न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर मनमोहन सिंह को यूं दी श्रद्धांजलि, बादशाह पर फिर से बरसे हनी सिंह

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Dec 2024 2:20:42

2 News : अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर मनमोहन सिंह को यूं दी श्रद्धांजलि, बादशाह पर फिर से बरसे हनी सिंह

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने साल 2019 की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में मनमोहन का रोल निभाया था। फैंस ने उनकी फिल्म को बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में उनका किरदार आसान नहीं था, लेकिन अनुपम ने शानदार तरीके से इस रोल को निभाया। अनुपम को इसमें कम से कम डेढ़ साल का समय लगा था और बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। किरदार में ढलने में उन्हें काफी समय लगा।

मनमोहन के निधन के बाद अनुपम ने वीडियो शेयर कर दुख जताया है। अनुपम ने बताया कि उन्हें फिल्म का प्रस्ताव मिलने पर उन्होंने इसे निभाने से मना कर दिया था। वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है कि, “मैंने सोचा कि लोग कहेंगे कि मैंने उनका मजाक बनाने के लिए यह रोल निभाया है। कुछ ने वास्तव में ऐसा कहा भी लेकिन बाद में, मैंने इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाया। यह रोल मेरे करिअर के सबसे कठिन रोल में से एक था। डॉ. मनमोहन सिंह को समझना और उनका किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था। उनकी कार्यशैली, विनम्रता और बौद्धिकता को पर्दे पर उतारना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी थी।”

अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। फिल्म TheAccidentalPrimeMinister के लिए एक साल से ज्यादा का समय उनके बारे में रिसर्च की। इसके बाद मुझे ऐसा लगता है कि मैंने सच में उनके साथ इतना समय बिताया है। वे बहुत अच्छे इंसान थे। व्यक्तिगत रूप से ईमानदार, महान अर्थशास्त्री एवं अत्यंत विनम्र व्यक्ति। कुछ लोग कह सकते हैं कि वे एक चतुर राजनीतिज्ञ नहीं हो सकते। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति।”

हनी ने कहा, बादशाह उन लोगों में से है जो थूकता है और फिर चाटता है...

दो मशहूर सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। अब हनी ने एक बार फिर बादशाह पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ के प्रमोशन के दौरान इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में हनी ने कहा कि लोग मुझसे अक्सर बादशाह के साथ मेरे विवाद के बारे में पूछते हैं। झगड़ा दो लोगों के बीच तब होता है जब दोनों इसमें शामिल होते हैं, लेकिन 10 साल तक एक आदमी मुझे गालियां देता रहा।

मेरे बारे में गाने बनाता रहा, मेरी बीमारी का मजाक उड़ाता रहा और मैंने कभी जवाब नहीं दिया। इस साल ही मैंने बोलना शुरू किया और वह भी अपने फैंस के कारण। मेरे फैंस ने मुझे डीएम भेजकर कहा कि प्लीज बोलें। यह अब हमारी डिग्निटी के बारे में है। एक आदमी (बादशाह) लगातार आपके बारे में बुरा बोल रहा है। आखिर में उसने माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन वह उन लोगों में से है जो थूकता है और फिर उसे चाटता है।

बस देखो वह फिर से पलट जाएगा। बता दें हनी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण 2014-2015 में लोगों से दूर हो गए थे और वे सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आते थे। तब से वह अपने बाइपोलर डिसऑर्डर का इलाज करवा रहे हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में देहरादून में एक कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह ने कहा था कि वे हनी के साथ अपना रिश्ता सुधारना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा