न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ता जा रहा मलेरिया का आतंक, इलाज के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

मॉनसून अपने अंतिम क्षणों में आ चुका हैं लेकिन लगातार इस मौसम होने वाली बीमारियों का आंकड़ा बढ़ रहा हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक हैं मलेरिया जो मच्छर जनित घातक बीमारियों में से एक है। यह मुख्य रूप से संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Sep 2022 1:58:41

बढ़ता जा रहा मलेरिया का आतंक, इलाज के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खें

मॉनसून अपने अंतिम क्षणों में आ चुका हैं लेकिन लगातार इस मौसम होने वाली बीमारियों का आंकड़ा बढ़ रहा हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक हैं मलेरिया जो मच्छर जनित घातक बीमारियों में से एक है। यह मुख्य रूप से संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। भारत में मलेरिया के मामले और मलेरिया से होने वाली मौतों की घटनाएं बहुत अधिक हो रही हैं। इस दौरान मलेरिया का आतंक भी देखने को मिल रहा हैं जिसका सही समय पर उचित इलाज ना किया जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता हैं। हांलाकि घरेलू नुस्खों की मदद से भी मलेरिया से काफी हद तक बचाव किया जा सकता हैं जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

home remedies to treat malaria,malariatreatment,home remedies,malaria treatment at home,medicine for malaria,healthy living,Health tips,Health

अदरक पाउडर और पानी

एक स्टडी के अनुसार, मलेरिया में अदरक का उपयोग फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद जिन्जेरॉल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो मलेरिया के दौरान होने वाले दर्द व मतली से राहत दिलाने का काम करते हैं। इसके अलावा, अदरक में एंटी-मलेरिया गुण भी होते हैं, जिस कारण मलेरिया से बचाव हो सकता है। इस्तेमाल के लिए आधा चम्मच सूखे अदरक का पाउडर लें और इसे आधे गिलास पानी में अच्छी तरह से मिला लें। इस तैयार मिश्रण को दिन में तीन बार पिएं।

home remedies to treat malaria,malariatreatment,home remedies,malaria treatment at home,medicine for malaria,healthy living,Health tips,Health

हल्दी पाउडर और दूध

हल्दी अद्भुत एंटी-ऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी गुणों वाला सुपर मसाला है। हल्दी शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है जो प्लास्मोडियम संक्रमण के कारण बनते हैं। हल्दी मलेरिया परजीवी को मारने में भी मदद करती है। मलेरिया से निपटने के लिए रोज रात को एक गिलास हल्दी वाला दूध पिएं।

home remedies to treat malaria,malariatreatment,home remedies,malaria treatment at home,medicine for malaria,healthy living,Health tips,Health

पपीता का पत्ता और शहद
एक स्टडी के अनुसार, पपीता के पत्तों को मलेरिया के उपचार में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एंटी-मलेरिया की तरह काम करता है। इसके अलावा मलेरिया में खून की कमी होने पर भी पपीते का सेवन फायदेमंद होता है। इस्तेमाल के लिए 4-6 ताजा पत्तियों को तोड़ लें। इसे पानी में 15-20 मिनट तक उबलने के लिए रख दें। फिर इसे छानकर स्वादानुसार शहद मिलाकर दिन में दो से तीन बार रोज पिएं।

home remedies to treat malaria,malariatreatment,home remedies,malaria treatment at home,medicine for malaria,healthy living,Health tips,Health

दालचीनी और काली मिर्च

दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण मलेरिया के लक्षणों से निपटने में मदद करते हैं। गर्म पानी में दालचीनी और काली मिर्च पाउडर डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसे दिन में एक या दो बार पियें।

home remedies to treat malaria,malariatreatment,home remedies,malaria treatment at home,medicine for malaria,healthy living,Health tips,Health

मेथी बीज और पानी

मेथी के बीजों को लेकर हुए एक स्टडी के अनुसार, मलेरिया में होने वाली कमजोरी से निपटने के लिए मेथी के दाने एक अच्छा प्राकृतिक उपचार साबित हो सकते हैं। मेथी के बीजों में एंटी-प्लाज्मोडियल प्रभाव पाया जाता है। जो ये इम्यून सिस्टम को बढ़ाकर मलेरिया फैलाने वाले परजीवियों से लड़ने का काम कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए थोड़ी मात्रा में मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह पानी को छानकर खाली पेट इसका सेवन करें। इसका सेवन तब तक करें जब तक मलेरिया ठीक न हो जाए।

home remedies to treat malaria,malariatreatment,home remedies,malaria treatment at home,medicine for malaria,healthy living,Health tips,Health

सागरगोटा

सागरगोटा भारत और आसपास के देशों में एक लोकप्रिय हर्बल रेमेडी के रूप में उपयोग किया जाता है क्योंकि इसके बीज में शक्तिशाली सक्रिय तत्व होते हैं जो बुखार को ख़त्म करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। सैकड़ों वर्षों से मलेरिया के उपचार में लोग इसका उपयोग करते आए हैं। सागर गोटा और पलाश के बीजों का चूर्ण मरीज़ की उम्र के अनुसार 1 से 3 ग्राम तक दिन भर में तीन बार दिया जा सकता है।

home remedies to treat malaria,malariatreatment,home remedies,malaria treatment at home,medicine for malaria,healthy living,Health tips,Health

फिटकरी और चीनी

एक स्टडी के अनुसार, फिटकरी में मॉस्किटो लार्विसाइडल गुण होता है, जो मलेरिया फैलाने वाले मच्छर एनोफीलज के काटने से होने वाले संक्रमण से लड़कर मलेरिया से छुटकारा दिला सकती है। इस्तेमाल के लिए एक ग्राम फिटकरी का पाउडर और दो ग्राम चीनी को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। मलेरिया का बुखार होने पर हर दो घंटे में आधा चम्मच इस मिश्रण का सेवन करें।

home remedies to treat malaria,malariatreatment,home remedies,malaria treatment at home,medicine for malaria,healthy living,Health tips,Health

तुलसी

मलेरिया के लक्षणों और उसकी तीव्रता को कम करने के लिए कई वर्षों से लोग पवित्र तुलसी का उपयोग करते रहे हैं। तुलसी में यूजिनॉल नामक तत्व पाया जाता है जो बैक्टीरिया संक्रमण को समाप्त करने में मदद करती है और मलेरिया जैसी समस्या से छुटकारा दिलाती है। अगर किसी को मलेरिया की बीमारी ने जकड़ लिया है तो इससे छुटकारा पाने के लिए तुलसी के पत्ते चबाना फायेमंद होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत