न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

देश के कई हिस्सों में मॉनसून का असर देखने को मिला हैं। इस मौसम में सेहत को लेकर विशेष सावधानी रखनी होती है। बदलते मौसम के साथ ही सर्दी-खांसी और जुकाम होने की समस्या आम बात है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Jul 2023 5:17:41

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

देश के कई हिस्सों में मॉनसून का असर देखने को मिला हैं। इस मौसम में सेहत को लेकर विशेष सावधानी रखनी होती है। बदलते मौसम के साथ ही सर्दी-खांसी और जुकाम होने की समस्या आम बात है। कुछ लोगों को लगता है कि सर्दी जुकाम सिर्फ ठंड के दिनों में ही होता है। ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। गर्मी या बारिश में लोग सबसे ज्यादा सर्दी जुकाम और खांसी से परेशान होते हैं। इस समस्या के पनपते ही लोग दवाइयों का सेवन करने लगते हैं। जबकि हमारी रसोई में ही ऐसे बहुत से घरेलू नुस्खे मौजूद हैं, जिनसे सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी छोटी-मोटी समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

स्टीम लेना

सर्दी-खांसी में सबसे ज्यादा राहत भाप लेने से मिलती है। भाप लेने बंद नाक खुल जाते हैं। आप सादा पानी का भाप ले सकते हैं या ट्री ऑयल,लौंग का तेल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, डालकर भी भाप ले सकते हैं। इससे गले की खराश में आराम मिलता है। अगर आपको भी सर्दी-जुकाम की शिकायत है तो इस घरेलू उपाय को अपनाने से आराम मिलेगा।

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

तुलसी की चाय का सेवन

अगर आपको बार-बार खांसी या फिर बलगम आ रहा है तो तुलसी के पत्ते आपकी मदद करेंगे। इसके लिए आपको तुलसी की चाय का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप ताजी तुलसी की पत्तियां ले सकते हैं या फिर सूखे पत्ते ले सकते हैं। सूखे तुलसी के पत्तों के रूप में, एक बड़ा चम्मच भी पर्याप्त हो सकता है। इन्हें इलायची की एक या दो कलियों के साथ पानी में डालकर उबाल लें। इससे आराम मिल सकता है।

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

गरारे करें

अगर आप बारिश में भींग गए हैं जिसकी वजह से खांसी, जुकाम, गले में जकड़न, कफ हो रहा है तो गरारे करने से बहुत फायदा मिलेगा। इसके लिए आपको नमक के पानी से गरारा करना चाहिए। गरारा करने से गले में जमा कफ निकल जाता है और गले के सूजन में आराम मिलेता है। इसलिए अगर आप भी सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो गरारा जरूर करें।

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

शहद की चाय

खांसी के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय शहद को गर्म पानी में मिलाना है। कुछ शोधों के अनुसार शहद खांसी से राहत दिला सकता है। खांसी के इलाज में प्रभावी, इस शहद के चाय को बनाने के लिए 2 चम्मच शहद को गर्म पानी या किसी हर्बल चाय के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में एक या दो बार पियें। 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शहद न दें।

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

काली मिर्च

काली मिर्च के चूर्ण को शहद के साथ चाटने से जुकाम में आराम मिलता है, और नाक से पानी बहना कम होता है। इसके अलावा आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण और एक चम्मच मिश्री मिलाकर एक गिलास गर्म दूध के साथ दिन में दो बार पिएं।

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

आंवला

खांसी के लिए आंवला काफी असरदार माना जाता है। बता दें कि विटामिन-सी से भरपूर आंवला, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के अलावा सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। अपने खाने में आंवला शामिल कर आप एंटी-ऑक्सीडेंट्स का सोर्स बढ़ा सकते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है।

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

गेहूं की भूसी

जुकाम और खांसी के उपचार के लिए आप गेहूं की भूसी का भी प्रयोग कर सकते हैं। 10 ग्राम गेहूं की भूसी, पांच लौंग और कुछ नमक लेकर पानी में मिलाकर इसे उबाल लें और इसका काढ़ा बनाएं। इसका एक कप काढ़ा पीने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। हालांकि जुकाम आमतौर पर हल्का-फुल्का ही होता है जिसके लक्षण एक हफ्ते या इससे कम समय के लिए रहते हैं। गेंहू की भूसी का प्रयोग करने से आपको तकलीफ से निजात मिलेगी।

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

सौंफ के बीज

सर्दी-जुकाम और खांसी में सौंफ के बीज आपकी मदद करेंगे। सौंफ रसोई की एक आम सामग्री होती है। इसके लिए एक चम्मच सौंफ को पानी में उबालकर आधा कर लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे गले की खराश और खांसी में आराम मिलेगा।

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

हल्दी का दूध

लगभग सभी भारतीय रसोई में पाया जाने वाला एक आवश्यक चीज है हल्दी। हल्दी में एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में मदद करता है। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीना, सर्दी और खांसी से लड़ने का एक लोकप्रिय और प्रभावी तरीका है। सोने से पहले एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध पीने से सर्दी और खांसी से जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।

मॉनसून में बढ़ जाती हैं सर्दी-जुकाम की समस्या, इन 10 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

लहसुन

लहसुन में एलिसिन नामक रसायन होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल होता है। यह सर्दी-जुकाम के संक्रमण को दूर करता है। इसके लिए 4-5 लहसुन की कलियों को घी में भूनकर खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी