न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हल्के में ना लें डायबिटीज़ को, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

शुगर की बीमारी को कई लोग डायबिटीज़ , कुछ लोग मधुमेह, कुछ शक्कर की बीमारी के नाम से जानते हैं। डायबिटीज़ की बीमारी को लोग बहुत ही हल्के में बहुत ही सामान्य में लेल लेते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 12:23:43

हल्के में ना लें डायबिटीज़ को, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

शुगर की बीमारी को कई लोग डायबिटीज़, कुछ लोग मधुमेह, कुछ शक्कर की बीमारी के नाम से जानते हैं। डायबिटीज़ की बीमारी को लोग बहुत ही हल्के में बहुत ही सामान्य में लेल लेते हैं। जबकि यह एक जानलेवा बीमारी है। लोगों को यह तक पता ही नहीं है की यह बहुत गंभीर रोग है जिसके कारण सबसे ज्यादा जान जाने का खतरा होता है। दुनियाभर में डायबिटीज की समस्या से करोड़ों लोग जूझ रहे हैं। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पाता और ब्लड शुगर बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर कंट्रोल रखना चाहिए क्योंकि अत्यधिक ब्लड शुगर गंभीर परिस्थितियां पैदा कर सकता है। डायबिटीज की वजह से कई बार हार्ट अटैक जैसी कंडीशन भी देखने को मिल सकती है। यही वजह है कि ऐसे मरीजों को हमेशा ब्लड शुगर कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है।

हल्के में ना लें डायबिटीज़ को, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

डाइट से शुगर करें कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों का इम्यून सिस्टम भी धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। ऐसे में उन्हें एक ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जिससे वो एकदम फिट रहें और उनका इम्यून सिस्टम किसी भी बीमारी से लड़ने में सक्षम हो। वैसे तो डायबिटीज एक बार हो जाए, तो फिर इसका कोई सटीक इलाज नहीं है, ऐसे में आप अपनी डाइट पर ही फोकस करके इसे कम कर सकते हैं या फिर कंट्रोल में रख सकते हैं। डाइट फॉर डायबिटिक की बात करें, तो सबसे पहले आपको तीन चीजों का ध्यान रखना चाहिए कि आप सही मात्रा में खाएं, सही टाइम पर खाएं और सही गैप के साथ खाएं। क्या चीजें नहीं खानी चाहिए, इसका भी ध्यान रखना है।

हल्के में ना लें डायबिटीज़ को, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

ब्लड शुगर की नियमित रूप से जांच करें

डायबिटीज को प्रभावी ढंग से कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करना जरूरी है। घर पर अपने ब्लड शुगर की जांच करने और रिजल्ट का रिकॉर्ड रखने के लिए ग्लूकोज मीटर का उपयोग करें।

हल्के में ना लें डायबिटीज़ को, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

डायबिटीज को कंट्रोल करेगी सोंठ

ताजा अदरक को सुखाने पर सोंठ मिलता है, ब्लड शुगर के लेवल स्तर को प्रबंधित करने के लिए एक देसी नुस्खे की तरह काम करता है। सोंठ का इस्तेमाल खाने में इस्तेमाल करने के साथ ही कई स्वास्थय संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है। अदरक के सेवन से A1C स्तर और फास्टिंग सीरम ग्लूकोज लेवल में कमी आ सकती है। A1C एक टेस्ट है जो कुछ महीनों में औसत ब्लड शुगर के लेवल का टेस्ट करता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हल्के में ना लें डायबिटीज़ को, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

टमाटर का करें सेवन

टमाटर को लोग अक्सर नजरअंदाज कर लेते हैं, इसे कच्चा खाने से भी लोग परहेज करते हैं। लेकिन अगर आप इसे अपने डाइट में शामिल करते हैं तो ये आपके शुगर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, इससे आपके शरीर में इंसुलिन का लेवल भी ठीक बना रहता है।

हल्के में ना लें डायबिटीज़ को, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

कार्बोहाइड्रेट्स का भी रखें ध्यान

ध्यान रखना चाहिए कि आप कौन से कार्बोहाइड्रेट चूज कर रहे हैं। लोगों को ये लगता है कि कार्बोहाइड्रेट अवॉइड करने से शुगर कम हो जाएगी ऐसा नहीं है। कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को सबसे ज्यादा एनर्जी देते हैं। लेकिन आप किस तरीके का कार्बोहाइड्रेट चूज करते हैं। आप साबुत अनाज का चुनाव कर सकते हैं, मल्टी ग्रेन ले सकते हैं और अपने आटे के लिए मिलेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे बाजरा और रागी।

हल्के में ना लें डायबिटीज़ को, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

30 मिनट एक्सरसाइज करें

डायबिटीज में फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होने से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इससे इंसुलिन रेसिस्टेंट में सुधार होता है और समग्र कल्याण को बढ़ावा मिलता है। आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर हम वॉक कर सकते हैं 20-30 मिनट तो हमें वो भी करना चाहिए। ये भी ध्यान रखना चाहिए कि अगर हम जब वॉक कर रहे हैं तो हम बिना कुछ खाए ना जाए। वॉक करने के दौरान भीगे हुए बादाम या अखरोट खाएं। उसके बाद कोई प्रोटीन इनटेक ले सकते हैं। खाली पेट एक्सरसाइज करना शुगर पेशेंट के लिए हानिकारक हो सकता है।

हल्के में ना लें डायबिटीज़ को, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज किया जा सकता है। फाइबर धीरे-धीरे पचता है, जिस वजह से ब्लड शुगर में स्पाइक नहीं आता। इसके अलावा, फाइबर पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही, यह कोलेस्ट्रोल कम करने और वजन कम करने में भी मददगार होता है।

हल्के में ना लें डायबिटीज़ को, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

पर्याप्त नींद लें

पर्याप्त नींद लेना स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है। आपको हर रात 7-9 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए। इससे न केवल ब्लड शुगर को काबू रखने बल्कि इंसुलिन रेसिस्टेंट में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इनके अलावा अपनी दवाओं को समय लें, तनाव से बचें, स्मोकिंग और शराब से बचें, अपनी पैरों को चोट से बचाकर रखें और सबसे बड़ी बात अपनी परेशानी को परिवार के लोगों और दोस्तों से शेयर करें और उनसे सलाह लेते रहें।

हल्के में ना लें डायबिटीज़ को, शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

स्ट्रेस कम करें

हमारी जीवनशैली की वजह से हम स्ट्रेस का शिकार हो सकते हैं। स्ट्रेस की वजह से हमारी बॉडी कॉर्टिसोल रिलीज करती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। इसलिए स्ट्रेस मैनेजमेंट सीखें। इसमें योग, मेडिटेशन और जर्नलिंग आपकी मदद कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह