Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं में इनफर्टिलिटी का कारण बन रही हैं ये चीजें, जानें और रहें सावधान

आज हम आपको उन कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं जो महिलाओं में इनफर्टिलिटी का कारण बन रही हैं। इन्हें जानकर सावधान होने की जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Jul 2022 4:56:45

महिलाओं में इनफर्टिलिटी का कारण बन रही हैं ये चीजें, जानें और रहें सावधान

हर महिला अपने जीवनकाल में मां जरूर बनना चाहती हैं जो कि एक अद्भुद अहसास होता हैं। हांलाकि आजकल देखा जा रहा हैं कि लगभग 10 प्रतिशत महिलाएं इनफर्टिलिटी अर्थात बांझपन की समस्या का सामना कर रही हैं। इस समस्या में महिला के गर्भवती होने या बच्चा पैदा करने की क्षमता कम होने लगती हैं और कई बार समाप्त ही हो जाती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे मुख्य कारण होता हैं आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियां जो फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको उन कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं जो महिलाओं में इनफर्टिलिटी का कारण बन रही हैं। इन्हें जानकर सावधान होने की जरूरत हैं।
infertility reasons for women,healthy living,Health tips पीसीओएस के कारण

PCOS की वजह से भी ज्यादातर महिलाएं बांझपन का शिकार हो रही हैं। इस बीमारी में फैलोपियन ट्यूब में सिस्ट बन जाते हैं जिसके कारण महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। यह विकार अंडाशय को अंडे का उत्पादन करने से रोकता है और 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं में एस्ट्रोजेन हार्मोन उत्पादन को भी कम करता है। इसके अलावा, मोटापा और अनियमित पीरियड्स भी महिलाओं में बांझपन का कारण बन रहा हैं।

वजन बढ़ने के कारण

वजन बढ़ना या मोटापे की समस्या के कारण भी महिलाओं की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। वजन बढ़ने का भी संबंध डाइट से होता है। शरीर का वजन बॉडी मास इंडेक्स से ज्यादा होने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं में बढ़ता वजन और मोटापे की समस्या भी इनफर्टिलिटी का एक बड़ा कारण हो सकती है। इसके अलावा मोटापे की वजह से डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा रहता है।
infertility reasons for women,healthy living,Health tips खराब डाइट के कारण

खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। जैसा आपका खानपान होता है उसका सीधा प्रभाव आपके शरीर और स्वास्थ्य पर दिखता है। अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो उसकी वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं जिनमें इनफर्टिलिटी भी शामिल है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी और खराब डाइट के कारण महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। शरीर में कार्ब्स, फाइबर, लाइकोपीन और फोलेट आदि की कमी होने से वीर्य की गुणवत्ता पर असर पड़ता है और प्रजनन क्षमता भी कमजोर होती है। इसके अलावा कई अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण धीरे-धीरे इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ सकती है।

मानसिक समस्याओं के कारण

मानसिक स्वास्थ्य का सीधा प्रभाव शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलता है। तनाव, डिप्रेशन और चिंता आदि की वजह से भी महिलाओं की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। तनाव और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं के कारण शरीर में शुक्राणुओं का निर्माण प्रभावित हो सकता है और इसकी वजह से फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि स्ट्रेस, अवसाद और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं का असर फर्टिलिटी पर पड़ता है।

infertility reasons for women,healthy living,Health tips शारीरिक गतिविधियों के कारण

शारीरिक गतिविधियों में कमी की वजह से प्रजनन क्षमता और फर्टिलिटी पर सीधा असर पड़ता है। आज के समय में लोगों की शारीरिक निष्क्रियता उनके सेहत पर भरी पड़ रही है। शारीरिक गतिविधि जैसे व्यायाम, योग आदि का अभ्यास करने से ओव्यूलेशन में फायदा मिलता है और और आपके प्रोजेस्टेरोन के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

तनाव या स्ट्रेस के कारण

तनाव या स्ट्रेस के साइड इफैक्ट्स न सिर्फ फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ते है, बल्कि ये महिलाओं की फर्टिलिटी को भी कमजोर कर सकता है। इस संबंध में मादा चूहों पर किए गए प्रयोग में सामने आया है कि जब उन्हें चीखने की आवाज के बीच रखा गया, तो उनके ओवेरीअन रिजर्व (डिम्बग्रंथि) और प्रजनन में कमी आई। ओवरीअन रिजर्व कम होने का मतलब ये है कि दोनों ओवरीज में शेष अंडाणुओं की संख्या और गुणवत्ता में कमी होना और उससे सामान्य फर्टिलिटी कमजोर पड़ती है। इस स्टडी का निष्कर्ष एंडोक्राइन सोसाइटी के जर्नल एंडोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। infertility reasons for women,healthy living,Health tips एंडोमेट्रियोसिस के कारण

यह वह स्थिति जिसमें महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है जो कि महिलाओं में बांझपन के सबसे सामान्य कारणों में से एक माना जाता है। आजकल की व्यस्त जीवनशैली को देखते हुए स्ट्रेस होना भी आम है। ऐसे में तनाव भी महिलाओं में बांझपन की वजह बन सकता है।

स्मोकिंग के कारण

धूम्रपान या स्मोकिंग की वजह से महिलाओं की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। स्मोकिंग या तंबाकू का सेवन करने वाली महिलाओं की फर्टिलिटी अन्य महिलाओं की तुलना में काफी कमजोर होती है। बहुत ज्यादा स्मोकिंग करने से आपके शरीर के अंडाशय को नुकसान होता है और इसकी वजह से गर्भाशय ग्रीवा और फैलोपियन ट्यूब को नुकसान होता है और इसके कारण गर्भपात का भी खतरा बढ़ जाता है।
infertility reasons for women,healthy living,Health tips शराब के कारण

कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि शराब का अत्यधिक सेवन आपकी फर्टिलिटी पर बुरा असर डालता है। लंबे समय तक शराब का सेवन करने वाली महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या का खतरा अन्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology