न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंसर बचाव के साथ ही कई फायदे पहुंचाता है मशरुम का सेवन, जानें इनके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको सेहत को मिलने वाले उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मशरुम के सेवन से मिलते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 3:56:05

कैंसर बचाव के साथ ही कई फायदे पहुंचाता है मशरुम का सेवन, जानें इनके बारे में

अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान होना बहुत जरूरी हैं। आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरे हो। ऐसे में आप मशरूम का सेवन कर सकते हैं जिसमें विटामिन-डी, प्रोटीन, कैल्शियम, पौटेशियम, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर, कॉपर और बहुत से तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। मशरुम का सेवन हल्का सा तलकर और भूनकर करना चाहिए ताकि इनके पोषक तत्व बने रहे। कच्चा मशरुम भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं। कई बीमारियों में मशरूम का इस्तेमाल दवाई के तौर पर किया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको सेहत को मिलने वाले उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मशरुम के सेवन से मिलते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

health benefits of mushrooms,healthy living,Health tips

हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए मशरूम का सेवन अति आवश्यक है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। मशरूम में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक होते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं ऐसे में मशरूम का सेवन करना जरूरी हो जाता है।

health benefits of mushrooms,healthy living,Health tips

स्तन और प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव

रिसर्च के अनुसार, यदि नियमित तौर पर सही मात्रा में मशरुम का सेवन किया जाए तो स्तन और प्रोस्टेट कैंसर का बचाव किया जा सकता है। इसमें एंटी-ट्यूमर, इम्यूनोमॉड्यूलेटरी और एंटी-कैंसर पाए जाते हैं। इसके अलावा मशरुम में फेनोलिक यौगिक नाम का पोषक तत्व भी पाया जाता है, जो महिलाओं को स्तन कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है।

health benefits of mushrooms,healthy living,Health tips

दिल के लिए है अच्छा

मशरूम के सेवन को दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसमें हाई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कुछ तरह के एंजाइम भी पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।

health benefits of mushrooms,healthy living,Health tips

डायबिटीक मरीजों के लिए फायदेमंद

रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि मशरुम में एंटी-डायबिटीक गुण पाए जाते हैं , जो आपकी ब्लड में मौजूद शुगर लेवल कम करने में सहायता करते हैं। इसका सेवन करके डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। यदि इसका सेवन डायबिटीज दूर करने वाली बीमारियों के साथ किया जाए तो शरीर में इंसुलिन की मात्रा में बेहतर करने में भी मददगार साबित होती है।

health benefits of mushrooms,healthy living,Health tips

पेट के लिए है फायदेमंद

मशरूम के सेवन से पेट की समस्याओं, जैसे कब्ज, अपच आदि से राहत मिल सकती है। साथ ही यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बनाए रखता है, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

health benefits of mushrooms,healthy living,Health tips

इम्यूनिटी करे मजबूत

मशरुम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसमें पॉलीसेकेराइड्स नाम का तत्व पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजूबत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा मशरुम में विटामिन-डी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

health benefits of mushrooms,healthy living,Health tips

खून की कमी में फायदेमंद

मशरूम में आयरन और कॉपर दोनों खनिज पाए जाते हैं। कॉपर आयरन के अवशोषण में सहायक होता है। अतः मशरूम खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है। यह खून की कमी के कारण होने वाली बीमारी एनीमिया को दूर करने में सहायक हो सकता है।

health benefits of mushrooms,healthy living,Health tips

मेमोरी और मांशपेशियों को स्ट्रांग बनाता है

मशरूम मेमोरी और मांशपेशियों को स्ट्रांग बनाने में भी काफी मदद करता है। इसमें चोलीन नाम पोषक तत्व पाया जाता है। ये मांशपेशियों की एक्टिविटी को तो स्ट्रांग बनाने में खास भूमिका निभाता ही है, साथ है मेमोरी को स्ट्रांग बनाने का काम भी बखूबी करता है।

health benefits of mushrooms,healthy living,Health tips

वजन घटाने में कारगर

मशरूम में कैलोरी बहुत कम होती है। 5 सफेद मशरूम या एक पूरे पोर्टेबेला मशरूम में केवल 20 कैलोरी होती है। इसे खाने से पेट भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे आप जंक फूड और ओवरइटिंग से बच चाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग