न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

गर्मियां जारी हैं जहां पसीने से लोग परेशान हो रहे हैं। शरीर से पसीना आना एक समस्या है। गर्मियों के मौसम में पसीने की बदबू परेशानी का सबब बन जाती है। कई बार अंडरआर्म, पैर, हथेली से निकले पसीने की दुर्गंध शर्मिंदगी का कारण पड़ जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 09 Jul 2023 5:17:07

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

गर्मियां जारी हैं जहां पसीने से लोग परेशान हो रहे हैं। शरीर से पसीना आना एक समस्या है। गर्मियों के मौसम में पसीने की बदबू परेशानी का सबब बन जाती है। कई बार अंडरआर्म, पैर, हथेली से निकले पसीने की दुर्गंध शर्मिंदगी का कारण पड़ जाती है। दरअसल, पसीना हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। लेकिन पसीने में मौजूद बैक्टीरिया दुर्गंध पैदा करते हैं। पसीने को दूर करने के लिए हम अक्सर परफ्यूम या डियोड्रेंट का इस्तेमाल करते है। लेकिन कई बार हम इसका इस्तेमाल करना भूल जाते हैं या कुछ समय बाद परफ्यूम का असर कम हो जाता हैं। ऐसी स्थिति में कुछ घरेलू उपाय आपके लिए कारगर तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं। हम आपको यहां कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको पसीने की बदबू के कारण शर्मिंदगी नहीं झेलनी पड़ेगी और आपकी बॉडी भी दिनभर फ्रेश रहेगी।

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

सेंधा नमक

पसीने की बदबू से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है सेंधा नमक का इस्तेमाल। इसमें प्राकृतिक क्लींजिंग गुण होते हैं जो पसीने को कम करने का करते हैं। इसके साथ ही बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। इसके लिए नहाने के गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। जब यह पूरी तरह घुल जाए तो इस पानी से नहाएं। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको पसीना कम आएगा और पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा।

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

नीम का पानी

नीम के पानी से नहाना पसीन की बदबू को कम करने में मदद कर सकता है। नीम, एंटीबैक्टीरियल है जो कि पसीने वाले बैक्टीरिया को मारने और इसकी गंध को कम करने में मदद करता है। तो, नीम की पत्तियों को पीस लें और इसे पानी में मिला कर इस पानी से नहाएं। गर्मियों में आप रेगुलर इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

ग्रीन टी

ग्रीन टी में कई सारे ऐसे एजेंट्स पाए जाते हैं जो बॉडी को रिलैक्स महसूस कराते हैं। अगर आप पसीने की बदबू दूर करने के साथ ही रिलैक्स करना चाहते हैं तो नहाने के पानी में तीन से चार टी बैग डालकर छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद इस पानी से नहाएं। ये आपको दिनभर फ्रेश महसूस कराएगा और शरीर से पसीने की बदबू को भी कम करेगा।

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

टी ट्री ऑयल

2 चम्मच टी ट्री ऑयल और 2 चम्मच पानी लें। चाय के पेड़ के तेल को पानी से पतला करें। मिश्रण को सीधे अपने अंडरआर्म्स और अन्य क्षेत्रों पर लगाएं। टी ट्री ऑयल एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है और अपने जीवाणुरोधी गुणों के लिए भी जाना जाता है।

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

नींबू का रस

पसीने की तेज बदबू को खत्म करने के लिए नींबू का रस आपके काफी काम आ सकता है। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान है। सबसे पहले किसी छोटी एयरटाइट शीशी में एक नींबू का रस निकाल लें। इस शीशी और एक रुई के टुकड़े को अपने बैग में रखें। जब भी आपको लगे कि पसीने से बदबू बन रही है, उसी समय रुई की मद से नींबू के रस को उन हिस्सों में लगा लें।

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

गुलाब जल

अगर आप पसीने की बदबू से राहत पाना चाहते हैं तो आप गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं। आप एक स्‍प्रे बोतल में गुलाबजल रखें और हमेशा अपने साथ कैरी करें। जब भी आपको लगे कि अंडरआर्म्स से बदबू आ रही है तो इस स्‍प्रे का प्रयोग करें। आप गुलाब जल से अंडरआर्म्स को वाइप कर सकते हैं। आप पानी में थोड़ा गुलाबजल मिला कर नहाएंगे तो इससे भी पसीने की बदबू से राहत मिलेगी।

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

फिटकरी

फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। आप नहाने से पहले तीन चार मिनट तक फिटकरी को अंडरआर्म्स पर रगड़े और अच्छी तरह से धो लें। ऐसा करने पर अंडरआर्म्स से बदबू नहीं आएगी। फिटकरी कई बैक्टीरिया का खत्म करने का काम भी करती है।

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

बेकिंग सोडा

पसीने की बदबू को रोकने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी एक कारगर घरेलू नुस्खा है। यह पसीने को सोखने के साथ-साथ दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने अंडरआर्म्स और अन्य पसीने वाले हिस्सों पर लगाएं। इसे लगभग दस मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर साफ पानी से नहा लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा।

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

नीलगिरी का तेल

पानी में नीलगिरी का तेल मिला कर इस पानी से नहाना पसीने की बदबू को दूर करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये तेल एंटीबैक्टरियल और एंटीफंगल भी है जो कि आपको स्किन में किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचा सकता है। तो, नहाने के दौरान पानी में नीलगिरी का तेल मिलाएं और इस पानी से नहा लें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

गर्मियों की बड़ी परेशानी है पसीने से आती बदबू, इन उपायों से करें इसे दूर

टमाटर का जूस

टमाटर का जूस भी पसीने की बदबू को खत्म करने में काफी मदद कर सकता है। टमाटर के रस को निकालने के लिए किसी साफ कपड़े में टमाटर को हल्के हाथों से निचोड़ लें। अब कपड़े को निचोड़ कर रस निकाल लें। हालांकि, इसका इस्तेमाल ध्यान से करें क्योंकि ऐसा करना आपके कपड़ों पर दाग लग सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री