न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन कम करने के अलावा भी सेहत को कई फायदे पहुंचाता हैं हर दिन टहलना, जानें यहां

मरीजों को भी खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको टहलने से सेहत को मिलने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 2:58:25

वजन कम करने के अलावा भी सेहत को कई फायदे पहुंचाता हैं हर दिन टहलना, जानें यहां

कभी आप सुबह जल्दी उठकर घर से बाहर निकले होंगे तो आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो हर दिन टहलने के लिए निकलते हैं। इनमे से अधिकतर लोग अपना वजन या मोटापा कम करने के लिए टहलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर दिन टहलने मात्र से आपकी कई शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। कई लोग जो एक्सरसाइज करने के नाम पर बहाना बनाने लगते हैं वे टहल तो सकते ही हैं। हेवी वर्कआउट नहीं करना चाहते तो आपके लिए वॉकिंग या टहलना सबसे आसान वर्कआउट हो सकता है। मरीजों को भी खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको टहलने से सेहत को मिलने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

health benefits of walking,healthy living,Health tips

वजन बढ़ाने वाले जीन होते हैं कंट्रोल

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर दिन वॉक करने से हमारे शरीर में वजन बढ़ाने वाले जीन के प्रभाव को कम किया जा सकता है। हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने 12,000 से अधिक लोगों पर की गई स्टडी में पाया कि जो लोग हर दिन 1 घंटे ब्रिस्क वॉक यानी तेजी से टहलते हैं, उनके शरीर में मोटापा बढ़ाने वाले जीन का असर आधा रह जाता है। अगर आप ज्यादा चॉकलेट खाते हैं, तो हर दिन 15 मिनट की वॉक आपकी इस इच्छा को कम कर सकती है। हालिया शोध इस बात की पुष्टि करते हैं कि पैदल चलने से विभिन्न प्रकार के शुगर वाले स्नैक्स का सेवन कम हो सकता है।

health benefits of walking,healthy living,Health tips

हृदय का स्वास्थ्य बेहतर होता है

यह हम जानते हैं कि पैदल चलना दिल के स्वास्थ्य के लिए मददगार होता है। यह व्यायाम का सबसे आसान तरीका है, जो हृदय को पूरी तरह लाभ पहुंचाता है। यहां तक कि रिसर्च में भी बताया गया है कि 30 मिनट टहलने से कॉरोनरी हार्ट डिज़ीज होने की आशंका 19 प्रतिशत कम हो जाती है।

health benefits of walking,healthy living,Health tips

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है कम

हर दिन घूमने और फिजिकल एक्टिविटी करने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम कम होता है। कई रिसर्च में यह सामने आ चुका है कि फिजिकल एक्टिविटी ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करती हैं। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के एक अध्ययन ने पाया कि जो महिलाएं सप्ताह में सात या इससे अधिक घंटे वॉक करती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा उन लोगों की तुलना में 14% कम होता है, जो प्रति सप्ताह 3 घंटे या उससे कम चलती हैं।

health benefits of walking,healthy living,Health tips

इम्युनिटी को बढ़ाने में मिलती है मदद

रात को खाना खाने के बाद चलना भी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है, क्योंकि ये आपके इम्युन सिस्टम से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। पैदल चलना हमारे आंतरिक अंगों के लिए बेहतर तरीके से काम करता है।

health benefits of walking,healthy living,Health tips

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

टहलने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और उनमें से एक है कि यह ब्लड शुगर के लेवल को सही बनाए रखता है। रिसर्च से पता चला है कि हर रोज 15 मिनट पैदल चलने से पाचन में सुधार होता है। इससे ग्लूकोज को पचाने और ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। शोधों में पता चलता है खाने के बाद थोड़ी देर से टहलने से ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है।

health benefits of walking,healthy living,Health tips

पाचन में होता हैं सुधार

रात के खाने के बाद टहलने से हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इससे सूजन कम होती है, कब्ज की संभावना कम होती है और पेट से संबंधित किसी भी अन्य समस्या से आराम मिलता है।

health benefits of walking,healthy living,Health tips

ब्रेन हेल्थ बेहतर होती है

थोड़ी देर के लिए टहलने से आपको ब्रेन हेल्थ को मेनटेन करने में मदद मिलती है। इससे आपकी मेमोरी बूस्ट होती है और मानसिक थकान दूर होती है। रिसर्च बताते हैं कि टहलने से ब्रेन एक्टिविटी बढ़ती हैं जिससे एपिसोडिक और स्पैशियल मेमोरी में सुधार होता है।

health benefits of walking,healthy living,Health tips

जोड़ों का दर्द होता है कम

हर दिन वॉक और फिजिकल एक्टिविटी करने से जॉइंट पेन कम किया जा सकता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि वॉक से गठिया से संबंधित दर्द कम हो जाता है और सप्ताह में करीब 9-10 किलोमीटर चलने से भी गठिया को बनने से रोका जा सकता है। जो लोग अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए वॉक करना काफी फायदेमंद होता है।

health benefits of walking,healthy living,Health tips

मूड बेहतर होता है

अगर आपका मूड ठीक नहीं है या किसी से झगड़ा हो गया है और आप उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने स्पोर्ट्स शूज़ पहनें और किसी आसपा के पार्क में वॉक करने चले जाए। यकीनन आपको बेहतर महसूस होगा क्योंकि वॉक कॉगनिटिव फंक्शन्स को प्रभावित करती है। रिसर्च बताते हैं कि तीन सबसे कॉमन एक्सरसाइज टहलना, दौड़ना, और साइक्लिंग करने से लोगों में कॉगनिटिव और बिहेवरल इफेक्ट होते हैं जो कि मूड में सुधार और तनाव के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग