न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में लगा यह पौधा है औषधीय गुणों का भंडार, पेट के कीड़ों को करें खत्म और डाइजेशन को करे ठीक

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग शरीर के कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। ऐसा ही एक पौधा है मरुआ जो हमारे आस-पास मौजूद होता है लेकिन हम इसके गुणों से अपरिचित होते है।

Posts by : Karishma | Updated on: Fri, 29 Mar 2024 10:55:28

घर में लगा यह पौधा है औषधीय गुणों का भंडार, पेट के कीड़ों को करें खत्म और डाइजेशन को करे ठीक

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग शरीर के कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। ऐसा ही एक पौधा है मरुआ जो हमारे आस-पास मौजूद होता है लेकिन हम इसके गुणों से अपरिचित होते है। दरअसल तुलसी जैसा दिखाई देने वाला यह मरुआ घरों में गमलों में उगाया जाता है। यह एक सुगंधित पौधा है, इसका उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है, क्योंकि इसके पत्तो में कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन सी और कैल्शियम काफी मात्रा में होता है। वहीँ मरुआ विटामिन बी6, आयरन और मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स है।

marua health benefits,marua nutritional value,marua benefits for health,marua grain benefits,marua millet health benefits,marua superfood benefits,marua uses in health,marua nutrient profile,marua advantages for well-being,marua dietary benefits

सर्दी-जुकाम से दे राहत

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या होना आम बात है। आप इस से निजात पाने के लिए तो मरुआ की पत्तियां का उपयोग कर सकते हैं। मरुआ की पत्तियां सर्दी-जुकाम और खांसी में भी आराम दिलाती हैं। इसके लिए आप अपनी चाय में मरुआ की 8-10 पत्तियां डाल लें और साथ में मुलेठी भी डाल ले। इससे जल्दी ही सर्दी-जुकाम में आराम मिलेगा।

marua health benefits,marua nutritional value,marua benefits for health,marua grain benefits,marua millet health benefits,marua superfood benefits,marua uses in health,marua nutrient profile,marua advantages for well-being,marua dietary benefits

पेट के कीड़ों को करें खत्म

अक्सर बच्चों के पेट में कीड़ों की समस्या होती है जो उन्हें काफी परेशान करती है। ऐसे में मरुआ के पत्ते चबाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। ऐसे में मरुआ के पत्तों का उपयोग घरेलू तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए बच्चों को मरुआ की पत्तियां चबाने के लिए दी जा सकती है। इनको चबाने का कोई साईड इफैक्ट नहीं है। ये पत्तियां पेट का संक्रमण दूर करने के लिए भी उपयोगी मानी जाती हैं।

marua health benefits,marua nutritional value,marua benefits for health,marua grain benefits,marua millet health benefits,marua superfood benefits,marua uses in health,marua nutrient profile,marua advantages for well-being,marua dietary benefits

सिरदर्द को करे दूर

अगर आपको सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या है तो मरुआ के पत्ते आपके लिए बहुत उपयोगी है। ऐसे में अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है, तो 8-10 पत्तियां का रस निकाल लें। इस रस की 4-4 बूंद दोनों नासिकाओं में डाल दें, इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा आप मरुआ के पत्तों का लेप बनाकर भी माथे पर लगा सकते हैं। इससे सिरदर्द और माइग्रेन में आराम मिलेगा।

marua health benefits,marua nutritional value,marua benefits for health,marua grain benefits,marua millet health benefits,marua superfood benefits,marua uses in health,marua nutrient profile,marua advantages for well-being,marua dietary benefits

मुँह की दुर्गंध भगाए

क्या आप जानते है मरुआ की पत्तिया आपके मुँह की दुर्गंध को दूर करने में भी काफी उपयोगी है। मरुआ के पत्ते मुँह में बदबू, मसूड़ों की समस्या को दूर करने में कारगर है। इसके लिए आप मरुआ की पत्तियों को चबा सकते है या इनका रस पी सकते हैं या थूक भी सकते हैं। इससे आपके मुंह की दुर्गंध दूर होगी। इसके साथ ही मसूड़ों की सूजन के साथ मसूड़ों की समस्या भी दूर होगी। वहीं अगर आपको गले में खराश होने की भी समस्या है तो आप मरुआ के पत्तों को पानी में उबालकर गरारे भी कर सकते हैं।

marua health benefits,marua nutritional value,marua benefits for health,marua grain benefits,marua millet health benefits,marua superfood benefits,marua uses in health,marua nutrient profile,marua advantages for well-being,marua dietary benefits

डाइजेशन को करे ठीक

मरुआ की पत्तियां डाइजेशन की समस्या को दूर करने में भी लाभकारी हैं। इसके लिए अदरक के साथ मरुआ के पत्तों की चटनी बना लें। इससे डाइजेशन की समस्या दूर होगी, साथ की भूख भी बढ़ेगी, क्योंकि मरुआ पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

marua health benefits,marua nutritional value,marua benefits for health,marua grain benefits,marua millet health benefits,marua superfood benefits,marua uses in health,marua nutrient profile,marua advantages for well-being,marua dietary benefits

मच्छारों को भगाए

मरुआ एक तुलसी प्रजाति का पौधा होता है। जिसमें कई औषधीय गुण होते हैं इसकी खुशबू से घर में मच्छर प्रवेश नहीं करते हैं। इसके साथ ही इसके पत्तों को हाथ पैरों पर मसलने से मच्छर नहीं कटते हैं। वहीं अगर बच्चों को उल्टी या दस्त की परेशानी रहती है या जी मचलने की समस्या रहती है तो भी इसके रस को पिलाया जा सकता है, जिससे उन्हें तुरंत राहत मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत