न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम, स्वस्थ रहेगा शरीर

स्वस्थ शरीर मनुष्य का सबसे बड़ा धन माना जाता है। स्वस्थ रहने के लिए मनुष्य को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होता है। यदि आप स्वयं को पूरी तरह से स्वस्थ और सेहतमंद रखना चाहते हैं तो आपको ऑयली अर्थात् तले भुने खाने से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 9:48:41

ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम, स्वस्थ रहेगा शरीर

स्वस्थ शरीर मनुष्य का सबसे बड़ा धन माना जाता है। स्वस्थ रहने के लिए मनुष्य को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होता है। यदि आप स्वयं को पूरी तरह से स्वस्थ और सेहतमंद रखना चाहते हैं तो आपको ऑयली अर्थात् तले भुने खाने से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऑयली फूड में मौजूद ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट वजन बढ़ने से लेकर शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल की अधिकता, उच्‍च रक्‍तचाप, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में यह जरूरी है जहां तक हो सके ऑयली फूड के सेवन से बचें। हालांकि फूडी लोगों के लिए फ्राई से बचना थोड़ा मुश्किल काम होता है। कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आपको ऑयली फूड खाना ही पड़ जाता है। इसे खाए बिना रहा भी नहीं जाता है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि इसके खाने से आपके शरीर पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े।

आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें उन्हें ऑयली फूड खाने के बाद ध्यान में रखना चाहिए—

ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम, स्वस्थ रहेगा शरीर

गुनगुना पानी पीना चाहिए

ऑयली खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पिएं क्योंकि इससे डाइजेशन काफी अच्छा रहता है और ऑयली खाने को पचाने में मदद मिलती है। साथ ही गर्म पानी ऑयल के जमा कणों को भी निकाल देता है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते तो आंतों पर इसका गहरा असर पड़ता है और कब्ज की समस्या हो सकती है।

ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम, स्वस्थ रहेगा शरीर

वॉक पर जाएं

जब भी आप ऑयली खाना खाते हैं तो कम से कम 30 मिनट तक वॉक करें। वॉक करने से डाइजेशन सही रहता है और पेट भी हल्का महसूस होता है। इससे आपका वजन भी कम होगा। आप खाना खाने के बाद धीमें-धीमें टहलें।

ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम, स्वस्थ रहेगा शरीर

हेल्दी और पौष्टिकता से भरपूर नाश्ता करें

अगर आप दिनभर खुद को फ्रेश महसूस कराना चाहते हैं, तो एक हेल्दी और पौष्टिकता से भरपूर नाश्ता करें। आप अपने आहार में साबुत अनाज शामिल करें। जूस और पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें।

ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम, स्वस्थ रहेगा शरीर

फल और सब्जी खाएँ

फल और सब्जी शरीर को सक्रिय रखने में मदद करते हैं क्योंकि इनके जरिये शरीर को विटामिन, फाइबर और जरूरी खनिज तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। अगर आपने ऑयली और जंक फ़ड का सेवन ज्यादा कर लिया है तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आप अपने सुबह के नाश्ते में कम से कम एक कटोरी ड्राई फ्रूट्स और फलों का सेवन जरूर करें। ऐसे में फल और सब्जियों का सेवन आपके शरीर को विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए विटामिन, फाइबर और मिनरल की कमी पूरी करता है। दोपहर के खाने में सलाद और हरी सब्जियों को शामिल करेंगे तो कहने ही क्या।

ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम, स्वस्थ रहेगा शरीर

डिटॉक्स ड्रिंक पिएं

ऑयली खाना खाने के बाद डिटॉक्स ड्रिंक जरूर पिएं। यह शरीर में जमा होने वाले खराब पदार्थ और ऑयल बाहर निकालने में मदद करता है। विशेषज्ञों की मानें तो डिटॉक्स ड्रिंक से आसानी से वजन भी कम किया जा सकता है। शोध के मुताबिक, जब भी आप ऑयली खाने का सेवन करें तब नींबू के रस के साथ गुनगुने पानी को पिएं। इससे शरीर का फैट कम होता है और इम्युनिटी भी मजबूत रहती है। घर के बने डिटॉक्स ड्रिंक सबसे बढ़िया होते हैं।

ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम, स्वस्थ रहेगा शरीर

ठंडा खाना खाने से तौबा

ऑयली खाना खाने के बाद ठंडी चीजों का सेवन भूलकर भी ना करें। इससे पेट के साथ-साथ लीवर काफी प्रभावित होता है। साथ ही, खाए हुए खाने को पचाने में काफी मुश्किल होती है।

ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम, स्वस्थ रहेगा शरीर

अच्छी नींद लें

अच्छी नींद आपके मूड को बूस्ट कर सकती है। हैंगओवर से छुटकारा मिलता है साथ ही शरीर को भी आराम मिल जाता है। इसलिए जितना संभव हो ऑयली फूड खाने के बाद आराम करें और इमोशनल इटिंग से बचे रहें।

ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम, स्वस्थ रहेगा शरीर

अगला भोजन प्लान करें

अपने भोजन की पहले से प्लानिंग करने से आप जंक और तैलीय खाद्य पदार्थों के सेवन से बच जाएंगे। दिनभर आपको तरोताजा रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ता जरूर करें। आहार में सब्जियां, साबुत अनाज शामिल करें। पर्याप्त पानी और जूस पीकर खुद को हाइड्रेट करने और हल्का डिनर लेने से अच्छा कुछ नहीं है।

ऑयली फूड खाने के बाद जरूर करें यह काम, स्वस्थ रहेगा शरीर

खाने के तुरंत बाद सोने न जाएं

भारी भोजन के बाद तुरंत बिस्तर पर सोने जाना रिस्की हो सकता है। रात के खाने और सोने के बीच हमेशा 2-3 घंटे का अंतर होना चाहिए। भोजन करने के तुरंत बाद सोने से खाना पचाने में दिक्कत आती है। इससे सूजन के साथ वसा के जमा होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

तैलीय खाना खाने के बाद इन बुनियादों सुझावों का पालन जरूर करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे। क्रेविंग को संतुष्ट करने के लिए हफ्ते में एक बार चीट मील ले सकते हैं लेकिन बाकी दिन पौष्टिक और संतुलित भोजन ही करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी