न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Heart Day : दिल के मरीज हैं तो इन आहार से बना लें दूरी, रहेंगे स्वस्थ

आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में, जो एक दिल के मरीज को कभी नहीं खानी चाहिए। आइये जानते हैं उन आहार के बारे में जिन्हें दिल के मरीजों को परहेज करना चाहिए

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 8:56:25

World Heart Day : दिल के मरीज हैं तो इन आहार से बना लें दूरी, रहेंगे स्वस्थ

स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी डाइट लेना आवश्यक है, खासतौर से तब जब आप दिल के मरीज हो। हृदय रोग या दिल की बीमारी में हमारे हृदय को प्रभावित करने वाली कई स्थितियां शामिल की जाती है। जब आप दिल संबंधित परेशानियों से गुजर रहे हों तो आपको अपने खानपान पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी हो जाता हैं। आप किस चीज का सेवन करें, उससे ज्यादा यह जानना जरूरी हैं कि किन चीजों का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पंहुचा सकता हैं। एक अच्छी डाइट ही व्यक्ति को स्वस्थ रखने में अहम रोल निभाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में, जो एक दिल के मरीज को कभी नहीं खानी चाहिए। आइये जानते हैं उन आहार के बारे में जिन्हें दिल के मरीजों को परहेज करना चाहिए

heart patients should avoid eating these things,world heart day,healthy living,Health tips

नमक

नमक वैसे तो हमारे शरीर और स्वाद के लिए बहुत जरूरी होता है। यदि खाने में नमक न हो, तो वो खाना बेस्वादा लगता है। वहीं, आयोडीन की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन यदि नमक का ज्यादा सेवन किया जाए, तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिसके कारण हार्ट अटैक आने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

heart patients should avoid eating these things,world heart day,healthy living,Health tips

अंडे की जर्दी

दिल के मरीजों को अंडे की जर्दी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, अंडे की जर्दी में सेचुरेटेड फैट्स भरपूर मात्रा में होता है, जो दिल की बीमारी के खतरे को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में हार्ट पेशेंट्स को अंडे की जर्दी का सेवन नहीं करना चाहिए। अंडे की जर्दी या अंडे के बीच वाले भाग को खाना पूरी तरह से न छोड़े। क्योंकि उसमें विटामिन ए व विटामिन बी होता है और यह ऊर्जा देने में मदद करता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो अंडे की जर्दी को कम मात्रा में खाएं।

heart patients should avoid eating these things,world heart day,healthy living,Health tips

मैदा

मैदा शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है। मैदा के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा भी बढ़ता है। मैदा को डाइट में बिल्कुल भी न लें। कोलेस्ट्रॉल शरीर के अंगों तक खून पहुंचाने के रास्ते में जमा हो जाता है, जो हार्ट की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो मैदे से बने फूड्स जैसे- ब्रेड, बिस्किट, बर्गर, चाउमीन, भटूरे, कुलचे आदि न खाएं।

heart patients should avoid eating these things,world heart day,healthy living,Health tips

लाल मीट

कई तरह की मीट में पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए जरुरी नहीं है कि आप मीट पूरी तरह छोड़ दें। हालांकि, आपको लाल मीट की जगह मछली और चिकन, यानि वाइट मीट खानी चाहिए। लाल मीट में अधिक मात्रा में सेचुरेडेड फैट होता है जिसके कारण आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। लाल मीट खराब नहीं होती है। लेकिन इसमें जिंक, विटामिन बी6, विटामिन बी12, एमिनो एसिड और आयरन वाइट मीट के मुकाबले अधिक होता है। अगर आप लाल मीट खाते हैं तो उसे बहुत कम मात्रा में खाएं।

heart patients should avoid eating these things,world heart day,healthy living,Health tips

चाय-कॉफी

चाय- कॉफी पीना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। हार्ट के मरीज को चाय- कॉफी के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इनके सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। ये दिल की बीमारियों को बढ़ाता है। चाय कॉफी के साथ-साथ के साथ हार्ट के मरीज को कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन से भी बचना चाहिए।

heart patients should avoid eating these things,world heart day,healthy living,Health tips

ट्रांस फैट

विभिन्न अध्ययनों का यही निष्कर्ष है कि ट्रांस फैट हृदय रोग का जोखिम बढ़ाता है। ट्रांस फैट प्रोसेस्ड और पैकेट बंद उत्पादों में पाया जाता है। खासकर उन उत्पादों में जिन्हें लंबे वक़्त तक रखा जाता है। ट्रांस फैट का स्तर जानने का सबसे आसान तरीका है कि आप उत्पाद के लेबल पर 'हाइड्रोजेनेटेड आयल' लिखा हुआ देखें। ध्यानपूर्वक उत्पाद पर लिखे लेबल को पढ़ें और हाइड्रोजेनेटेड आयल लिखे उत्पादों को जितना हो सके उतना कम खरीदें।

heart patients should avoid eating these things,world heart day,healthy living,Health tips

बेक्ड फूड्स

हार्ट के मरीज को केक, बिस्किट, ब्रेड, चिप्स और पेस्ट्रीज का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें मैदा, चीनी और अनहेल्दी फैट आदि का प्रयोग हद से ज्यादा किया जाता है। ये सभी शरीर के लिए काफी हानिकारक होते हैं। हार्ट के मरीजों के इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

heart patients should avoid eating these things,world heart day,healthy living,Health tips

मीठी चीजें

मीठी चीजों में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती है। हार्ट के मरीजों को इनके सेवन से बचना चाहिए। मीठा खाने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ता है। मीठे फूड आइटम्स में भरपूर मात्रा में फैट और कैलोरी होती हैस जो हार्ट के लिए काफी खतरनाक होती है। ऐसे में ये सब खाने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स