न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट संबंधी समस्याएं कर रही हैं आपको परेशान, इन घरेलू उपचार से मिलेगी राहत

आज इस कड़ी में हम आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियों के घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको इन समस्याओं से राहत मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 5:02:32

पेट संबंधी समस्याएं कर रही हैं आपको परेशान, इन घरेलू उपचार से मिलेगी राहत

वर्तमान समय के खानपान के कारण अक्सर पेट संबंधी बीमारियां होना आम बात हैं। पानी में बदलाव होने या भोजन की क्वालिटी बिगड़ने की वजह से पेट संबंधी समस्याएं ज्यादा पनप रही हैं। पेट बिगड़ने पर किसी भी काम में मन नहीं लग पाता हैं। ऐसे में दादी-नान के नुखें आपके बहुत काम आ सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियों के घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको इन समस्याओं से राहत मिलेगी। तो आइये जानते है इन नुस्खों के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,abdominal pain remedies

पेटदर्द के घरेलू नुस्ख़े

- आधा टीस्पून सेंधा नमक और एक टीस्पून अजमोद का चूर्ण खाने से पेट की पीड़ा तुरंत शांत हो जाती है।

- एक टीस्पून इमली की कोमल पत्तियों को पीसकर उसमें आधा टीस्पून सेंधा नमक मिलाकर पीने से पेटदर्द से छुटकारा मिलता है।

- हींग या काला नमक डालकर गर्म किया हुआ तेल पेट पर मलने या सेंक करने से पेटदर्द ठीक हो जाता है।

- मूली के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से भोजन के बाद पेट में होनेवाले दर्द से छुटकारा मिलता है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,abdominal pain remedies

पेट में मरोड़ होने पर

- गाय का दूध और पानी समभाग में लेकर उबालिए। जब पानी जल जाए और केवल दूध रह जाए, तो उसे उतारकर पीने से पेट के मरोड़ से छुटकारा मिलता है। यह नुस्ख़ा पेचिश में भी लाभदायक है।

- ताज़ा छाछ में बेल का पल्प मिलाकर पीने से मरोड़ से राहत मिलती है।

- मेथी का चूर्ण दही में मिलाकर खाने से पेट की मरोड़ का शमन होता है।

- मेथी की सब्ज़ी के रस में काली किशमिश मिलाकर पीने से भी मरोड़ दूर हो जाता है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,abdominal pain remedies

पेट में भारीपन होने पर

- चने का रस 5 से 10 बूंद दो से तीन बार दो-दो घंटे पर लेने से पेट का भारीपन मिटता है।

- 1-1 टेबलस्पून किशमिश और सौंफ को आधा लीटर पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उसे मसल व छानकर उसमें 3 टीस्पून शक्कर मिलाकर कुछ दिनों तक पीने से पेट का भारीपन दूर हो जाता है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,abdominal pain remedies

जी मिचलाने पर

- जी मिचलाने का संबंध पेट की ख़राबी से होता है। 50 ग्राम चावल को एक ग्लास पानी में एक घंटे तक भिगोकर रखिए। उसके बाद पानी को निथारकर पीने से जी मिचलाना बंद हो जाता है।

- इलायची के दानों का आधा टीस्पून चूर्ण अनार के शर्बत में मिलाकर पीने से मिचली का शमन होता है।

- जायफल को चावल के धोवन में घिसकर पीने से जी मितलाने के विकार का शमन होता है।

- नींबू को काटकर उसके फांकों पर शक्कर छिड़ककर चूसने से मितली से छुटकारा मिलता है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,abdominal pain remedies

पेट में जलन होने पर

- अजवायन और नमक पीसकर उसकी फंकी लेने से पेट की जलन का शमन होता है।

- 10-10 ग्राम धनिया और जीरा लेकर उन्हें अधकुटा कर लीजिए और उसे पाव लीटर पानी में रात को भिगोकर रख दीजिए। सुबह उसे मसल-छानकर व उसमें शक्कर डालकर चार-छह दिन तक पीने से पेट की जलन शांत होती है।

- अजवायन को तवे पर भूनकर उसमें समभाग में सेंधा नमक मिलाकर चूर्ण बना लें। एक टीस्पून यह चूर्ण गर्म पानी के साथ लेने से पेट की जलन मिटती है।

- धनिया और शक्कर का शर्बत बनाकर पीने से भी पेट की जलन दूर हो जाती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग