Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन घटाने में मददगार हैं स्वाद से भरपूर स्ट्रॉबेरी, जानें सेहत को मिलने वाले इसके 10 फायदे

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए और के एवं इसके साथ एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से पाए जाते हैं। इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको स्ट्रॉबेरी से सेहत को मिलने वाले फायदों की जानकरी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 5:17:50

वजन घटाने में मददगार हैं स्वाद से भरपूर स्ट्रॉबेरी, जानें सेहत को मिलने वाले इसके 10 फायदे

जब भी कभी फलों की बात आती हैं तो सुंदर फलों में स्ट्रॉबेरी का नाम शीर्ष स्थानों में आता हैं। दिल के आकार से मिलता-जुलता ये फल बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आता हैं। इसका सेवन शेक, सलाद या सीधा खाकर कर सकते हैं। स्वाद से भरपूर स्ट्रॉबेरी सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचाती हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए और के एवं इसके साथ एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से पाए जाते हैं। इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको स्ट्रॉबेरी से सेहत को मिलने वाले फायदों की जानकरी देने जा रहे हैं।
health benefits of strawberry,healthy living,Health tips दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाला एंथोसाइनीन और क्वेरकेटीन नामक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होते हैं। यदि दिल के मरीज स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं तो हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है।

health benefits of strawberry,healthy living,Health tips दांतों को रखे स्वस्थ

दांतों की चमक को बढ़ाने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करें। यह आपके दांतों को नैचुरल तरीके से सफेद करने का कार्य करता है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन-सी से दांतों का पीलापन दूर करके उसमें एंजाइमों को बनने से रोकता है। इतना ही नहीं, स्ट्रॉबेरी दांतों में बैक्टीरिया के उत्पन्न को रोकता है। जिससे आपके दांतों की कई परेशानी दूर रहती है। health benefits of strawberry,healthy living,Health tips ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

ब्लड प्रेशर की समस्या से भी कई लोग जुझ रहे हैं। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में सहायता करता है और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी में घुलनशील फाइबर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इससे आपका ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है।

health benefits of strawberry,healthy living,Health tips
कैंसर से बचाव

कैंसर जैसी बीमारी से बचने के लिए भी आप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैंसर थेराप्यूटिक और कैंसर प्रिवेंटिव गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर से आपका बचाव करने में सहायता करते हैं। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में मौजूद केमो प्रिवेंटिव गुण कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में भी असरदार हो सकते हैं।

health benefits of strawberry,healthy living,Health tips
पुरुषों के लिए है फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी के सेवन से पुरुषों का स्वास्थ्य भी बेतर हो सकता है। दरअसल, इसमें अफ्रोडीसीएक तत्व मौजूद होता है, जो कामोत्तेजना बढ़ाने में सहायक है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी के सेवन से इनफर्टिलिटी की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

health benefits of strawberry,healthy living,Health tips
इम्यूनिटी करे मजबूत

इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना भी स्वास्थ शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। यदि आप इम्यूनिटी मजबूत करना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी का सेवन जरुर करें। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायता करता है। health benefits of strawberry,healthy living,Health tips हड्डियों को बनाए मजबूत

स्ट्रॉबेरी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी के सेवन से बढ़ती उम्र की वजह से हड्डियों को कमजोर होने से रोकने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं, स्ट्रॉबेरी में मैग्नीशियम की प्रचुरता होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है।

health benefits of strawberry,healthy living,Health tips वजन घटाने में मददगार

स्ट्रॉबेरी का सेवन करके आप वजन भी कम कर सकते हैं। इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है। फाइबर स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। आप स्नैकस के तौर पर इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपका वजन कम हो सकता है।


health benefits of strawberry,healthy living,Health tips गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं के लिए भी स्ट्रॉबेरी काफी फायदेमंद होती है। इसमें पाया जाने वाला फोलेट गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक होता है। फोलेट जन्म दोष को दूर करने में असरदार होता है। जन्म दोष एक ऐसी समस्या होती है, जिसमें बच्चे का विकास रुक जाता है। इसके कारण शिशु को कई अन्य तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को फोलेट खाने की सलाह दी जाती है।


health benefits of strawberry,healthy living,Health tips मस्तिष्क को रखे स्वस्थ

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में स्ट्रॉबेरी आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जो उम्र बढ़ने के साथ कमजोर याददाश्त को रोकने में मददगार होता है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो मस्तिष्क को स्ट्रेस से मुक्त रखता है। साथ ही यह मस्तिष्क में होने वाली अन्य समस्याओं को दूर रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology