न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजाना करे इस सस्ते और हेल्दी अनाज का सेवन, बीमारियों को कहें अलविदा

रामदाना या राजगिरा, जिसे चौलाई और अमरनाथ के नाम से भी जाना जाता है, एक बेहद हेल्दी और सस्ता अनाज है। पोषक तत्वों से भरपूर यह अनाज बैड कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करता है। जानिए इसके अद्भुत फायदे।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 1:34:34

रोजाना करे इस सस्ते और हेल्दी अनाज का सेवन, बीमारियों को कहें अलविदा

सबसे ज्यादा हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर अनाज की लिस्ट में रामदाना, जिसे हम आमतौर पर चौलाई, राजगिरा, अमरथ या अमरनाथ के नाम से भी जानते हैं, का नाम सबसे ऊपर आता है। यह सफेद रंग के छोटे-छोटे दानों वाला अनाज न केवल बेहद पुराना है, बल्कि दुनिया के सबसे हेल्दी अनाजों में से एक माना जाता है। लगभग 8 हजार साल पहले से राजगिरा की खेती की जा रही है और आज भी यह हमारे आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। हालांकि मार्केट में मिलने वाले ओट्स और किनोआ जैसे महंगे अनाजों की तुलना में यह काफी सस्ता और आसानी से उपलब्ध है। इसके बावजूद इसके फायदे कम नहीं होते, बल्कि यह इनसे कहीं ज्यादा फायदेमंद है। खासकर वेजिटेरियन लोगों के लिए यह एक बेहतरीन आहार है क्योंकि यह ना केवल सारे जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, बल्कि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट भी हेल्दी होते हैं। आजकल खराब खानपान और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण कई लोग बैड कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज, थायराइड जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं से बचने और इन्हें सुधारने के लिए सही आहार का सेवन जरूरी है। अमरनाथ में लगभग सभी आवश्यक न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिनका नियमित सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं अमरनाथ के दानों को खाने के कुछ अद्भुत फायदे।

# राजगिरा में न्यूट्रिएंट्स का उच्च स्तर

राजगिरा या अमरनाथ के दानों में पोषक तत्वों की भरमार होती है। हेल्थलाइन के मुताबिक, एक कप यानी लगभग 250 ग्राम पकाए हुए अमरनाथ में लगभग 9.3 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा, इसमें मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, सेलेनियम और कॉपर जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी होते हैं। सबसे खास बात यह है कि राजगिरा में हेल्दी कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी लगभग 46 ग्राम होती है। रोजाना एक कप राजगिरा खाने से यह आपके मस्तिष्क की कार्यक्षमता से लेकर रक्त निर्माण और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

# एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

राजगिरा में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और पुरानी बीमारियों का कारण बनते हैं। राजगिरा का सेवन करने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है और शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है।

# 9 आवश्यक अमीनो एसिड्स का खजाना

जो लोग प्लांट-बेस्ड प्रोटीन की तलाश में हैं, उनके लिए राजगिरा एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड्स मौजूद होते हैं, जो हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। अध्ययन से पता चला है कि राजगिरा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर को एल्कोहल से भी बचाते हैं, जिससे लीवर की सेहत बनी रहती है।

# एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

राजगिरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो शरीर में सूजन (इंफ्लेमेशन) को कम करते हैं। यह क्रॉनिक सूजन की समस्याओं को रोकता है, जो डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसी बीमारियों का कारण बनती हैं।

# कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा है, तो राजगिरा का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

# वेट लॉस के लिए बेहतरीन

वेट लॉस की योजना बना रहे हैं तो अमरनाथ को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह शरीर में आवश्यक न्यूट्रिशन की कमी को पूरा करता है और वजन घटाने में मदद करता है। स्टडी के मुताबिक, ब्रेकफास्ट में हाई प्रोटीन अमरनाथ खाने से भूख को बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन का स्तर कम होता है, जिससे आपकी भूख कम रहती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

# ग्लूटन-फ्री है अमरनाथ

जो लोग सिलिएक रोग से पीड़ित हैं या ग्लूटन से एलर्जी रखते हैं, उनके लिए अमरनाथ एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें ग्लूटन नहीं होता, जिससे यह उन लोगों के लिए भी सुरक्षित और स्वस्थ है।

अमरनाथ के बीजों को खाने का सही तरीका

अमरनाथ के दानों से अधिकतम पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए इन्हें सही तरीके से खाना जरूरी है। इसे पकाने से पहले, इसे पानी में भिगोकर 2-3 दिन स्प्राउट करने के बाद खाएं। इससे यह आसानी से पचता है और शरीर को ज्यादा पोषण देता है।

राजगिरा या अमरनाथ का नियमित सेवन आपके शरीर को पोषक तत्वों से भरपूर रखता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-NCR में तेज बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR में तेज बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
अयोध्या मछली भोज विवाद: लाइव डिबेट में राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी गालियां, वीडियो वायरल
अयोध्या मछली भोज विवाद: लाइव डिबेट में राजू दास ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी गालियां, वीडियो वायरल
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
चीनी के बढ़ते दाम पर शिवराज सिंह चौहान से सवाल, मुस्कुराकर बोले- ‘सब इंतजाम हो रहे हैं...’
चीनी के बढ़ते दाम पर शिवराज सिंह चौहान से सवाल, मुस्कुराकर बोले- ‘सब इंतजाम हो रहे हैं...’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज