्रभावित करती है। ऐसे में अगर आप पहले से ही दस्त जैसी समस्या से परेशान हैं, तो आपको सोच-समझकर ही कॉफी का सेवन करना चाहिए।

international coffee day,positive and negative effects of coffee,negative effects of coffee on the brain,international coffee day india,side effects of coffee

इन लोगों को भी बना लेनी चाहिए दूरी

मिर्गी का दौरा से पीड़ित लोगों को भी कॉफी नहीं पीनी चाहिए। इसके अलावा वो लोग जो ज्यादा चिंता में रहते हैं उन्हें भी इससे दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें दौरा पड़ सकता है। ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली और गर्भवती महिलाओं को भी इससे दूरी बना लेनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत