न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्था के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी रखता हैं व्रत, सेहत को पहुंचाता हैं ये 8 फायदे

सनातन धर्म में भगवान के प्रति अपनी आस्था दर्शाते हुए व्रत-उपवास किया जाता हैं जिसमें एक समय या दोनों समय भोजन को त्याग किया जाता हैं। धार्मिक आधार पर देखा जाए तो व्रत को श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Aug 2022 4:13:37

आस्था के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी रखता हैं व्रत, सेहत को पहुंचाता हैं ये 8 फायदे

सनातन धर्म में भगवान के प्रति अपनी आस्था दर्शाते हुए व्रत-उपवास किया जाता हैं जिसमें एक समय या दोनों समय भोजन को त्याग किया जाता हैं। धार्मिक आधार पर देखा जाए तो व्रत को श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है। लेकिन वहीँ इसका वैज्ञानिक महत्व भी होता हैं जो सेहत को फायदे पहुंचाने का काम करता हैं। जी हां, सही तरीके से व्रत रखा जाए तो इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। एक्सपर्ट्स भी व्यक्ति को हफ्ते में एक दिन का व्रत रखने की सलाह देते हैं। इससे न सिर्फ मोटापा कम होता है, बल्कि दिमाग भी मजबूत बनता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं जो व्रत करने से मिलती हैं। आइये जानते है इनके बारे में...

fasting,health benefits of fasting,fasting good for health,healthy living,Health tips,Health

पाचन तंत्र को मिलता है आराम

बाहर का खाना या बहुत चिकनाई वाला गरिष्ठ भोजन करने से हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ाने लगता है। फास्ट करने से पाचनतंत्र को आराम मिलता है और शरीर खुद का उपचार करना शुरू कर देता है। एक दिन के व्रत से पेट संबन्धी तमाम परेशानियों में काफी आराम होता है।

fasting,health benefits of fasting,fasting good for health,healthy living,Health tips,Health

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

जिन लोगों को डायबीटीज का खतरा है उनके लिए उपवास रखना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि फास्टिंग करने से ब्लड शुगर कंट्रोल बेहतर तरीके से हो पाता है। इतना ही नहीं टाइप 2 डायबीटीज के मरीज अगर थोड़े समय के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग रखें तो उनके ब्लड शुगर लेवल में भी काफी कमी आ जाती है। साथ ही उपवास रखने से इंसुलिन रेजिस्टेंस घटता है और शरीर में इंसुलिन के प्रति सेंसिटिविटी बढ़ती है जिससे खून में मौजूद ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाना आसान हो जाता है।

fasting,health benefits of fasting,fasting good for health,healthy living,Health tips,Health

शरीर के विषैले तत्व निकाले बाहर

आजकल की लाइफस्टाइल ने हमारे खानपान को भी प्रभावित किया है। हम में से ज्यादातर लोग अक्सर बाहरी खानपान या चिकनाईयुक्त भोजन दिनभर में खाते हैं, लेकिन उसे पचाने के लिए कोई श्रम नहीं करते। ऐसे में शरीर में फैट और विषैले तत्व जमा हो जाते हैं। इन्हें शरीर से निकालना बहुत जरूरी है। हफ्ते में एक दिन का व्रत आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलने से स्किन की भी तमाम समस्याओं से राहत मिलती है।

fasting,health benefits of fasting,fasting good for health,healthy living,Health tips,Health

बनी रहेगी दिल की सेहत

दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे से बचने का सबसे बेस्ट तरीका है अपनी डायट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना और बहुत सी रिसर्च में यह बात साबित भी हो चुकी है कि फास्टिंग यानी उपवास रखना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, उपवास रखने से शरीर में मौजूद बैड कलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है, ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। ऐसे में जब बीपी और कलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा तो जाहिर सी बात है आपके दिल को किसी तरह का कोई खतरा नहीं होगा और आप दिल की बीमारियों से दूर रहेंगे।

fasting,health benefits of fasting,fasting good for health,healthy living,Health tips,Health

वजन रहता है संतुलित

सप्ताहभर खाया हुआ गलत खानपान हमारे शरीर में जो फैट जमा करता है, उससे वजन बढ़ने लगता है। वजन को नियंत्रित करने के लिए खानपान पर नियंत्रण के अलावा एक्सरसाइज बहुत जरूरी मानी जाती है। लेकिन अगर आप सप्ताह में एक दिन भी उपवास रखते हैं तो ये आपके शरीर के एक्सट्रा फैट को कुछ दिनों में संतुलित कर देता है। इससे अगर आपका वजन न घटता नहीं तो कम से कम बढ़ता भी नहीं है।

fasting,health benefits of fasting,fasting good for health,healthy living,Health tips,Health

इम्यूनिटी होगी मजबूत

उपवास रखने से आपका इम्यून सिस्टम यानी रोगों से लड़ने की क्षमता भी बेहतर होती है क्योंकि यह शरीर में मौजूद फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करता है, शरीर में किसी भी तरह की सूजन और जलन की समस्या को कम करता है। अब आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहेगी तो जाहिर सी बात है आप बीमार नहीं पड़ेंगे।

fasting,health benefits of fasting,fasting good for health,healthy living,Health tips,Health

कोलेस्ट्रॉल होगा कम

व्रत करने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने में मदद मिलती है। यदि सप्ताह में एक दिन के व्रत के साथ रोजाना एक्सरसाइज की आदत डाल ली जाए तो इस कोलेस्ट्रॉल को बहुत तेजी से कम किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल कम होने से बीपी और हार्ट संबन्धी समस्याओं से राहत मिलती है।

fasting,health benefits of fasting,fasting good for health,healthy living,Health tips,Health

दिमाग रहेगा शांत

व्रत करने वाला शख्स मन में किसी के प्रति बुरे विचार नहीं आने देता। वो पूरे दिन को ईश्वर को समर्पित करता है। ऐसे में उसे तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। उसका दिमाग शांत होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग